'गोलियों की आवाज से अचानक टूटी नींद', फायरिंग के दिन क्या-क्या हुआ सलमान खान ने बताया

Amresh Kushwaha | Jun 13, 2024, 19:02 IST
Share
सलमान - अरबाज ने पुलिस को दिए बयान
सलमान - अरबाज ने पुलिस को दिए बयान

मुंबई पुलिस ने 14 अप्रैल को सलमान के आवास के बाहर हुई गोलीबारी के बारे में सलमान खान और उनके भाई अरबाज खान से पूछताछ की। सलमान खान ने पुलिस को बताया कि उसकी नींद गोलियों की आवाज से खुली।

सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। सलमान खान और उनके भाई अरबाज खान ने इस मामले में मुंबई पुलिस के सामने अपने बयान दर्ज करवाए हैं। 14 अप्रैल को सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाद बाइक सवार लड़कों ने फायरिंग की थी। इसके बाद वो दोनों फरार हो गए थे। बंदूक की एक गोली सलमान के अपार्टमेंट के अंदर तक जा पहुंची थी। मुंबई पुलिस लगातार इस मामले की जांच में लगी हुई है।

ये खबर भी पढ़िए...सलमान खान पर हमला करने मुंबई में घुसे थे लॉरेंस गैंग के शूटर, पुलिस ने प्लान पर फेरा पानी

दोनों बाइक सवारों को पुलिस ने किया था गिरफ्तार


इस मामले में दोनों बाइक सवारों को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच से गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें हथियार मुहैया कराने वाले शख्स को भी पुलिस ने पकड़ा था। इस फायरिंग का कनेक्शन गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से बताया गया था। अब सलमान खान ने फायरिंग के दिन क्या-क्या हुआ। वो उस दिन और उस वक्त क्या कर रहे थे, सबकुछ अपने बयान में बताया है।

सलमान ने दिया बयान


4 जून को दोपहर करीब 12 बजे के करीब क्राइम ब्रांच के चार अधिकारी सलमान खान ( Salman Khan )का बयान दर्ज करने उनके घर पहुंचे थे। सलमान खान का बयान दर्ज करने में करीब तीन से चार घंटे का वक्त लगा। वहीं अरबाज खान का बयान दर्ज करने में दो घंटे लगे। क्राइम ब्रांच की टीम शाम 5.30 बजे के बाद सलमान के घर से बयान दर्ज कर निकली थी।

ये खबर भी पढ़िए...सलमान खान के घर फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस विश्नोई के भाई अनमोल विश्नोई ने ली

सलमान ने पुलिस से कहा- बार-बार अलग-अलग लोगों के निशाने पर आने से मैं थक गया हूं। पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं, जुर्माने लगे हैं। कई केसों में फंसा हूं। मैं फ्रस्टेटेड हो चुका हूं। मैं पहले से ही कोर्ट से सजा पा चुका हूं।

अरबाज ने 4 तो सलमान ने 9 पन्नों में दर्ज कराए बयान


अरबाज खान ( Arbaaz Khan )का बयान 4 पन्ने में दर्ज किया गया, जबकि सलमान खान का बयान 9 पन्नों में दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार, सलमान ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि घटना वाली रात उनके घर पर पार्टी थी, जिसके कारण उन्हें देर से नींद आई और सुबह गोलियों की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली।

ये खबर भी पढ़िए...सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुजरात के भुज से दबोचा

कुल 29 लोगों के बयान हुए दर्ज


सलमान खान फायरिंग मामले ( salman khan firing case ) में अब तक मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कुल 29 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। घटना के समय सलमान खान के पिता सलीम घर पर मौजूद थे। हालांकि उनकी उम्र ज्यादा होने के कारण उनका बयान दर्ज नहीं किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी लॉरेंस बिश्नोई को साबरमती जेल से हिरासत में लेने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।

ये खबर भी पढ़िए...Bigg Boss OTT 3 से सलमान खान की छुट्टी, अब ये शो हो जाएगा झक्कास...

जानें क्या है पूरा मामला?


14 अप्रैल को सुबह 4 बजकर 52 मिनट पर सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर दो बाइकसवार शूटरों ने 5 राउंड फायरिंग की थी। इसमें से एक गोली सलमान के घर की दीवार पर लगी थी, जबकि एक गोली वहां लगे नेट को चीरती हुई सलमान के घर के अंदर ड्राइंग रूम की दीवार पर जा कर लगी थी। इसके बाद आरोपी एक चर्च के पास अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए थे।

पुलिस ने इन दोनों शूटर्स विक्की गुप्ता (24 साल) और सागर पाल (21 साल) को भुज, गुजरात से गिरफ्तार किया था। इस मामले में कुछ वक्त पहले एक बड़ा ट्विस्ट आया था। पंजाब से गिरफ्तार किए गए अनुज थापन ने कथित रूप से पुलिस कस्टडी में आत्महत्या कर ली थी। जानकारी के मुताबिक, अनुज लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में था। वो ट्रक हेल्पर के तौर पर काम करता है। मुंबई की क्राइम ब्रांच ने सूरत की तापी नदी से एक पिस्टल और कुछ जिंदा कारतूस बरामद किए थे।

thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Salman Khan
  • सलमान खान
  • Arbaaz Khan
  • अरबाज खान
  • salman khan firing case
  • सलमान खान फायरिंग मामले
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा