दिवाली से पहले पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम, BSF ने किया ये काम

Madhav Singh | Oct 18, 2024, 15:10 IST
Share
bsf action in punjab shot down a drone
bsf action in punjab shot down a drone

दीपावली के पहले ही पंजाब को दहलाने की साजिश को BSF ने नाकाम कर दिया है। भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक ड्रोन को मार गिराया गया। इस ड्रोन में RDX, बैटरियां और टाइमर शामिल थे। इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

पंजाब के फिरोजपुर के पास भारत-पाकिस्तान सीमा पर BSF और पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुरुवार को संयुक्त कार्रवाई में पाकिस्तान के एक ड्रोन को मार गिराया गया। इससे एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) मिला है। इसमें 1 किलो 180 ग्राम आरडीएक्स (RDX) था। इंटेलिजेंस अधिकारियों ने आशंका जताई है कि, दिपावली से पहले पंजाब को दहलाने की साजिश रची जा रही थी। फिरोजपुर के काउंटर इंटेलिजेंस ने बताया कि खेप में आरडीएक्स, बैटरियां और टाइमर थे।

बम के अलावा और भी कई चीजें

सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि फाजिल्का में भारत-पाकिस्तान सीमा से ड्रोन के जरिए भेजा गया एक आईईडी बरामद किया गया है। आरडीएक्स से भरी इस खेप में बम के अलावा बैटरियां और टाइमर भी शामिल हैं। बीएसएफ ने इस डिवाइस को स्टेट स्पेशल सेल को सौंप दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मामले के इनपुट्स NIA सहित अन्य केंद्रीय एजेंसियों से भी साझा किया जा सकता है। इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

नक्सलियों का सुरक्षाबलों के कैंप पर हमला, नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव में है कैंप

जानकारी लगते ही किया था इलाके को सर्च

बताया गया कि फाजिल्का के अबोहर सेक्टर के भारत-पाकिस्तान सीमा के पास ड्रोन की मूवमेंट हुई। बीएसएफ को इसका पता चला तो इलाके में सर्च अभियान चलाया गया। सर्च के दौरान एक आईईडी (इंप्रोवाइज एक्सप्लोसिव डिवाइस) बम बरामद किया गया। बीएसएफ को एक टीन का बॉक्स मिला। बॉक्स में करीब एक किलो RDX भरा हुआ था। इस आरडीएक्स के साथ बैटरियां और टाइमर भी हैं।

MP में रात भर चला सर्च अभियान, 2428 जिला बदर बदमाशों को खंगाला, 141 को दबोचा

स्पेशन सेल को सौंपा RDX

RDX की बरामदगी के बाद इसे फाजिल्का के स्टेट स्पेशल सेल थाने को सौंप दिया गया है। स्पेशल सेल द्वारा पता लगाया जा रहा है कि, पाकिस्तान से भारत में यह बम किस काम के लिए भेजा गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • BSF
  • punjab police
  • success for Punjab Police
  • Intelligence
  • India News
  • India News in Hindi
  • बीएसएफ ने गिराया ड्रोन
  • बीएसएफ की कार्रवाई
  • भारत पाकिस्तान बोर्डर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच