दिल्ली राउज कोचिंग की 26 जून को हुई थी शिकायत- बेसमेंट में कोचिंग से विद्यार्थी, स्टॉफ का जीवन दाव पर, पैसा MCD कमिश्नर को जाता है
Sanjay Gupta | Jul 28, 2024, 16:39 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-28T155240.332
दिल्ली में शनिवार शाम को हुई बारिश के चलते ओल्ड राजेंद्र नगर के राउ IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर गया। इस मामले में जिम्मेदारों ने आंखे मूंद ली थी। द सूत्र के पास दिल्ली से ही कुछ अभ्यर्थियों ने इस मामले में की गई शिकायत की कॉपी भेजी है।
INDORE. दिल्ली में शनिवार शाम को हुई बारिश के चलते ओल्ड राजेंद्र नगर के राउ IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर गया। जलभराव के कारण 3 स्टूडेंट की डूबने से मौत हो गई। यह दुखद हादसा एक ना एक दिन होना तय था, क्योंकि इस मामले में शिकायत मिलने के बाद भी जिम्मेदारों ने आंखे मूंद ली थी। द सूत्र के पास दिल्ली से ही कुछ अभ्यर्थियों ने इस मामले में की गई शिकायत की कॉपी भेजी है।
![50e2850f-3e8]()
इस मामले में सरकार के ग्रीवनेस सेल में पहली शिकायत 26 जून 2024 को हुई थी, जिसमें 18 जुलाई को बताया गया कि एक्शन ली जा रही है। शिकायत अंडर प्रोसेस है। सामने वाले ने 15 जुलाई और 22 जुलाई को भी रिमाइंडर लिखा। पहले रिमाइंडर 14 जुलाइई में कहा कि- सर यह बहुत महत्वपूर्ण है और इसमें जल्द सख्त एक्शन लिए जाने की जरूरत है। फिर 22 जुलाई को रिमाइंडर में कहा गया कि सर कृपया एक्शन लीजिए यह छात्रों की सुरक्षा का मुद्दा है।
करोल बाग के ही व्यक्ति ने यह शिकायत की थी। इसमें कहा गया था कि- मैं करोल बाग का निवासी हूं, यहां राउज आईएएस द्वारा बेसमेंट में परमीशन नहीं होने के बाद भी बिना एनओसी के क्लासरूम संचालित कर रहे हैं, जिसकी लोकेशन ओल्ड राजेंद्र नगर है। करोल बाग नई दिल्ली व टेस्ट कक्षाएं संचालित कर रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों व स्टॉफ के जीवन को खतरा बना हुआ है और कोई भी बड़ी दुर्घटना होने की संभावना है। इसलिए इस संबंध में संबंधित संस्था को सूचित काय तो उन्होंने कहा कि इसका पैसा दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) कमिशनर को जाता है।तथा इस प्रकार से एमसीडी में भ्रष्टाचार का एक बडा उदाहरण दिखाई देता है। श्रीमान से निवेदन है कि इस प्रकार के बड़े-बड़े यूपीएससी के कोचिंग संस्थान जो विद्यार्थियों का जीवन दाव पर लगाकर अवैध जगह पर कक्षा संचालित कर रहे हैं उन पर कड़ी कार्रवाई हो तो आपकी अति कृपा होगी।
शनिवार रात को बिल्डिंग में पावर कट के कारण बेसमेंट में बनी लाइब्रेरी का बायोमेट्रिक गेट जाम हो गया। स्टूडेंट अंधेरे में लाइब्रेरी के अंदर फंस गए। गेट बंद होने के कारण पानी शुरुआत में बेसमेंट में नहीं घुसा था, लेकिन कुछ मिनट बाद ही पानी का प्रेशर तेज हुआ और गेट टूट गया। गेट टूटने के बाद पानी तेजी से बेसमेंट में भरने लगा। महज 2-3 मिनट में ही पूरे बेसमेंट में 10-12 फीट पानी भर गया।
कोचिंग मालिक अभिषेक गुप्ता और कोऑर्डिनेटर देशपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, दिल्ली के LG वीके सक्सेना ने डिविजनल कमिश्नर से मंगलवार तक रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है।2021 में MCD की ओर से राउ IAS कोचिंग सेंटर को MCD की ओर से सर्टिफिकेट जारी किया गया था। इसमें कहा गया था कि बेसमेंट में सिर्फ स्टोरेज की अनुमति है। वहां कोई व्यवसायिक गतिविधि नहीं चलाई जा सकती है। घटना के बाद MCD ने कहा है कि कोचिंग सेंटर में लाइब्रेरी अवैध रूप से चलाई जा रही थी।
![sanjay gupta]()
50e2850f-3e8
पहली शिकायत 26 जून और फिर लगातार रिमाइंडर
26 जून को शिकायत में साफ कहा विद्यार्थियों का जीवन दाव पर
पानी भरा, गेट हो गया था जाम
कोचिंग मालिक गिरफ्तार- सिर्फ स्टोरेज की मंजूरी थी बेसमेंट में
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sanjay gupta
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman