कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस: कांग्रेस सांसद के बिगड़े बोल, RSS-अलकायदा एक जैसा

Sandeep Kumar | Dec 28, 2025, 19:47 IST
Share
manikam-tagore
manikam-tagore

दिग्विजय सिंह के RSS और मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस में बवाल मच गया। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने RSS को नफरत फैलाने वाला संगठन कहा। पवन खेड़ा ने गोडसे से जुड़े RSS से गांधी द्वारा स्थापित कांग्रेस को कुछ सीखने योग्य नहीं बताया।

NEW DELHI. एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के RSS-मोदी की तारीफ करने वाले पोस्ट से कांग्रेस नेता नाराज हैं। रविवार को कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा, RSS-अलकायदा एक जैसा है। RSS नफरत फैलाने वाला संगठन है।

पवन खेड़ा ने कहा, RSS से सीखने जैसा कुछ नहीं है। गोडसे से जुड़े संगठन से गांधी द्वारा स्थापित संगठन क्या सीख सकता है? रविवार को कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस दिल्ली में इंदिरा भवन में मनाया गया। इस दौरान ये बयानबाजी हुई। कार्यक्रम में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत अन्य नेता शामिल हुए।

ये भी पढ़ें...21 मुस्लिम देशों का इजराइल के खिलाफ विरोध, शांति पर संकट, जानें पूरा मामला

दिग्विजय के पोस्ट में क्या था

दिग्विजय सिंह ने शनिवार को अपनी पोस्ट में लिखा, Quora साइट पर मुझे यह चित्र मिला। बहुत ही प्रभावशाली है। यह दिखाता है कि कैसे RSS का जमीनी स्वयंसेवक और जनसंघ-भा.ज.पा. का कार्यकर्ता नेताओं के चरणों में बैठकर प्रदेश का मुख्यमंत्री और देश का प्रधानमंत्री बना। यह संगठन की शक्ति है। ..जय सिया राम।

दिग्विजय सिंह की पोस्ट पर विवाद हुआ। शाम होते-होते उन्होंने X पोस्ट में लिखा, मैंने संगठन की तारीफ की है। मैं RSS, मोदी और उनकी नीतियों का घोर विरोधी हूं। जो मुझे कहना था, वह मैंने CWC की मीटिंग में कह दिया।

दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीटिंग की थी। इसमें उन्होंने कांग्रेस में संगठन को मजबूत बनाने के लिए कहा था। उन्होंने बीजेपी की तर्ज पर काम करने का सुझाव दिया।

Digvijay Singh
Digvijay Singh

ये भी पढ़ें...सर्दी में बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा: जानें कारण और कैसे करें बचाव

दिग्गी के बयान पर कौन नेता क्या बोले

मणिकम टैगोर ने X पर एक पोस्ट में एक 'शानदार' सेल्फ-गोल शेयर किया। उन्होंने लिखा, मशहूर सेल्फ गोल, हमारे पास एक है। गोडसे के संगठन से नफरत के अलावा कुछ नहीं सीखने को है। 140 साल की कांग्रेस अभी भी युवा है और नफरत से लड़ती है।

शशि थरूर ने कहा, कांग्रेस 140 साल पुरानी पार्टी है। हमारे पास सीखने को बहुत कुछ है। हर संगठन को बेहतर बनाने के कई तरीके होते हैं। दिग्विजय ने जो कहा, वो उनसे पूछिए।

कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा। उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों में मोदी सरकार ने कांग्रेस के संस्थानों को कमजोर किया है। RSS-BJP नेताओं ने राष्ट्रीय ध्वज, संविधान, अशोक चक्र और वंदे मातरम् का अनादर किया है। वे लोगों के अधिकारों को दबाते हैं। स्वतंत्रता आंदोलन से उनका कोई लेना-देना नहीं है। आज वे लोगों के अधिकार छीन रहे हैं।

सचिन पायलट ने कहा कि विपक्षी पार्टी एकजुट है। दिग्विजय सिंह की RSS की संगठनात्मक क्षमता पर टिप्पणियों के बाद कांग्रेस में विवाद की अफवाहें हैं। उन्होंने कहा कि सभी को अपनी राय रखने का अधिकार है।

ये भी पढ़ें...वायरल वीडियो से दलित समाज में आक्रोश, सोशल मीडिया क्रिएटर्स के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग

ये भी पढ़ें...इंदौर-भोपाल मेट्रो में QR कोड और स्मार्ट कार्ड से मिलेंगे टिकट, लागू होगा ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम

जानबूझकर 'संघटन' शब्द का इस्तेमाल

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, दिग्विजय ने जानबूझकर 'संघटन' शब्द का इस्तेमाल किया। इसे संघ की ताकत और प्रभाव की ओर इशारा माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह शब्द चयन गलती नहीं, बल्कि सोची-समझी राजनीतिक टिप्पणी है। इसके जरिए संघ की शक्ति को रेखांकित किया गया है।

Tags:
  • सचिन पायलट
  • मल्लिकार्जुन खड़गे
  • दिग्विजय सिंह
  • RSS
  • कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग