केदारनाथ धाम में राहुल गांधी ने किए दर्शन, लाइन में खड़े भक्तों ने लगाए मोदी और जय श्री राम के नारे

Vikram Jain | Nov 07, 2023, 24:00 IST
Share
केदारनाथ धाम में राहुल गांधी ने किए दर्शन, लाइन में खड़े भक्तों ने लगाए मोदी और जय श्री राम के नारे
केदारनाथ धाम में राहुल गांधी ने किए दर्शन, लाइन में खड़े भक्तों ने लगाए मोदी और जय श्री राम के नारे

राहुल गांधी तीन दिन की यात्रा पर केदारनाथ पहुंचे, राहुल ने मंदिर पहुंचकर केदारनाथ धाम में दर्शन किए।

DEHRADUN. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को तीन दिवसीय दौरे पर केदारनाथ पहुंचे। यहां उन्होंने केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना की इस दौरान राहुल गांधी गले में रुद्राक्ष माला और माथे पर त्रिपुंड लगाए नजर आए। राहुल गांधी वीआईपी हेलीपैड पर ना पहुंचकर आम यात्रियों वाले हेलीपैड पर पहुंचे थे, यहां से लगभग आधा किमी मंदिर तक वह पैदल ही गए। मंदिर में बाहर से ही दर्शन करने के बाद उन्होंने मंदिर की परक्रमा की और सीधे होटल चले गए।

राहुल के सामने लगे मोदी और जय श्री राम के नारे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार की दोपहर एक बजे के आस पास हेलीपैड पहुंचे, केदारनाथ पहुंचने पर पार्टी नेताओं और तीर्थ पुरोहित ने राहुल गांधी का भव्य स्वागत किया। यहां से राहुल गांधी सीधे मंदिर पहुंचे। इस दौरान लाइन में लगे भक्तों ने राहुल गांधी को देखते ही मोदी और जय श्री राम के नारे लगाए।

राहुल गांधी की यह निजी यात्रा : कांग्रेस

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की फोटो शेयर करते हुए बाबा केदारनाथ दर्शन के कार्यक्रम को उनकी निजी और आध्यात्मिक यात्रा बताया है। और अपील है कि कोई भी कार्यकर्ता उनसे नहीं मिले।

उत्तराखंड कांग्रेस ने दी जानकारी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का तीन दिवसीय दौरे पर केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। उत्तराखंड कांग्रेस ने एक्स पोस्ट में बताया है कि 'राहुल गांधी बाबा केदारनाथ के दर्शन करने उत्तराखण्ड आ रहे हैं। ये उनकी निजी आध्यात्मिक यात्रा है, सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि इस निजी यात्रा का सम्मान करते हुए इस यात्रा को एकांत में पूर्ण करने दें, आप सभी अपना उत्साहपूर्वक समर्थन मन से कर सकते हैं और अगली बार अपने प्रिय नेता से मिल सकते हैं, जय श्री केदार'

Tags:
  • Congress leader Rahul Gandhi
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी
  • Rahul Gandhi Kedarnath Yatra
  • Rahul Gandhi visited Kedarnath
  • Uttarakhand Pradesh Congress Committee
  • Dehradun News
  • राहुल गांधी की केदारनाथ यात्रा
  • राहुल गांधी ने किए केदारनाथ दर्शन
  • उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी
  • देहरादून न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच