कर्नाटक में ओला-उबर को कोर्ट का झटका, सोमवार से बंद होंगी सेवाएं

Sanjay Dhiman | Jun 14, 2025, 20:52 IST
Share
लाखों पर लटकी बेरोजगारी की तलवार
Photograph: (the sootr)

कर्नाटक में अब सोमवार से यात्रियों को बाइक टैक्सी की सेवाएं नहीं मिल सकेंगी। कर्नाटक हाईकोर्ट ने प्रदेश में बाइक टैक्सी सेवाओं को सोमवार से निलंबित करने का आदेश दिया है। इस आदेेश के बाद बाइक टैक्सी सेवा बंद हो जाएगी।

कर्नाटक में अब सोमवार से यात्रियों को बाइक टैक्सी की सेवाएं नहीं मिल सकेंगी। कर्नाटक हाईकोर्ट ने प्रदेश में बाइक टैक्सी सेवाओं को सोमवार से निलंबित करने का आदेश दिया है। इस आदेश के बाद बाइक टैक्सी सेवा बंद हो जाएगी।

हाईकोर्ट के इस निर्णय के बाद जहां राज्य में विशेषकर बेंगलुरु जैसे शहर में यात्री परेशान होंगे। वहीं 6 लाख से अधिक बाइक चालकों के सामने रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है। उच्च न्यायालय ने इस मामले में राज्य शासन को मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन करने की सलाह भी दी है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, ओला, उबर और रैपिडो जैसी कंपनियों ने कर्नाटका हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इन कंपनियों ने बाइक टैक्सी सेवाओं को कानूनी मान्यता देने की मांग की थी। इसके साथ ही पीले नंबर प्लेट को व्यवसायिक वाहन के तौर पर दर्ज करने की अपील की थी। लेकिन हाईकोर्ट ने उनकी मांग खारिज कर दी। इसके बाद, इन कंपनियों की बाइक टैक्सी सेवाएं सोमवार से बंद हो जाएंगी।

यह खबरें भी पढें...

सगाई से दो दिन पहले हनी ट्रैप में फंसा युवक, खेत में बुलाकर युवती ने किया कांड...

कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी के खिलाफ दो युवकों के बयान का वीडियो, कादरी बोले मैं पुलिस में शिकायत कर रहा

कर्नाटक सरकार ने किया नीति बनाने से इंकार

इस मामले में हाईकोर्ट ने कहा कि सरकार यदि नई नीति बनाती है, तो राहत दी जा सकती है। सरकार ने जवाब में ऐसी नीति बनाने से इनकार किया। इसके बाद कोर्ट ने कंपनियों की सेवाएं सोमवार से बंद करने का आदेश दिया।

छह लाख लोगों का रोजगार संकट में

जानकारी के अनुसार बाइक टैक्सी सेवाएं देने वाली तीनों प्रमुख कंपनियों से राज्य के छह लाख से अधिक बाइक राइडर जुड़े हुए हैं। अकेले बेंगलुरु में ही सात हजार से अधिक बाइक टैक्सी संचालित हो रही है। रैपिडो के अनुसार उससे जुड़े हुए बाइक टैक्सी चालक प्रतिमाह औसतन 35 हजार रुपए से अधिक कमाई कर रहे हैं।

यह खबरें भी पढें...

कांग्रेस में कौन है कान फूंकने वाला? दिग्गी का बड़ा बयान- दिग्विजय जाए भाड़ में, कांग्रेस से जोड़ो

फ्लिपकार्ट से मंगवाए रियल जूस में निकला मरा चूहा, शिकायत के बाद खाद्य विभाग ने लिया सैंपल

अब अगली सुनवाई से है उम्मीद

मामले की अगली सुनवाई कर्नाटक हाईकोर्ट में 24 जून को होगी। इस तारीख को कोर्ट ने दोनों पक्षों से तर्क प्रस्तुत करने को कहा है। जब तक मामला समाप्त नहीं हो जाता, बाइक टैक्सी सेवा निलंबित रहेगी।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • हाईकोर्ट
  • कर्नाटक
  • बाइक
  • बेंगलुरु
  • ओला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती