Salman Death Threat Timeline : माफिया के निशाने पर क्यों हैं सलमान, एक बार नहीं कई बार मिल चुकी है जान से मारने की धमकी

Pratibha ranaa | Published:
Share
रगकगक
Salman Death Threat Timeline

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। बता दें, पिछले छह सालों से सलमान खान को लगातार धमकियां मिल रही हैं, हमलावर उनके घर की बालकनी के पर्दे तक में गोलियों से सुराख कर रहे हैं।

BHOPAL. सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग ( Salman Khan House Firing ) मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने गोलीबारी मामले में शामिल दोनों बाइक सवार आरोपियों को गुजरात के भुज में ढूंढ निकाला है। टीम ने गुजरात जाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब दोनों आरोपियों को मुंबई लाया जा रहा है। आरोपियों के नाम विकी गुप्ता (24) और सागर पाल (21) हैं। दोनों बिहार के मसीही, पश्चिम चंपारण के रहने वाले है। बता दें, ये पहली बार नहीं है, जब सलमान खान को धमकी ( Salman Khan Death Threat ) मिली हो, इससे पहले भी सलमान को लगातार धमकियां मिलती रही हैं।

अब जानते है कि पिछले छह सालों में सलमान खान को कितनी धमकी मिली है (Salman Khan Death Threat Timeline ) ? एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान को पिछले 6 साल में 6 धमकियां मिली है।

चलिए जानते हैं भाईजान को कब-कब डेथ थ्रेट मिली है.....

2018: पहली धमकी


2018 में सलमान खान को पहली बार जान से मारने की धमकी मिली थी। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने जोधपुर कोर्ट में पेशी के दौरान पहली बार कहा था कि हम लोग सलमान को जोधपुर में ही मारेंगे। उसका कहना था कि सलमान ने काले हिरण का शिकार किया है, जो उसके बिश्नोई समाज में पूजा जाता है। अगर सलमान ने माफी नहीं मांगी तो वो उन्हें जान से मार डालेगा। बता दें, 1998 के काले हिरण शिकार मामले की सजा के तौर पर उसे सलमान को मारने का आदेश दिया गया था, जब वह राजस्थान में सूरज बड़जात्या की 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग कर रहे थे।

2019: दूसरी धमकी


लॉरेंस बिश्नोई के खास शूटर संपत नेहरा ने कायदे से पहली बार सलमान को मारने की कोशिश की थी। वह सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर तक पहुंच गया था, लेकिन तब उसके पास जो हथियार था, उसकी रेंज कम थी, इसीलिए उसने हमले का प्लान टाल दिया।

2022: तीसरी धमकी


2022 में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली थी। दरअसल मई 2022 में पंजाबी सिंगर सिद्धूमूसे वाला की मौत के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी मिली थी। जून में, सलीम खान को बांद्रा में एक बेंच पर एक लेटर मिला था, जहां वह सुबह जॉगिंग के बाद बैठते हैं। इस लेटर में लिखा था कि सलमान और उनके पिता का हश्र पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला जैसा ही होगा।

ये खबर भी पढ़िए...सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुजरात के भुज से दबोचा

2023: चौथी धमकी


2023 में एक ईमेल के जरिए सलमान को जान से मारने की धमकी मिली थी। ये ईमेल सलमान के मैनेजर को मिला था। ये ईमेल लॉरेंस और गोल्डी बराड़ के खास गुर्गे मोहित गर्ग की ईमेल आईडी से आया था। इस मेल में सलमान को चेतावनी दी गई थी कि वो कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ से फेस टू फेस बात कर ले, वरना लॉरेंस बिश्नोई के हुक्म के मुताबिक उसे मार दिया जाएगा। इस मेल में लिखा था कि ये धमकी आखिरी धमकी है। इसके बाद अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें।

2023: पांचवीं धमकी


नवंबर 2023 में सलमान को सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक के जरिए पांचवीं धमकी मिली थी। ये धमकी पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल को दी गई थी। इसमें सलमान का नाम भी लिखा था। फेसबुक पोस्ट में लिखा गया था, ''तुम सलमान खान को अपना भाई कहते हो, लेकिन अब वक्त आ गया है कि तुम्हारा भाई सामने आए और तुम्हे बचाए। इस ख्याल में मत रहना कि दाउद तुम्हें बचा लेगा। कोई तुम्हें नहीं बचा सकता। सिद्धू मूसेवाला की मौत पर तुम्हारा ड्रामेटिक रिस्पॉन्स मैंने देखा है। हम सबको पता है कि वो कैसा इंसान था और कैसे लोगों से उनका जुड़ाव था। जब विक्की मेदुखेड़ा में था तो तुम उसके आसपास भटक रहे थे और फिर तुमने सिद्धू के लिए और रोना-पिटना किया। अब तुम हमारे रडार पर आ गए हो।

2024: छठवीं धमकी


14 अप्रैल 2024 सुबह 5 बजे 2 अज्ञात बाइक सवारों ने सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चार राउंड हवाई फायरिंग की थी। दोनों शूटर बाइक से आए थे और फायरिंग करके भाग गए। दोनों ने हेलमेट पहना था। सलमान के अपार्टमेंट के बाहर उन गोलियों के निशान भी मिले हैं। एक गोली उनकी बालकनी के नेट को चीरती हुई भी निकल गई। सलमान अक्सर इसी बालकनी से अपने फैंस को वेव या ग्रीट किया करते हैं। जांच में वहां गोली के शेल को बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक सलमान के घर के बाहर गोली चलाने वाले शूटर वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से ब्रांदा स्थित माउंट मैरी चर्च पहुंचे थे। वहां बाइक छोड़कर कुछ दूर पैदल चले और बांद्रा रेलवे स्टेशन के लिए एक ऑटोरिक्शा लिया। इसके बाद वे बोरीवली की ओर जाने वाली एक ट्रेन में चढ़ गए, लेकिन सांताक्रूज रेलवे स्टेशन पर उतर कर बाहर चले गए। इन जगहों के सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों को देखा गया था।

फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार


वहीं सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारी ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने गोलीबारी मामले में शामिल दोनों बाइक सवार आरोपियों को भुज में ढूंढ निकाला है। एक टीम ने गुजरात जाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आज दोनों आरोपियों को मुंबई लाया जाएगा। यहां पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ करेगी। जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों आरोपियों को भुज में माता के मढ़ के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विकी गुप्ता ( उम्र 24 साल ) और सागर ( उम्र 21 साल ) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी बिहार के चंपारण के रहने वाले बताए जा रहे हैं। शर्ट में नजर आ रहे आऱोपी का नाम सागर है, जबकि टी-शर्ट पहने आरोपी का नाम विकी गुप्ता है।

Tags:
  • सलमान खान
  • Salman Khan House Firing
  • Salman Khan Death Threat
  • Salman Khan Death Threat Timeline
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर