शिमला के संजौली में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर बवाल, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Sandeep Kumar | Sept 11, 2024, 19:49 IST
Share
masjid complex Shimla
masjid complex Shimla

शिमला के संजौली में मस्जिद (masjid ) को लेकर मचा बवाल थमता नजर नहीं आ रहा है। बुधवार यानी आज हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी संजौली पहुंचे और जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा...

शिमला के संजौली इलाके में मस्जिद परिसर ( masjid parisar ) में अवैध निर्माण ( illegal construction ) को लेकर हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों (protesters ) की पुलिसकर्मियों से झड़प हो गई। प्रदर्शनकारियों ने मस्जिद की ओर मार्च करते हुए आगे बढ़ने लगे। इस दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसे लोगों ने तोड़ दिया और आगे बढ़ने लगे। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन ( water cannon ) चलाते हुए लाठीचार्ज कर दिया।

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867

इसलिए हो रहा विरोध प्रदर्शन

दरअसल शिमला के संजौली इलाके ( Sanjauli area ) में स्थित एक मस्जिद में अतिरिक्त मंजिलों के कथित अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शनकारियों को हिंदू संगठनों को बुलाया गया था। इस मुद्दे पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu ) ने कहा कि संजौली मस्जिद में कथित अवैध निर्माण के मुद्दे की सुनवाई स्थानीय नगरपालिका की अदालत (municipal court ) कर रही है। कानून अपना काम करेगा। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अगर निर्माण अवैध पाया गया तो उसे ढहाया जाएगा।

हिंदू संगठनों का विरोध प्रदर्शन

हिंदू संगठनों ( hindu organizations ) ने पिछले हफ्ते हिमाचल प्रदेश विधानसभा ( Himachal Pradesh Assembly ) के पास स्थित चौरा मैदान में मस्जिद के अवैध निर्माण को गिराने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू किया। लोग संजौली के बाहर के इलाके मल्याणा में इकट्ठा हुए। उनका दावा था कि मस्जिद की चार मंजिलें अवैध हैं। अवैध मस्जिद को तुरंत ढहाया जाए।

मस्जिद का अवैध निर्माण : अनिरुद्ध सिंह

कांग्रेस नेता अनिरुद्ध सिंह ( Anirudh Singh ) ने कहा बिना मंजूरी के निर्माण शुरू कर दिया। यह एक अवैध ढांचा था। पहले, एक मंजिल बनाई गई, फिर बाकी मंजिलें बनाई गईं। संजौली बाजार में महिलाओं का चलना मुश्किल हो गया है। लव जिहाद एक और गंभीर मुद्दा है जिस पर ध्यान देने की जरूरत है। इधर कांग्रेस नेता अनिरुद्ध सिंह के बयान पर कांग्रेस में विरोध शुरू हो गया। कांग्रेस विधायक हरीश जनारथा ने कहा कि इलाके में कोई तनाव नहीं है। उन्होंने कहा, मस्जिद मूल रूप से 1960 से पहले बनाई गई थी।

कानून के मुताबिक होगी कार्रवाई : विक्रमादित्य

वहीं इस पूरे मामले में कांग्रेस नेता और हिमाचल प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह (Minister Vikramaditya Singh ) ने कहा है कि शिमला के संजौली इलाके में मस्जिद मामले में हर कार्रवाई कानून के मुताबिक की जाएगी। हिमाचल प्रदेश में कानून का राज है और यहां हर कार्य कानून के मुताबिक होता है। यहां सांप्रदायिकता के लिए कोई जगह नहीं है।

यह है संजौली मस्जिद का पूरा विवाद

मस्जिद का विस्तार करने के उद्देश्य से इसके परिसर में साल 2007 के बाद निर्माण काम शुरू हुआ था। साल 2010 में मस्जिद को अवैध बताते हुए इसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। हालांकि, पिछले 14 वर्षों में मस्जिद पर चार नई मंजिलें जोड़ी गईं। पिछले महीने कुछ लोगों के एक समूह ने दावा किया कि उनकी जमीन पर मस्जिद का विस्तार ( expansion of the masjid ) किया जा रहा है और इसे लेकर दो समुदायों के बीच विवाद की स्थित निर्मित हो गई।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • Hindu Organizations
  • मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू
  • शिमला संजौली
  • मस्जिद अवैध निर्माण
  • हिमाचल प्रदेश विधानसभा
  • पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा