कंप्यूटर बाबा बोले- महाकुंभ में आचमन लायक नहीं गंगाजल, दी यह चेतावनी
Vikram Jain | Dec 13, 2024, 24:33 IST
computer-baba-demands-strict-action-against-cow-slaughter-up
कंप्यूटर बाबा ने गौतमबुद्धनगर में गोमांस बरामद होने और गायों की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही बाबा ने कहा कि योगी सरकार गाय को राज्यमाता का दर्जा दे।
लखनऊ पहुंचे मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा ने बढ़ते गौहत्या के मामलों को लेकर जमकर नाराजगी जताई। साथ ही उन्होंने गौहत्या के मामलों में लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे सैकड़ों संतों, गौरक्षकों और अन्य संगठनों के साथ शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा के बाहर धरना देंगे। इसके लिए योगी सरकार के विधायकों और मंत्रियों को भी आने के लिए कहा है।
दरअसल, यूपी के गौतमबुद्धनगर में कुछ दिनों पहले 340 टन गोमांस बरामद किया गया था। बड़ी संख्या में गायों की हत्या का मामला सामने के साधु-संतों में खासा आक्रोश है। अब मामले में कंप्यूटर बाबा ने प्रेसवार्ता करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ से गौहत्या करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। कंप्यूटर बाबा ने कहा कि गौहत्या के विरोध में हम लगातार अभियान चला रहे हैं। गौतमबुद्धनगर में 340 टन गोमांस बरामद किया गया है। यह स्पष्ट करता है कि इतनी गोमांस के लिए 10 हजार से ज्यादा गायों की हत्या की गई होगी। उत्तर प्रदेश संतों की भूमि है और यहां इतनी बड़ी संख्या में गौहत्या होना एक गंभीर चिंता का विषय है।
कंप्यूटर बाबा ने कहा कि गौहत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने खुलासा किया है कि उन्होंने गौहत्या के बाद अवशेष और खून को गंगा नदी में बहा दिया था। यह सबूत मिटाने के लिए किया था। कंप्यूटर बाबा ने आगे कहा कि प्रयागराज महाकुंभ शुरू होने वाला है। आरोपियों ने गाय के अवशेष गंगा में बहा दिए, जिससे गंगा नदी का जल पवित्र नहीं रह गया है। यह महाकुंभ को असफल बनाने की करने की बड़ी साजिश है।
उन्होंने आगे कहा कि महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालु गंगा नदी में डुबकी लगाने आएंगे। लेकिन श्रद्धालु अशुद्ध जल में स्नान कैसे करेंगे। अब गंगा का जल आचमन करने के लायक नहीं रह गया है। साहिबाबाद के मामले में गाजियाबाद के अधिकारी भी मौन हैं। जो उनकी संलिप्तता को दर्शाता है। इन अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
कंप्यूटर बाबा ने कहा कहा महाराष्ट्र की सरकार में गाय को राज्यमाता का दर्जा दे दिया है। ठीक इसी प्रकार अब योगी सरकार भी गाय को राज्यमाता का दर्जा दे। योगी सरकार से मांग करते हुए कंप्यूटर बाबा ने कहा कि गंगा जल अशुद्ध हो गया है। सरकार बहाए गए अवशेष साफ कराकर शुद्धिकरण के उपाय निकाले। साथ ही बाबा ने कहा कि साहिबाबाद कोल्ड स्टोरेज और बूचड़खानों पर बुलडोजर कार्रवाई की जाए। आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाए। सरकार से मांग है कि मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाए।
गौहत्या को लेकर साधु-संतों में आक्रोश
गंगा में बहाए गए गाय के अवशेष और खून
आचमन लायक नहीं रह गया गंगा जल
गाय को राज्यमाता का दर्जा दे योगी सरकार
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava