मध्य प्रदेश में दिन और रात के तापमान में इजाफा, लेकिन ठंड बरकरार; भोपाल में 7.2 और दिल्ली में 8 डिग्री तापमान

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
मध्य प्रदेश में दिन और रात के तापमान में इजाफा, लेकिन ठंड बरकरार; भोपाल में 7.2 और दिल्ली में 8 डिग्री तापमान

BHOPAL. अगले 24 घंटे में उत्तर भारत में एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहुंच रहा है। इसके कारण दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाणा में बारिश और भोपाल समेत मध्यप्रदेश के कई शहरों में 14 जनवरी तक ठंड बढ़ने के आसार है। दिन में कोहरा रहने और रात में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम ​वैज्ञानिक एके शुक्ला के मुताबिक मंगलवार, 10 जनवरी को प्रदेश में तापमान बढ़ा है। दिन और रात के न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। उत्तर भारत के कई राज्यों में पहाड़ों पर बर्फबारी दो-तीन में हो सकती हैं। दिल्ली में 8, भोपाल में 7.2, नौगांव में 1.5, उमरिया में 2.5, मलाजखंड में 1.9, रीवा में 3.6, रायसेन में 4.5, खजुराहो में 4.8 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया।



बुंदेलखंड और बघेलखंड में ठंड का कहर जोरों पर



publive-image



बुंदेलखंड और बघेलखंड में भी ठंड का कहर जोरों पर है। नौगांव (छतरपुर) में रात का पारा 0 से 1 डिग्री के बीच पहुंच गया है। 14 जनवरी तक यहां ठंड और बढ़ सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से अभी रात का तापमान लगातार बढ़ रहा है। सुबह घना कोहरा होने की वजह से याातायात प्रभावित हो रहा है। 



ये भी पढ़ें...






ग्वालियर में 9 दिन में 6 दिन पारा न्यूनतम से 5 डिग्री के नीचे रहा



प्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल में हाड़ कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। ग्वालियर में जनवरी के 9 दिन में 6 दिन न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के नीचे रहा। ऐसा 4 साल बाद हुआ है, जब जनवरी के शुरुआत में लगातार 6 दिन न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के नीचे रहा हो। 



कोहरे के कारण देरी से चल रही ट्रेनें और फ्लाइट 



publive-image



कोहरे के कारण दिल्ली से आने वाली ट्रेनें कई घंटे की देरी से चल रही हैं। अप एंड डाउन की ट्रेनें ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर देरी से पहुंचीं। दो दर्जन ट्रेनें 11 घंटे तक देरी से चल रहीं थीं। इतना ही नहीं नई दिल्ली से आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस, रानी कमलापति स्टेशन से आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस देरी चली बेंगलुरु और मुंबई से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट लगभग देरी से पहुंची। इसी तरह दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट आधा घंटे तक देरी से आई। 



ठंड से अफीम की खेती हो रही प्रभावित



बढ़ती ठंड के कारण मंदसौर और नीमच में अफीम की फसल प्रभावित हो रही है। इसमें काली मस्सी रोग‎ आग गया है। मंदसौर के‎ किसान बताते है कि अफीम के फूल‎ (घोलिया) आ रहे हैं,‎ लेकिन शीतलहर से घोलिया‎ जल गए और काली मस्सी‎ का रोग भी मंडराने लगा‎ है।

 


MP News MP Weather update मध्य प्रदेश में तापमान में बढ़ा mp weather alert एमपी में ठंड एमपी मौसम अलर्ट temperature rise in madhya pradesh एमपी मौसम अपडेट cold in MP एमपी न्यूज