लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कई राज्यों के प्रभारी बदले, प्रियंका से यूपी की जिम्मेदारी वापस, पायलट होंगे छत्तीसगढ़ के प्रभारी

Rahul Garhwal | Dec 23, 2023, 24:00 IST
Share
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कई राज्यों के प्रभारी बदले, प्रियंका से यूपी की जिम्मेदारी वापस, पायलट होंगे छत्तीसगढ़ के प्रभारी
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कई राज्यों के प्रभारी बदले, प्रियंका से यूपी की जिम्मेदारी वापस, पायलट होंगे छत्तीसगढ़ के प्रभारी

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कई राज्यों के प्रभारी बदल दिए। प्रियंका से यूपी की जिम्मेदारी वापस ले ली और सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया है।

NEW DELHI. कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले कई राज्यों के प्रभारी बदल दिए हैं। कुछ नेताओं को नई जिम्मेदारी दी गई है। प्रियंका गांधी वाड्रा को यूपी कांग्रेस के प्रभारी के पद से मुक्त कर दिया है। वे कांग्रेस महासचिव बनी रहेंगी। अविनाश पांडे को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है।

WhatsApp Image 2023-12-23 at 7.21.13 PM.jpeg
WhatsApp Image 2023-12-23 at 7.21.13 PM.jpeg

सुरजेवाला कर्नाटक और मुकुल वासनिक गोवा के प्रभारी

रमेश चेन्निथला को महाराष्ट्र, देवेंद्र यादव को पंजाब और रणदीप सुरजेवाला को कर्नाटक का प्रभार दिया गया है। जयराम रमेश को प्रवक्ता बनाया गया है। मुकुल वासनिक संगठन के महासचिव और माणिकराव ठाकरे को गोवा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जीए मीर झारखंड के प्रभारी महासचिव बने हैं। उन्हें पश्चिम बंगाल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। दीपा दासमुंशी को तेलंगाना के अतिरिक्त प्रभार के साथ केरल और लक्षद्वीप का महासचिव बनाया गया है।

कांग्रेस ने कल बनाई थी मैनिफेस्टो कमेटी

कांग्रेस ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए मैनिफेस्टो कमेटी बनाई है। इसका चेयरमैन पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को बनाया गया है। टीएस सिंहदेव संयोजक होंगे।

मैनिफेस्टो कमेटी

पी. चिदंबरम - चेयरमैन

टीएस सिंहदेव - संयोजक

सिद्धारमैया

प्रियंका गांधी वाड्रा

आनंद शर्मा

जयराम रमेश

शशि थरूर

गायखंगम

गौरव गोगोई

प्रवीण चक्रवर्ती

इमरान प्रतापगढ़ी

के. राजू

ओमकार सिंह मरकाम

रंजीत रंजन

जिग्नेश मेवाणी

गुरदीप सप्पल

Tags:
  • Lok Sabha elections
  • लोकसभा चुनाव
  • Sachin Pilot
  • सचिन पायलट
  • priyanka gandhi
  • प्रियंका गांधी
  • Congress changed in-charge
  • कांग्रेस ने प्रभारी बदले
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई