/sootr/media/media_files/BZfp7dH4TKgJJDzpylpV.jpg)
Arvind Kejriwal Arrested: ED ने शराब नीति केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार दोपहर 2 बजे राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। PMLA कोर्ट ने 3 घंटे की सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा लिया है। जांच एजेंसी ने 10 दिन की रिमांड मांगी है। बता दें कि शराब नीति केस में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च की शाम CM आवास से ED ने गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल को ED दफ्तर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका मेडिकल किया। केजरीवाल की रात ED की लॉकअप में कटी। केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP का विरोध- प्रदर्शन जारी है।
के कविता की गिरफ्तारी को भी चुनौती
आज केजरीवाल को हाईकोर्ट में पेश किया जाएगा। पेशी से पहले भी केजरीवाल का मेडिकल किया जा सकता है। ED केजरीवाल की रिमांड पाने के लिए के प्रयास करेगी। दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली के CM बने रहेंगे। वे जेल से सरकार चलाएंगे। इधर केजरीवाल की लीगल टीम ने सुप्रीम कोर्ट में अपील कर फौरन सुनवाई की मांग की। इसी मामले में पहले से ED की गिरफ्त में मौजूद BRS नेता के कविता ने अपनी गिरफ्तारी को SC में चुनौती दी है। उनकी याचिका पर भी आज सुनवाई होनी है।
-
Mar 22, 2024 13:29 IST
आप नेता सौरभ भारद्वाज गिरफ्तार
#WATCH दिल्ली के मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अलीपुर पुलिस स्टेशन में हिरासत में लिया गया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 22, 2024
सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज आईटीओ पर पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्हें हिरासत में लिया गया। pic.twitter.com/g3xZhmPsri -
Mar 22, 2024 12:46 IST
केजरीवाल की गिरफ्तारी पर क्या बोले अन्ना हजारे
#WATCH अहमदनगर, महाराष्ट्र: ईडी द्वारा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा, "अरविंद केजरीवाल, जिसने मेरे साथ काम किया और शराब के खिलाफ हमने आवाज़ उठाई थी, वो आज शराब नीति बना रहे हैं...इसका मुझे दुख हुआ...उनकी गिरफ्तारी उनकी… pic.twitter.com/qbieJQ41w4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 22, 2024 -
Mar 22, 2024 12:44 IST
गिरफ्तारी के खिलाफ केजरीवाल ने अर्जी वापस ली
गिरफ्तारी के खिलाफ केजरीवाल की याचिका पर दोपहर 2.30 बजे के आसपास सुप्रीम कोर्ट की विशेष पीठ के समक्ष भी सुनवाई होनी थी, लेकिन केजरीवाल ने अपनी याचिका वापस ले ली है।
-
Mar 22, 2024 12:37 IST
आप का प्रदर्शन शुरू
इंक़लाब ज़िंदाबाद💪
— AAP (@AamAadmiParty) March 22, 2024
मोदी तेरी जेल भर जाएगी लेकिन इंक़लाबियों की क्रांति और विरोध नहीं रुकेगा #IndiaWithKejriwal pic.twitter.com/lNmr6qQKkZ -
Mar 22, 2024 11:04 IST
ढाई बजे होगी केजरीवाल की कोर्ट में सुनवाई
अरविंद केजरीवाल को दोपहर ढाई बजे PMLA कोर्ट में पेश किया जाएगा। ED केजरीवाल की रिमांड की कोशिश करेगी। सुप्रीम कोर्ट में केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ सुनवाई होगी। जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस एमएम सुंदरेश की बेंच इस पर सुनवाई करेगी। कांग्रेस नेता और सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी केजरीवाल की पैरवी करेंगे।
-
Mar 22, 2024 08:56 IST
Arvind Kejriwal Arrest : कुमार विश्वास ने लिखा- जो जस करहि सो तस फल चाखा
कर्म प्रधान विश्व रचि राखा ।
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) March 21, 2024
जो जस करहि सो तस फल चाखा ॥🙏 pic.twitter.com/XLp2MertD3 -
Mar 22, 2024 08:53 IST
Arvind Kejriwal Arrest : ITO मेट्रो स्टेशन बंद किया गया
दिल्ली पुलिस की सलाह पर सुबह 8 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक आईटीओ मेट्रो स्टेशन बंद कर दिया गया है। आईटीओ चौराहे के पास में ही आम आदमी पार्टी का दफ्तर है। यहां से पास में ही बीजेपी का भी मुख्यालय है। आप के कार्यकर्ता आज बीजेपी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करने वाले हैं।