Cyber Alert : Microsoft Outage में आ रही समस्या, सही करने के नाम पर हैकर्स ने बनाए फर्जी लिंक्स
Amresh Kushwaha | Jul 31, 2024, 18:00 IST
Microsoft Outage
CERT-In ने चेतावनी जारी की है कि हैकर्स फिशिंग अभियान चलाकर यूजर्स को टारगेट कर रहे हैं। ऐसे में CERT-In ने 30 से ज्यादा खतरनाक URL को ब्लॉक करने की सलाह दी है।
Microsoft ग्लोबल आउटेज में आई गड़बडी के चलते पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था। वहीं अब इस ग्लोबल आउटेज का फायदा उठा कर हैकर्स साइबर हमलों को अंजाम दे रहे हैं। इसी को लेकर अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा सहित दुनिया भर की साइबर सुरक्षा एजेंसियों ने चेतावनी जारी की है। इसमें हैकर्स व्यवसायों पर हमला करने के लिए CrowdStrike बग का उपयोग कर रहे हैं। भारत में भी साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने कंपनियों को क्राउडस्ट्राइक आउटेज से संबंधित हैकर हमलों के बारे में चेतावनी दी है।
कुछ दिन पहले ही Microsoft ग्लोबल आउटेज ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था। आउटेज का सबसे ज्यादा असर एयरलाइंस, बैंक, अस्पताल और अन्य महत्वपूर्ण सर्विसेस पर पड़ी थी। इस ग्लोबल आउटेज के पीछे की वजह साइबर सुरक्षा कंपनी CrowdStrike द्वारा माइक्रोसॉफ्ट विंडोज मशीनों के लिए पेश किया गया एक अपडेट था। जानकारी के मुताबिक दुनिया भर में विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाली 8.5 मिलियन मशीनें इस आउटेज की वजह से प्रभावित हुई थी।
CERT-In के मुताबिक क्राउडस्ट्राइक यूजर्स को टारगेट करने के लिए फिशिंग अभियान चलाए जाने की रिपोर्ट सामने आई है। इसमें यूजर्स की समस्या का लाभ उठाकर डेटा पर हाथ साफ कर रहे हैं। इसकी वजह से संवेदनशील डेटा लीक, सिस्टम क्रैश हो सकता है।
इसके अलावा CERT-IN ने कंपनियों को 30 से ज्यादा खतरनाक URL की लिस्ट भी जारी की है, जिसे उन्हें अपने नटवर्क पर ब्लॉक कर देने की सलाह दी गई है। नीचे देखें URL की लिस्ट-
अपडेट से हुआ था Microsoft का ऐसा हाल
हैकर्स ऐसे बना रहे यूजर्स को अपना शिकार
- यूजर्स को क्राउडस्ट्राइक सपोर्ट के रूप में फिशिंग ईमेल भेजना
- फोन कॉल में क्राउडस्ट्राइक का स्टाफ बनकर बात करना
- सॉफ्टवेयर स्क्रिप्ट बेचना
- रिकवरी टूल के रूप में दिखावा करते हुए ट्रोजन मैलवेयर देना
इन URL पर भूल कर भी न करें क्लिक
- crowdstrike.phpartners.Jorg
- crowdstrike0day[.]com
- crowdstrikebluescreen[-]com
- crowdstrike-bsod[.]com
- crowdstrikeupdate(.]com
- crowdstrikebsod[..com
- www.crowdstrike0day[.]com
- www.fix-crowdstrike-bsod[.]com
- crowdstrikeoutage[.Jinfo
- www.microsoftcrowdstrike[.]com
- crowdstrikeoday|[.]com
- crowdstrike[.]buzz
- www.crowdstriketoken[.]com
- www.crowdstrikefix[..com
- fix-crowdstrike-apocalypse[.]com
- microsoftcrowdstrikel..com
- crowdstrikedoomsdayl.com
- crowdstrikedown[..com
- whatiscrowdstrike[..com
- crowdstrike-helpdesk[..com
- crowdstrikefix..com
- fix-crowdstrike-bsod[.]com
- crowdstrikedown []site
- crowdstuck[.Jorg
- Crowdfalcon-immed-update[.]com
- crowdstriketoken[.]com
- crowdstrikeclaim[.]com
- crowdstrikeblueteam[.]com
- crowdstrike-office365[.]com
- crowdstrikefix-]zip
- crowdstrikereport[.]com
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava