AI के दौर में पत्रकारिता का संकट: किताब 'मीडिया कानून और नैतिकता' बताएगी सही रास्ता

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने 'मीडिया कानून और नैतिकता' किताब का विमोचन किया। इस किताब में एआई और डिजिटल युग में मीडिया के कानूनी पहलुओं के बारे में बताया गया है।

author-image
Sandeep Kumar
New Update
media-law-ethics-book
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राजधानी में 'मीडिया कानून और नैतिकता' नामक किताब का विमोचन किया। यह किताब देश के वरिष्‍ठ पत्रकार राजेश उपाध्याय और डॉ. शिशिर कुमार सिंह द्वारा लिखी गई है। इस किताब में एआई के जमाने में मीडिया के तेजी से बदलते स्‍वरूप और कानून के बारे में विस्‍तार से बताया गया है। 

केंद्रीय मंत्री ने लेखकों को दी बधाई

किताब के विमोचन के दौरान अर्जुन राम मेघवाल ने उम्मीद जताई कि यह किताब मीडिया की जवाबदेही को रेखांकित करेगी। केंद्रीय मंत्री ने लेखकों को उनके समयानुकूल लेखन के लिए बधाई दी।

राजेश उपाध्याय और डॉ. शिशिर कुमार सिंह की किताब 'मीडिया कानून और नैतिकता' एक समकालीन परिप्रेक्ष्य, 2025" डिजिटल युग में मीडिया के कानूनी और नैतिक परिदृश्य का अवलोकन करती है।

ये भी पढ़ें...Sapiens : मानव इतिहास की गहरी समझ बनाती है यूवाल नोआ हरारी की विश्व प्रसिद्ध किताब

किताब इन विषयों पर देती है जानकारी

यह किताब मानहानि कानून, बौद्धिक संपदा कानून, आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम, सूचना का अधिकार अधिनियम, गोपनीयता और डेटा संरक्षण कानून, तथा भारतीय डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम पर विस्तार से जानकारी देती है।

ये भी पढ़ें...एनिमल फार्म : सत्ता और भ्रष्टाचार पर जॉर्ज ऑरवेल का कालजयी व्यंग्य

ये भी पढ़ें...गोदान : मुंशी प्रेमचंद का महान उपन्यास जो असली भारत का दस्तावेज बन गया

मीडिया नैतिकता पर है किताब

किताब का एक महत्वपूर्ण भाग मीडिया नैतिकता पर है। यह पत्रकारों के लिए नैतिक सिद्धांतों की रूपरेखा प्रस्तुत करती है। सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों और गलत सूचनाओं से निपटने के लिए इन नैतिकताओं की सख्त आवश्यकता है।

thesootr links

सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

मीडिया कानून और नैतिकता डॉ. शिशिर कुमार सिंह राजेश उपाध्याय अर्जुन राम मेघवाल दिल्ली