EVM Hack को लेकर इलॉन मस्क के बयान पर देश भर में मचा बवाल

Amresh Kushwaha | Published:
Share
एक बार फिर उठा EVM पर सवाल
एक बार फिर उठा EVM पर सवाल

इलॉन मस्क ने X पर पोस्ट कर कुछ ऐसा बयान दिया है जिससे EVM एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। इसपर राहुल गांधी ने इलॉन मस्क की बात पर सहमती जताई है। उन्होंने कहा EVM ब्लैक बॉक्स की तरह है।

EVM Controversy : लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Election 2024 ) ख़त्म होने के बाद अब EVM एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। दरअसल टेस्ला के CEO इलॉन मस्क ने X पर पोस्ट कर कहा कि EVM को ख़त्म कर देना चाहिए...

इसपर राहुल गांधी ने उनकी बात पर सहमती जताई है। उन्होंने कहा भारत में EVM ब्लैक बॉक्स की तरह है। किसी को भी इसकी जांच की अनुमति नहीं है। भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने इलॉन मस्क को जवाब देते हुए कहा यह भारत में संभव नहीं...

ये खबर भी पढ़िए...NCERT की किताबों में बड़ा बदलाव , हटाया बाबरी मस्जिद का जिक्र, कारसेवा भी गायब, जानें क्या-क्या बदला गया?

EVM को AI के ज़रिए हैक किया जा सकता है - इलॉन मस्क


टेस्ला के CEO इलॉन मस्क ( Tesla CEO Elon Musk ) ने X पर पोस्ट कर कहा कि EVM को ख़त्म कर देना चाहिए। EVM को AI के ज़रिए हैक ( EVM Hack ) किए जाने का ख़तरा है। अमेरिका में इससे वोटिंग नहीं करवानी चाहिए।

16c81a3fe3a8480ce3325adf28d29d786843def906bcaebac9017dc0de87764e
16c81a3fe3a8480ce3325adf28d29d786843def906bcaebac9017dc0de87764e


ये खबर भी पढ़िए...Paytm Zomato Deal : पहली बार पेटीएम के सेल्स में आई गिरावट, कारोबार बेचने पर जोमाटो से चल रही बातचीत

यह भारत में संभव नहीं - पूर्व IT मंत्री राजीव चंद्रशेखर


इस पर भाजपा नेता और पूर्व IT मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा - मस्क के मुताबिक, कोई भी सुरक्षित डिजिटल हार्डवेयर नहीं बना सकता, ये गलत है। उनका बयान अमेरिका और अन्य स्थानों पर लागू हो सकता है - जहां वे इंटरनेट से जुड़ी वोटिंग मशीन बनाने के लिए नियमित कंप्यूट प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हैं।

भारतीय EVM सुरक्षित हैं और किसी भी नेटवर्क या मीडिया से अलग हैं। कोई कनेक्टिविटी नहीं, कोई ब्लूटूथ, वाईफाई, इंटरनेट नहीं। यानी कोई रास्ता नहीं है। फैक्ट्री प्रोग्राम्ड कंट्रोलर जिन्हें दोबारा प्रोग्राम नहीं किया जा सकता। EVM को ठीक उसी तरह डिजाइन किया जा सकता है, जैसा कि भारत ने किया है। भारत में इसे हैक करना संभव नहीं है। इलॉन, हमें ट्यूटोरियल चलाकर खुशी होगी।

ये खबर भी पढ़िए...सलमान खान को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने FIR दर्ज कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार

EVM ब्लैक बॉक्स की तरह है - राहुल गांधी


वहीं, राहुल गांधी ने मस्क की पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए कहा - भारत में EVM ब्लैक बॉक्स की तरह है। किसी को भी इसकी जांच की अनुमति नहीं है। हमारी चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर चिंताएं जताई जा रही हैं। जब संस्थाओं में जवाबदेही की कमी होती है, तो लोकतंत्र एक दिखावा बन जाता है और धोखाधड़ी की संभावना बढ़ जाती है।

3c9d6ebae2bf13dde51425bad1eced2d09a9743aa0df8a77d3cefb844b476e95
3c9d6ebae2bf13dde51425bad1eced2d09a9743aa0df8a77d3cefb844b476e95


इस पोस्ट के साथ गांधी ने एक खबर भी साझा कि जिसमें दावा किया गया कि मुंबई की उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट से 48 वोट से जीत दर्ज करने वाले शिवसेना के उम्मीदवार के एक रिश्तेदार के पास एक ऐसा फोन है जिससे ईवीएम में छेड़छाड़ संभव थी।

ईवीएम किसी मशीन से नहीं जुड़ा होता - कलेक्टर वंदना सूर्यवंशी


इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन ( ईवीएम ) को लेकर उठ रहे विवाद पर केंद्रीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने रविवार को साफ शब्दों में कहा कि ईवीएम को लेकर अफवाह फैलाई जा रही है। मुंबई उपनगर जिला कलेक्टर वंदना सूर्यवंशी ने ईवीएम पर जारी विवादों को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ईवीएम पर गलत ख़बर फैलाई गई है।

सारे आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा, ईवीएम में अनलॉकिंग के लिए कोई ओटीपी नहीं आती है, जो खबर चल रही है वो पूरी तरह से गलत है. ईवीएम किसी मशीन से जुड़ा हुआ नहीं होता है।

ये खबर भी पढ़िए...लोकसभा चुनाव : एनडीए कैंडिडेट के रिश्तेदार का फोन EVM से जुड़ा मिला, 48 वोटों से दर्ज की जीत

अधिकारी ने आगे कहा, कुछ लोगों को हमने डाटा अपलोड करने के लिए मोबाइल ले जाने की इजाजत दी थी। लेकिन उस संबधित व्यक्ति तक वो मोबाइल कैसे गया, उस पर हमने खुद भी एफआईआर दर्ज कराई है और मामले की जांच की जा रही है। किसी को सीसीटीवी नहीं मिलेगा, जब तक कि कोर्ट का ऑर्डर नहीं होता है।

thesootr links




सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

Tags:
  • LOK SABHA ELECTION 2024
  • राहुल गांधी
  • EVM
  • EVM Controversy
  • EVM Hack
  • टेस्ला के CEO इलॉन मस्क
  • Tesla CEO Elon Musk
  • पूर्व IT मंत्री राजीव चंद्रशेखर
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर