कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की जगह बदली, अब इंफाल से नहीं बल्कि थौबुल से शुरू होगी यात्रा, जानें क्या है कारण

Pooja Kumari | Jan 13, 2024, 24:00 IST
Share
कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की जगह बदली, अब इंफाल से नहीं बल्कि थौबुल से शुरू होगी यात्रा, जानें क्या है कारण
कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की जगह बदली, अब इंफाल से नहीं बल्कि थौबुल से शुरू होगी यात्रा, जानें क्या है कारण

इंफाल से शुरू होने वाली कांग्रेस नेता की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का स्थान बदल दिया गया है। राहुल गांधी की यह यात्रा अब 34 किमी दूर से शुरू होगी।

BHOPAL. 'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकसभा चुनाव से पहले जनता से कनेक्ट होने के लिए अब 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुरू करने जा रहे हैं। जब इस यात्रा की घोषणा हुई थी तब बताया गया था कि राहुल 14 जनवरी को मणिपुर के इंफाल से यात्रा शुरू करेंगे, लेकिन अब इसका जगह बदल दिया गया है। वायनाड से सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जाने वाली य यात्रा अब इंफाल से 34 किलोमीटर दूर थौबुल से शुरू होगी। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक ये फैसला सरकार की शटरों की कारण लिया गया है।

यात्रा में केवल हजार लोग होंगे शामिल

मणिपुर कांग्रेस के प्रमुख कीशम मेघचन्द्र ने जानकारी देते हुए बताया कि साल की शुरुआत में 2 जनवरी को जिला प्रशासन से इंफाल के हप्ता कांगजेइबुंग मैदान से यात्रा शुरू करने की अनुमति मांगी गई थी। लेकिन प्रशासन ने कानूनी व्यवस्था का हवाला देते हुए यात्रा की अनुमति देने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह 10 जनवरी को प्रदेश के सीएम एन बीरेन सिंह से मिले। उन्होंने कुछ शर्तों के साथ यात्रा की अनुमति दी। लेकिन इसमें एक प्रमुख शर्त यह थी कि यात्रा में केवल एक हजार लोग ही शामिल होंगे। इससे ज्यादा लोगों को कार्यक्रम स्थल पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

14 जनवरी को होगी यात्रा शुरू

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि इस प्रकार की शर्त हमारे लिए चिंताजनक थीं। 10 जनवरी को देर रात थौबुल जिले के डिप्टी कमिश्नर ने खोंगजोम के प्राइवेट ग्राउंड से यात्रा की अनुमति दी। बता दें कि 14 जनवरी को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे यहीं से यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। वहीं रूट में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा। जानकारी के मुताबिक इस बार भी यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस नेता राहुल गांधी ही करेंगे।

जनता से जुड़े मुद्दों पर की जाएगी चर्चा

बता दें कि इस यात्रा से जुड़ने के लिए इंडिया गठबंधन के नेताओं, कांग्रेस के मित्र दलों और सिविल सोसाइटी को भी आमंत्रित किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि 14 जनवरी से मणिपुर से मुंबई तक 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुरू की जा रही है। इस दौरान 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के माध्यम से हम जनता से जुड़े मुद्दों पर बात करेंगे। उन्होंने कहा कि 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा', देशवासियों को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय दिलाने की ओर हमारा एक मजबूत कदम है। 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' देश के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और बुनियादी मुद्दों को लेकर निकाली जा रही है।

Tags:
  • Rahul Gandhi
  • राहुल गांधी
  • Bharat Jodo Nyaya Yatra
  • Congress President Mallikarjun Kharge
  • Bharat Jodo Yatra
  • when will Bharat Jodo Yatra start
  • भारत जोड़ो न्याय यात्रा
  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे
  • भारत जोड़ो यात्रा
  • कब शुरू होगी भारत जोड़ो यात्रा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई