क्रेडिट कार्ड और लोन वसूली के दौरान धमकी मिले तो उपभोक्ता के पास हैं ये अधिकार

Sandeep Kumar | May 17, 2026, 20:36 IST
Share
credit card loan
credit card loan

कर्जदार को धमकी, मारपीट या बदसलूकी से करना RBI सुरक्षा कानून देता है। कर्जदार शिकायत के लिए लोकपाल, कंज्यूमर फोरम या मानवाधिकार आयोग का सहारा ले सकते हैं। RBI और सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए हैं।

News in Short

  • बैंक को केवल कानूनी तरीके से वसूली का अधिकार।
  • धमकी, बदसलूकी, जबरन वसूली अवैध माना जाएगा।
  • RBI लोकपाल योजना से शिकायत संभव है।
  • सुप्रीम कोर्ट ने गैरकानूनी एजेंटों पर रोक लगाई।
  • कंज्यूमर फोरम या कोर्ट में मुआवजा मांगें।

News in Detail

देश में कर्जदार को धमकी या बदसलूकी से सुरक्षा कानून देता है। बैंक या एनबीएफसी केवल कानूनी तरीके से वसूली कर सकते हैं। RBI दिशानिर्देश और सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि एजेंट मारपीट, अपमान या जबरदस्ती नहीं कर सकते। कर्जदार शिकायत के लिए लोकपाल, कंज्यूमर फोरम या मानवाधिकार आयोग का सहारा ले सकते हैं।

लोन वसूली पर क्या करें

दिल्ली हाईकोर्ट के वकील वरुण दीक्षित का कहना है कि कर्ज की किस्त या क्रेडिट कार्ड बिल में चूक होने पर बैंक को केवल कानूनी तरीके (Legal Methods) से वसूली का अधिकार है। धमकी देना, अपमान करना या मारपीट अवैध है। अदालत, RBI और कंज्यूमर फोरम ने सख्त नियम बनाए हैं।

बैंक और एनबीएफसी के अधिकार

बैंक और गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (india NBFC) कानूनी तौर पर वसूली कर सकती हैं। लेकिन सभी कार्रवाई कानून के दायरे में होनी चाहिए। कॉल, ईमेल, नोटिस या एजेंट नियुक्ति कानूनी उपाय हैं। संपत्ति जब्त करने या अवैध तरीके से दबाव बनाना अपराध है।

credit-card-loan
credit-card-loan


वसूली एजेंट की सीमाएं

एजेंट कर्जदार के घर जा सकते हैं, लेकिन केवल कानूनी दायरे में। बल प्रयोग, धमकी, मारपीट या अपमान अवैध हैं। ऐसा होने पर पुलिस को सूचित कर एफआईआर (FIR) दर्ज कराई जा सकती है। आरबीआई दिशानिर्देश के अनुसार एजेंट को पेशेवर और सभ्य तरीके से काम करना चाहिए।

कानून में सुरक्षा उपाय

कर्जदार के अधिकारों का उल्लंघन करने वाले कदम अपराध हैं: आपराधिक धमकी, हमला, जबरदस्ती वसूली, निजता का उल्लंघन और अपमान। लोन वसूली में महिलाएं, बुजुर्ग या बीमार परिजनों को परेशान करना गैरकानूनी है। बार-बार धमकी या गलत समय पर कॉल करना भी अपराध माना जाता है।

credit-card-loan
credit-card-loan


कानूनी मदद और शिकायत के रास्ते

कर्जदार मदद के लिए निम्न विकल्प ले सकते हैं:

आरबीआई लोकपाल योजना – बैंक या एनबीएफसी की अनुचित प्रथाओं पर शिकायत।
कंज्यूमर फोरम/कोर्ट – उत्पीड़न या अनुचित व्यापार प्रथाओं पर मुआवजा।
मानवाधिकार आयोग – हिंसा या सार्वजनिक अपमान के मामलों में शिकायत।

सुप्रीम कोर्ट के उदाहरण

ICICI BANK बनाम प्रकाश कौर (2007) में कोर्ट ने गैरकानूनी वसूली एजेंटों की आलोचना की। बैंक और एनबीएफसी केवल कानूनी उपायों से वसूली कर सकते हैं। मैनेजर ICICI बैंक बनाम शांति देवी शर्मा (2008) में भी अदालत ने कर्जदार की निजता और गरिमा का सम्मान करने पर जोर दिया।

ये भी पढ़ें...

स्लीपर सेल बनाने आया था, कश्मीर देखकर बदल गया आतंकी का प्लान

एक लाख की रिश्वत लेते थानेदार गिरफ्तार, ACB ने रिसॉर्ट की पार्किंग में जाल बिछाकर दबोचा

यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला: एक भारतीय समेत 4 की मौत, सेमीकंडक्टर प्लांट तबाह

पंचायत चुनाव को लेकर अवमानना याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल, चुनाव टालने के प्रार्थना पत्र पर फैसला सुरक्षित

लोन वसूली के नए नियम

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • आरबीआई
  • लोन वसूली के नए नियम
  • india NBFC
  • मानवाधिकार आयोग
  • ICICI Bank
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा