सलमान खान को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने FIR दर्ज कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Amresh Kushwaha | Published:
Share
Salman Khan Kill Threat Case
Salman Khan Kill Threat Case

एक बार फिर सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले में मुंबई पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Salman Khan Kill Threat Case : एक बार फिर बॉलीवुड फिल्म के सुपरस्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी का मामल सामने आया है। एक्टर के खिलाफ मौत की साजिश रचने के मामले में मुंबई साउथ साइबर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कर ली है।

आपको बता दे कि कुछ दिनों पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर एक व्यक्ति वीडियो बनाया था। व्यक्ति ने वीडियो को सोशल मीडिया के यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया था। आरोप यह था कि कथित वीडियो में सलमान खान को जान से मारने की बात कही गई थी।

ये खबर भी पढ़िए...सलमान फायरिंग केस : पुलिस कस्टडी में आरोपी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

राजस्थान से गिरफ्तार हुआ एक आरोपी


सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के मामले में सायबर पुलिस ने 506(2), 504, 34 IPC के साथ IT एक्ट 66 (D) के तहत FIR दर्ज कर ली है। मामले की जांच के लिए क्राइम ब्रांच की एक टीम राजस्थान गई हुई थी। पुलिस ने इस मामले में राजस्थान से बनवारीलाल गुर्जर नाम के 25 वर्षिय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उसे मुम्बई लेकर आया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...सलमान खान के घर फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस विश्नोई के भाई अनमोल विश्नोई ने ली

सलमान खान हाउस फायरिंग केस


बता दें कि 14 अप्रैल को सुबह 4 बजकर 52 मिनट पर सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर दो बाइकसवार शूटरों ने 5 राउंड फायरिंग की थी। इसमें से एक गोली सलमान के घर की दीवार पर लगी थी, जबकि एक गोली वहां लगे नेट को चीरती हुई सलमान के घर के अंदर ड्राइंग रूम की दीवार पर जा कर लगी थी। इसके बाद आरोपी एक चर्च के पास अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए थे।

ये खबर भी पढ़िए...Salman Death Threat Timeline : माफिया के निशाने पर क्यों हैं सलमान, एक बार नहीं कई बार मिल चुकी है जान से मारने की धमकी

पुलिस ने इन दोनों शूटर्स विक्की गुप्ता (24 साल) और सागर पाल (21 साल) को भुज, गुजरात से गिरफ्तार किया था। इस मामले में कुछ वक्त पहले एक बड़ा ट्विस्ट आया था। पंजाब से गिरफ्तार किए गए अनुज थापन ने कथित रूप से पुलिस कस्टडी में आत्महत्या कर ली थी। जानकारी के मुताबिक, अनुज लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में था। वो ट्रक हेल्पर के तौर पर काम करता है। मुंबई की क्राइम ब्रांच ने सूरत की तापी नदी से एक पिस्टल और कुछ जिंदा कारतूस बरामद किए थे।

ये खबर भी पढ़िए...'गोलियों की आवाज से अचानक टूटी नींद', फायरिंग के दिन क्या-क्या हुआ सलमान खान ने बताया

सलमान ने दिया बयान


4 जून को दोपहर करीब 12 बजे के करीब क्राइम ब्रांच के चार अधिकारी सलमान ( Salman Khan ) का बयान दर्ज करने उनके घर पहुंचे थे। सलमान खान का बयान दर्ज करने में करीब तीन से चार घंटे का वक्त लगा। वहीं अरबाज खान का बयान दर्ज करने में दो घंटे लगे। क्राइम ब्रांच की टीम शाम 5.30 बजे के बाद सलमान के घर से बयान दर्ज कर निकली थी।

सलमान ने पुलिस से कहा- बार-बार अलग-अलग लोगों के निशाने पर आने से मैं थक गया हूं। पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं, जुर्माने लगे हैं। कई केसों में फंसा हूं। मैं फ्रस्टेटेड हो चुका हूं। मैं पहले से ही कोर्ट से सजा पा चुका हूं।

सलमान खान फायरिंग मामले ( salman khan firing case ) में अब तक मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कुल 29 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है।

thesootr links




सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

Tags:
  • Salman Khan
  • सलमान खान
  • salman khan firing case
  • सलमान खान फायरिंग मामले
  • Salman Khan Kill Threat Case
  • सलमान खान को जान से मारने की धमकी
  • सलमान खान हाउस फायरिंग केस
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर