चुप, चुप, चुप बैठ... जानें क्यों भरी संसद में BJP MP नीरज शेखर के बाप पर पहुंच गए खरगे

Sandeep Kumar | Feb 04, 2025, 10:37 IST
mallikarjun-kharge
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में बीजेपी सांसद नीरज शेखर को फटकार लगाई। यह घटना डॉलर और रुपये के मुद्दे पर चर्चा के दौरान हुई।

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Droupadi Murmu) के अभिभाषण पर संसद में सोमवार को चर्चा हुई। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Kharge) ने चर्चा की। वह राज्यसभा (Rajya Sabha) में डॉलर के मुकाबले रुपए की गिरती कीमत पर बोल रहे थे।



बीजेपी नेता पर खड़गे ने लगाई फटकरा

जैसे ही खड़गे अपनी बात रख रहे थे, बीजेपी नेता नीरज शेखर (BJP Leader Neeraj Shekhar) ने बीच में कुछ बोल दिया। इस पर खड़गे का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने नीरज शेखर को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा, "तेरे बाप का भी मैं ऐसे ही साथी था, उसे लेकर घूमा। चुप, चुप, चुप बैठ... चुप बैठ।" दऱअसल यह घटना उस समय हुई जब मल्लिकार्जुन खड़गे डॉलर और रुपए के आर्थिक मुद्दे पर बोल रहे थे। उनका कहना था कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) संविधान के कारण 2025-26 का केंद्रीय बजट पेश कर पा रही हैं, न कि मनुस्मृति (Manusmriti) के कारण।



कौन है नीरज शेखर

नीरज शेखर के बारे में बात करें तो वे पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर (Former Prime Minister Chandra Shekhar) के बेटे हैं। नीरज शेखर ने 2019 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) जॉइन की थी और तब से वे राज्यसभा सांसद (Rajya Sabha MP) बने। इसके पहले वे समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सदस्य रहे थे और लोकसभा तथा राज्यसभा में सांसद रहे हैं।



खड़गे ने साधा मोदी सरकार पर निशाना

खड़गे ने मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि 11 वर्षों में सरकार विकास, रोजगार, किसान कल्याण और संघीय ढांचे के मामले में पूरी तरह से असफल रही है। इसके अलावा उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की बीआर अंबेडकर पर की गई टिप्पणी की भी कड़ी निंदा की। उन्होंने इसे अमित शाह का "बड़ा अपमान" बताया और यह भी कहा कि उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।



FAQ

  1. मल्लिकार्जुन खड़गे ने नीरज शेखर को क्यों फटकार लगाई?
    मल्लिकार्जुन खड़गे ने नीरज शेखर को तब फटकार लगाई जब वह बीच में बोलने लगे थे।
  2. मल्लिकार्जुन खड़गे ने किस मुद्दे पर राज्यसभा में चर्चा की?
    खड़गे ने डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरती कीमत पर चर्चा की।
  3. नीरज शेखर कौन हैं और उनकी राजनीतिक पृष्ठभूमि क्या है?
    नीरज शेखर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे हैं। वे बीजेपी के राज्यसभा सांसद हैं।
  4. मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार की किस बात की आलोचना की?
    खड़गे ने मोदी सरकार को विकास, रोजगार, किसान कल्याण और संघीय ढांचे में असफल बताया।
  5. अमित शाह के खिलाफ खड़गे ने क्या आरोप लगाए?
    खड़गे ने अमित शाह की बीआर अंबेडकर पर की गई टिप्पणी की निंदा की और इस्तीफा मांगने की बात कही।








Tags:
  • मल्लिकार्जुन खड़गे
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • केंद्र सरकार
  • केंद्रीय मंत्री अमित शाह
  • हिंदी न्यूज
  • नेशनल हिंदी न्यूज
  • Neeraj Shekhar