30- 30 रुपए में बिक रहे पैन-आरसी: बिना OTP आधार कार्ड से अपडेट हो रहे मोबाइल

Siddhi Tamrakar | Jan 22, 2025, 09:46 IST
Share
30 रुपए में बिक रहे पैन-आरसी
30 रुपए में बिक रहे पैन-आरसी

एक पोर्टल पर महज 30- 40 रुपए में पैन कार्ड, आधार, वाहन आरसी और जन्म प्रमाण-पत्र जैसी संवेदनशील जानकारी बिना OTP के बेची जा रही है। यह सरकारी सिस्टम की बड़ी सेंध है।

भारत में करोड़ों लोगों की पहचान खतरे में है, क्योंकि एक वेबसाइट बिना किसी सुरक्षा के आधार कार्ड (Aadhaar Card), पैन कार्ड (PAN Card) और वाहन आरसी (Vehicle RC) जैसे संवेदनशील दस्तावेज महज 30 से 40 रुपए में बेच रही है। यह सबकुछ बिना OTP (One-Time Password) या बायोमेट्रिक सत्यापन के हो रहा है, जो कि सरकारी सिस्टम के लिए बड़ा खतरा है। इस पोर्टल पर यह सभी दस्तावेज आसानी से डाउनलोड किए जा रहे हैं।

यहां हो रहा आपके पर्सनल डेटा का सौदा

https://cscprintportal.org.in

100 रुपए में बदलवा लो मोबाइल नंबर

पोर्टल की सर्विस को जांचने पर पता चला कि 100 रुपए में किसी का आधार कार्ड (Aadhaar Card) का मोबाइल नंबर बदल दिया जाता है, जबकि यह प्रक्रिया पूरी तरह से सरकारी प्रक्रियाओं से जुड़ी है। इस पोर्टल के माध्यम से आसानी से आधार और पैन कार्ड का डेटा लीक हो सकता है, जिसका दुरुपयोग किया जा सकता है।

बिना OTP डाउनलोड करवा लो PAN CARD

इस पोर्टल पर दस्तावेजों को अपलोड करने या डाउनलोड करने के लिए 30-40 रुपए की मामूली राशि ली जाती है। यह भी रिपोर्ट किया गया है कि बिना OTP के पैन कार्ड और अन्य प्रमाण पत्र बिना किसी सत्यापन के डाउनलोड किए जा रहे हैं। इसका मतलब यह है कि कोई भी व्यक्ति आसानी से आपकी पहचान चुरा सकता है और इसका इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग, धोखाधड़ी या अन्य आपराधिक गतिविधियों में कर सकता है।

फर्जी प्रमाण-पत्र भी दो मिनट में

इस पोर्टल के माध्यम से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) और वाहन आरसी (Vehicle RC) भी बनाए जा रहे हैं। किसी भी वाहन का RC (Registration Certificate) नंबर डालते ही उसकी ऑरिजिनल आरसी डाउनलोड हो जाती है, जो केवल ऑनलाइन आवेदन करने पर ही सरकारी पोर्टल से प्राप्त की जा सकती है।

सरकारी सिस्टम की मिलीभगत के बगैर यह संभव नहीं है...

पोर्टल सरकारी मिलीभगत से चल रहा है। वेबसाइट का सिस्टम गूगल क्लाउड सर्वर पर होस्ट है। वेबसाइट किसी बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रही है। सबसे खतरनाक बात यह कि वेबसाइट रियल टाइम में आधार कार्ड की जानकारी दे रही है। ऐसा तभी संभव है जब आधार के सरकारी सर्वर तक इसका कनेक्शन हो। वेबसाइट एक अन्य URL से एपीआई के जरिए जुड़ी है, क्योंकि वेबसाइट का रजिस्ट्रेशन छिपाया है। यह 2021 से सक्रिय है और बार-बार URL बदलती रहती है ताकि पकड़ न आए। वेबसाइट पर QR कोड से पैसे ले रहे हैं। यानी, लोग बिना सोचे-समझे पेमेंट कर रहे हैं, जबकि यह वेबसाइट पूरी तरह संदिग्ध है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • आधार कार्ड
  • Birth Certificate
  • पैन कार्ड
  • फर्जी दस्तावेज
  • हिंदी न्यूज
  • latest news
  • आरसी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच