तलाक कोटे से IAS बनने के लिए शादी की, पति नहीं मान रहा तो फंसाने की धमकी दी

Jitendra Shrivastava | May 13, 2024, 17:17 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

कोई सफलता पाने के लिए किस हद तक जा सकता है इसका एक मामला देखने में आया है। राजस्थान के जयपुर में एक युवती ने प्रतियोगी परीक्षा में सिलेक्शन करवाने के लिए ऐसी साजिश रची कि उसकी हकीकत सामने आने पर पति के भी होश उड़ गए...

Conspiracy become IAS : राजस्थान के जयपुर में रहने वाली एक युवती ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में खुद का सिलेक्शन करवाने के लिए यानी IAS बनने साजिश रची। पहले तो उसने शादी की। फिर पति से तलाक मांग लिया, ताकि चयन प्रक्रिया में तलाक कोटे ( UPSC Divorce Quota ) का लाभ लिया जा सके। पति ने समझाने का प्रयास किया तो उसे जेल भिजवाने की धमकी देने लगी। परेशान पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ जयपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती प्रतापगढ़ की रहने वाली है।

2013 में प्रतापगढ़ में हुई थी मुलाकात


पुलिस ने बताया- कालवाड रोड निवासी रवि (बदला हुआ नाम) ने 11 मई को रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसने बताया- वह फोटोग्राफर है। दिसंबर 2013 में फोटोग्राफी के लिए प्रतापगढ़ गया था। वहां उसकी मुलाकात नीतू (बदला हुआ नाम) से हुई थी। साल 2016 में नीतू कॉलेज की पढ़ाई के लिए जयपुर आ गई थी। यहां नीतू लगातार उसके कॉन्टैक्ट में रही। नीतू का खर्चा उठाने के साथ ही कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी भी उसने करवाई। यूपीएससी एग्जाम की तैयारी के दौरान दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में वैशाली नगर में रहे।

ये खबर भी पढ़ें...

PM Narendra Modi : पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी तो हम पहना देंगे

युवती ने शादी के लिए भी रखी शर्त


साल 2021 में परिजनों की सहमति से प्रतापगढ़ में नीतू और उसकी सगाई हो गई। सितंबर 2022 में ट्राइबल सब प्लान (TSP) कोटे में नीतू की सरकारी नौकरी लग गई। जॉब लगने के बाद भी नीतू का कहना था- वह UPSC एग्जाम भी क्लियर करेगी। शादी करने की बात कहने पर नीतू ने मना कर दिया। उसके बाद कॉल कर कहा- अगर तुम UPSC एग्जाम की तैयारी कराने में मेरा साथ दोगे तो शादी करने के लिए तैयार हूं। शादी की तैयारियों के दौरान रवि ने नीतू के कहे अनुसार मनपसंद और जरूरत का सभी सामान दिलवाया। फरवरी 2023 में प्रतापगढ़ में दोनों की हिन्दू धर्म के रीति-रिवाजों से शादी हो गई। शादी के बाद अगले दिन वह नीतू को लेकर जयपुर आ गया। ससुराल में शादी की रस्म पूरी होते ही नीतू ने उससे तलाक की मांग रखी।

शादी के दूसरे ही दिन तलाक मांगा


रवि ने बताया- नीतू ने शादी के दूसरे दिन ही उससे तलाक मांग लिया। नीतू ने कहा- एक साल होने पर आपसी सहमति से तलाक ले लेंगे। UPSC एग्जाम में तलाक कोटे में उसको फायदा मिल जाएगा। तुमने UPSC एग्जाम पास करने के लिए पूरी मदद करने का वादा किया था। उसके जवाब नहीं देने पर 3 दिन बाद नीतू वापस प्रतापगढ़ चली गई।

तलाक की शर्त पर एनिवर्सरी सेलिब्रेट की


शादी के करीब डेढ़ महीने बाद ही नीतू ने मोबाइल पर उससे बात करना बंद कर दिया। मोबाइल पर बात करने पर नीतू तलाक के बारे में पूछने लगी। शादी के एक साल पूरे होने पर एनवर्सरी सेलिब्रेट करने रवि प्रतापगढ़ पहुंचा। तलाक के लिए राजी होने पर ही नीतू ने एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने की बात कही। तलाक देने से मना करने पर नीतू ने पुलिस बुलाकर झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी। धोखे का एहसास होने पर उसने करधनी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Tags:
  • जयपुर
  • UPSC
  • UPSC Divorce Quota
  • Conspiracy become IAS
  • IAS बनने साजिश रची
छत्तीसगढ़ बनेगा AI हब: 5 संभागों में खुलेंगे डेटा लैब सेंटर,सरकारी दफ्तरों से युवाओं तक पहुंचेगी नई तकनीक

By Arohi Raj

छत्तीसगढ़ बनेगा AI हब: 5 संभागों में खुलेंगे डेटा लैब सेंटर,सरकारी दफ्तरों से युवाओं तक पहुंचेगी नई तकनीक
मंत्री के चरणों में वर्दी! जवान ने छुए गजेंद्र यादव के पैर, भूपेश बघेल बोले- दोनों पर हो कार्रवाई

By Sandeep Kumar

मंत्री के चरणों में वर्दी! जवान ने छुए गजेंद्र यादव के पैर, भूपेश बघेल बोले- दोनों पर हो कार्रवाई
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में इंदौर-देपालपुर की जोड़ी को मिला दूसरा स्थान, अहमदाबाद-साणंद पहले नंबर पर

By Sanjay Gupta

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में इंदौर-देपालपुर की जोड़ी को मिला दूसरा स्थान, अहमदाबाद-साणंद पहले नंबर पर
पत्नी की हत्या के आरोप में 13 साल जेल में रहा पति, राजस्थान हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में किया बरी

By Ashish Bhardwaj

पत्नी की हत्या के आरोप में 13 साल जेल में रहा पति, राजस्थान हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में किया बरी
एमपी में हर महीने एक मेडिकल कॉलेज का वादा, लेकिन तैयारी कितनी? मंत्री-अफसरों से नहीं मिला जवाब

By Atul Dwivedi

एमपी में हर महीने एक मेडिकल कॉलेज का वादा, लेकिन तैयारी कितनी? मंत्री-अफसरों से नहीं मिला जवाब
राजेंद्र राठौड़ ने सभा में पढ़ा कलमा, बोले- खुदा और भगवान एक हैं

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजेंद्र राठौड़ ने सभा में पढ़ा कलमा, बोले- खुदा और भगवान एक हैं
अब PUC नहीं तो पेट्रोल-डीजल नहीं! नंबर प्लेट स्कैन करेंगे कैमरे, डीजल ऑटो पर भी रोक

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अब PUC नहीं तो पेट्रोल-डीजल नहीं! नंबर प्लेट स्कैन करेंगे कैमरे, डीजल ऑटो पर भी रोक