ध्रुव राठी को खुला चैलेंज कर दीपक चौरसिया ने कहा मैंने देखे हैं बुलेट से बैलेट के चुनाव...

Amresh Kushwaha | Jun 17, 2024, 14:39 IST
ध्रुव राठी, दीपक चौरसिया
फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी ने EVM पर सवाल उठाते हुए कुछ ऐसा लिखा, जिससे टीवी एंकर दीपक चौरसिया उनपर भड़क गए। चौरसिया ने राठी को दो- दो हाथ करने का खुला चैलेंज दे दिया।

EVM Controversy : लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Election 2024 ) के परिणामों के बाद, एक बार फिर EVM सवालों के घेरे में हैं। दरअसल टेस्ला के CEO इलॉन मस्क ने EVM सिस्टम को खत्म करने की बात कही है। तो वहीं राहुल गांधी ने उनकी बात पर सहमति जताते हुए कहा EVM ब्लैक बॉक्स है।



इधर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी EVM पर सवाल उठाए हैं। इनके साथ ही उत्तर प्रदेश प्रदेश के पूर्व सीएम समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी EVM को लेकर सवाल खड़े किए हैं।



ये खबर भी पढ़िए...EVM Hack को लेकर इलॉन मस्क के बयान पर देश भर में मचा बवाल



इन सभी के सवालों को देखते हुए फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी ने X पर पोस्ट किया। इसमें राठी ने भी EVM पर सवाल उठाते हुए कुछ ऐसा लिखा जिससे टीवी एंकर दीपक चौरसिया उनपर भड़क गए। चौरसिया ने राठी को दो- दो हाथ करने का खुला चैलेंज दे दिया।



जानें पोस्ट में ध्रुव राठी ने क्या लिखा


ध्रुव राठी ने X पर एक खबर को पोस्ट करते हुए लिखा - यह मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट है। इंडिया अलायंस यह सीट महज 48 वोटों से हार गई। एनडीए उम्मीदवार के रिश्तेदार के पास एक फोन था जो ईवीएम को अनलॉक कर सकता था। बहरहाल, यह मोबाइल फोन के अनधिकृत उपयोग से जुड़ा एक गंभीर मुद्दा है। इस सीट पर दोबारा चुनाव कराया जाना चाहिए।





ये खबर भी पढ़िए...एलन मस्क के बयान पर EVM पर बवाल, राहुल गांधी के बाद जीतू पटवारी ने बोला हमला, केंद्रीय मंत्री सिंधिया का पलटवार



दीपक चौरसिया ने राठी को किया चैलेंज


टीवी एंकर दीपक चौरसिया ने X पर वीडियो पोस्ट किया। चौरसिया ने वीडियो के पोस्ट राठी को टैग करते हुए लिखा - आज का आपका ट्वीट देखा। आपने एकबार फिर से EVM पर संदेह के बादल खड़े किए हैं।


पिछले कई साल से EVM पर होने वाले चर्चा में एक पत्रकार के तौर पर मैं प्रत्यक्षदर्शी रहा हूँ। अपने 31 साल के करियर में मैंने बुलेट से बैलेट के चुनाव देखे हैं। उसके बाद भारत की चुनाव व्यवस्था को EVM के ज़रिए सुधरते हुए भी देखा है।


क्यों न एक बार खुल कर बहस हो जाये। या तो आप साबित कर दो कि EVM हैक की जा सकती है या मैं ये साबित कर दूँ कि EVM हैक नहीं हो सकती है। प्रजातंत्र में बहस जरूरी है। उम्मीद करता हूँ कि भारत में जगह और समय आप ख़ुद तय कर लेंगे।


एकबार खुलकर बात हो जाए। क्यों बेचारे EVM पर बार- बार लांछन लगाना। सब आमने-सामने बैठकर साफ़ हो जाये तो बेहतर रहेगा। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और लोकतंत्र संवाद सबसे ज़्यादा ज़रूरी है।





ये खबर भी पढ़िए...लोकसभा चुनाव : एनडीए कैंडिडेट के रिश्तेदार का फोन EVM से जुड़ा मिला, 48 वोटों से दर्ज की जीत



EVM को AI के ज़रिए हैक किया जा सकता है - इलॉन मस्क


टेस्ला के CEO इलॉन मस्क ( Tesla CEO Elon Musk ) ने X पर पोस्ट कर कहा कि EVM को ख़त्म कर देना चाहिए। EVM को AI के ज़रिए हैक ( EVM Hack ) किए जाने का ख़तरा है। अमेरिका में इससे वोटिंग नहीं करवानी चाहिए।



EVM ब्लैक बॉक्स की तरह है - राहुल गांधी


वहीं, राहुल गांधी ने मस्क की पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए कहा - भारत में EVM ब्लैक बॉक्स की तरह है। किसी को भी इसकी जांच की अनुमति नहीं है। हमारी चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर चिंताएं जताई जा रही हैं। जब संस्थाओं में जवाबदेही की कमी होती है, तो लोकतंत्र एक दिखावा बन जाता है और धोखाधड़ी की संभावना बढ़ जाती है।



इलॉन मस्क और राहुल गांधी के बयान को देखने के लिए thesootr की इस खबर को देखे।



ये खबर भी पढ़िए...NCERT की किताबों में बड़ा बदलाव , हटाया बाबरी मस्जिद का जिक्र, कारसेवा भी गायब, जानें क्या-क्या बदला गया?



पटवारी ने भी उठाए सवाल


जीतू पटवारी ( Jitu Patwari ) ने सोशल मीडिया X पर लिखा EVM को लेकर लगातार कई सवाल उठ रहे हैं, जिसमें तर्क के साथ तथ्य भी दिए जा रहे हैं। इसमें संदेह के बाद सबूत भी दिए जा रहे हैं, लेकिन इलेक्शन कमीसन ऑफ इंडिया अभी भी चुप है। जीतू ने आगे लिखा क्या यह चुप्पी किसी बड़ी साजिश का कारण है?



जीतू पटवारी और अखिलेश यादव के बयान को देखने के लिए thesootr की इस खबर को देखे।



thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



Tags:
  • LOK SABHA ELECTION 2024
  • राहुल गांधी
  • Jitu Patwari
  • EVM
  • ध्रुव राठी
  • कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • EVM Controversy
  • EVM Hack
  • Tesla CEO Elon Musk
  • जी न्यूज़ के एंकर दीपक चौरसिया
  • फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी
  • EVM ब्लैक बॉक्स