महाराष्ट्र में कौन कितने समय तक रहा CM? फडणवीस के नाम होगा ये रिकॉर्ड

Raj Singh | Dec 05, 2024, 15:17 IST
Share
CM MAHARAST
CM MAHARAST

महाराष्ट्र में प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) एनडीए गठबंधन के तहत राज्य में एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। बीजेपी अपने दम पर राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से 132 सीटें जीतने में कामयाब रही है।

महाराष्ट्र में प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) एनडीए गठबंधन के तहत राज्य में एख बार फिर सरकार बनाने जा रही है। बीजेपी अपने दम पर राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से 132 सीटें जीतने में कामयाब रही है। अगर बात करें इसके सहयोगी दलों की तो उन्होंने भी शानदार प्रदर्शन किया है और गठबंधन में अहम भूमिका निभाई है। आज शाम यानी 5 दिसंबर को देवेंद्र फडणवीस मुंबई के आजाद मैदान में सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं। यह तीसरा मौका होगा जब वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। गौरतलब है कि देवेंद्र फडणवीस के रूप में महाराष्ट्र को अपना 21वां मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है। तो चलिए आपको बताते हैं कि अब तक महाराष्ट्र के सीएम कौन-कौन रहे हैं और उन्होंने कितने दिनों तक राज्य की बागडोर अपने हाथों में संभाली है।

जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र के सीएम के तौर पर देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार शपथ लेने वाले हैं। यह महाराष्ट्र बीजेपी के ऐसे पहले नेता हैं जो ऐसा रिकॉर्ड कायम करने के लिए तैयार हैं।

कौन-कौन और कब तक रहे सीएम?

संख्यामुख्यमंत्रीपार्टीकुल कितने समय रहे सीएम
1वसंतराव नाइककांग्रेस11 साल, 78 दिन
2विलासराव देशमुखकांग्रेस7 साल, 129 दिन
3शरद पवारकांग्रेस6 साल, 221 दिन
4देवेंद्र फडणवीसबीजेपी5 साल 17 दिन
5शंकरराव चव्हाणकांग्रेस4 साल 191 दिन
6मनोहर जोशीशिवसेना3 साल 324 दिन
7पृथ्वीराज चव्हाणकांग्रेस3 साल 321 दिन
8वंसत दादा पाटिलकांग्रेस3 साल 183 दिन
9उद्धव ठाकरेशिवसेना2 साल 214 दिन
10यशवंत राव चव्हाणकांग्रेस2 साल 203 दिन
11एकनाथ शिंदेशिवसेना2 साल 157 दिन
12अशोक चव्हाणकांग्रेस1 साल 338 दिन
13सुशील कुमार शिंदेकांग्रेस1 साल 288 दिन
14सुधाकरराव नाइककांग्रेस1 साल 254 दिन
15ए आर अंतुलेकांग्रेस1 साल 226 दिन
16बाबा साहेब भोसलेकांग्रेस1 साल 12 दिन
17मरोतराव खन्नामवारकांग्रेस1 साल चार दिन
18शिवाजीराव पाटिल नीलांगेकरकांग्रेस282 दिन
19नारायण राणेशिवसेना259 दिन
20पी के सावंतकांग्रेस10 दिन

वसंतराव नाइक के नाम ये रिकॉर्ड

तीसरी बार सीएम पद की शपथ लेने जा रहे देवेंद्र फडणवीस ने पहली बार साल 2014 में और दूसरी बार नवंबर 2019 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। हालांकि, महज कुछ घंटों के लिए ही साल 2019 में वह सीएम रहे थे। बाद में बहुमत न होने की वजह से उनकी सरकार गिर गई थी। इस बार के चुनाव में महायुति को भारी जीत मिली है। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि उनकी सरकार को कोई खतरा नहीं है। वह अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।

जानकारी के लिए बता दें कि देवेंद्र फडणवीस से पहले राज्य के चौथे मुख्यमंत्री बने वसंतराव नाइक ने पहली बार 5 दिसंबर 1963 को शपथ ली थी। इसके बाद वह लगातार तीन बार राज्य के सीएम बने। वह कुल 11 साल 78 दिनों तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे।

शपथ समारोह में कौन-कौन होगा शामिल?

शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, अन्य बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और एनडीए गठबंधन के तमाम नेता मौजूद रहेंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • शिवसेना
  • महाराष्ट्र
  • महाराष्ट्र न्यूज
  • एकनाथ शिंदे
  • अजित पवार
  • अजित पवार गुट
  • देवेंद्र फडणवीस
  • एकनाथ शिंदे गुट
  • महाराष्ट्र चुनाव रिजल्ट
  • महाराष्ट्र चुनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच