देश में फिर कोरोना ने दस्तक, 148 लोग पॉजिटिव, अस्पताल में मरीजों की संख्या 808 हुई, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से बुलेटिन जारी

Jitendra Shrivastava | Published:
Share
देश में फिर कोरोना ने दस्तक, 148 लोग पॉजिटिव, अस्पताल में मरीजों की संख्या 808 हुई, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से बुलेटिन जारी
देश में फिर कोरोना ने दस्तक, 148 लोग पॉजिटिव, अस्पताल में मरीजों की संख्या 808 हुई, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से बुलेटिन जारी

सर्दी की शुरुआत के साथ ही भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। एक बार फिर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।

NEW DELHI. दुनिया भर में हजारों लोगों को मौत की नींद सुला चुकी कोरोना महामारी अभी भी चिंता का सबब बनी हुई है। सर्दी की शुरुआत के साथ ही भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद‌ संक्रमण में बढ़ोतरी को लेकर एक बार फिर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 148 नए मामले सामने आए हैं। शनिवार 9 दिसंबर को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अपडेटेड आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी के बाद अस्पताल में इलाज करवा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 808 हो गई है, जो चिंताजनक है।

4.50 करोड़ लोग हो चुके हैं संक्रमित

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 4 करोड़ 50 लाख 2 हजार 889 है, जबकि मृतकों की तादाद 5 लाख 33 हजार 306 है।

बड़ी संख्या में स्वस्थ भी हुए हैं मरीज

जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन में कहा गया है कि 4 करोड़ 44 लाख 68 हजार 775 लोग संक्रमण से स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं जो राहत वाली बात है। देश में संक्रमण से उबरने की दर 98.81 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर केवल 1.19 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, अब तक देशभर में कोविड रोधी टीकों की 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

चीन के रहस्यमयी निमोनिया संक्रमण के फैलने से भी चिंता

आपको बता दें कि कोरोना के बाद चीन में एक रहस्यमयी निमोनिया संक्रमण फैला हुआ है और कुछ मामले देश में भी पाए गए हैं जिसे‌ लेकर केंद्र ने पहले ही अलर्ट जारी किया है। इस बीच कोरोना के नए मामले में बढ़ोतरी की वजह से देश में एक बार फिर चिंता बढ़ने लगी है।

Tags:
  • Corona knocked in the country
  • 148 Corona positive
  • number of admitted patients reached 808
  • Health Bulletin of Health Ministry
  • देश में कोरोना ने दस्तक
  • 148 कोरोना पॉजिटिव
  • भर्ती मरीजों की संख्या 808 हुई
  • स्वास्थ्य मंत्रालय का हेल्थ बुलेटिन
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर