Live Blog
Arvind Kejriwal Arrested: CM अरविंद केजरीवाल की रिमांड पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित
Mar 22, 2024, 19:04 IST

Synopsis: गुरुवार को गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल को ED दफ्तर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका मेडिकल किया। केजरीवाल की रात ED की लॉकअप में कटी। आज शुक्रवार को केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP विरोध- प्रदर्शन करेगी।

Arvind Kejriwal Arrested: ED ने शराब नीति केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार दोपहर 2 बजे राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। PMLA कोर्ट ने 3 घंटे की सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा लिया है। जांच एजेंसी ने 10 दिन की रिमांड मांगी है। बता दें कि शराब नीति केस में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च की शाम CM आवास से ED ने गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल को ED दफ्तर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका मेडिकल किया। केजरीवाल की रात ED की लॉकअप में कटी। केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP का विरोध- प्रदर्शन जारी है।

के कविता की गिरफ्तारी को भी चुनौती

आज केजरीवाल को हाईकोर्ट में पेश किया जाएगा। पेशी से पहले भी केजरीवाल का मेडिकल किया जा सकता है। ED केजरीवाल की रिमांड पाने के लिए के प्रयास करेगी। दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली के CM बने रहेंगे। वे जेल से सरकार चलाएंगे। इधर केजरीवाल की लीगल टीम ने सुप्रीम कोर्ट में अपील कर फौरन सुनवाई की मांग की। इसी मामले में पहले से ED की गिरफ्त में मौजूद BRS नेता के कविता ने अपनी गिरफ्तारी को SC में चुनौती दी है। उनकी याचिका पर भी आज सुनवाई होनी है।
Mar 22, 2024, 13:29 IST
Mar 22, 2024, 12:46 IST
Mar 22, 2024, 12:44 IST
गिरफ्तारी के खिलाफ केजरीवाल ने अर्जी वापस ली

गिरफ्तारी के खिलाफ केजरीवाल की याचिका पर दोपहर 2.30 बजे के आसपास सुप्रीम कोर्ट की विशेष पीठ के समक्ष भी सुनवाई होनी थी, लेकिन केजरीवाल ने अपनी याचिका वापस ले ली है।

Mar 22, 2024, 12:37 IST
Mar 22, 2024, 11:04 IST
ढाई बजे होगी केजरीवाल की कोर्ट में सुनवाई

अरविंद केजरीवाल को दोपहर ढाई बजे PMLA कोर्ट में पेश किया जाएगा। ED केजरीवाल की रिमांड की कोशिश करेगी। सुप्रीम कोर्ट में केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ सुनवाई होगी। जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस एमएम सुंदरेश की बेंच इस पर सुनवाई करेगी। कांग्रेस नेता और सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी केजरीवाल की पैरवी करेंगे।

Mar 22, 2024, 08:56 IST
Mar 22, 2024, 08:53 IST
Arvind Kejriwal Arrest : ITO मेट्रो स्टेशन बंद किया गया

दिल्ली पुलिस की सलाह पर सुबह 8 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक आईटीओ मेट्रो स्टेशन बंद कर दिया गया है। आईटीओ चौराहे के पास में ही आम आदमी पार्टी का दफ्तर है। यहां से पास में ही बीजेपी का भी मुख्यालय है। आप के कार्यकर्ता आज बीजेपी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करने वाले हैं।

ममता बनर्जी गुट को एक और झटका, नंदीग्राम उपचुनाव से प्रत्याशी ने शुभेंदु अधिकारी से मिलने के बाद छोड़ा मैदान

By Jitendra Shrivastava

ममता बनर्जी गुट को एक और झटका, नंदीग्राम उपचुनाव से प्रत्याशी ने शुभेंदु अधिकारी से मिलने के बाद छोड़ा मैदान
IAS शैलबाला मार्टिन ने फ्लाइंग किस मामले में राहुल की शिकायत पर बीजेपी महिला सांसदों पर कसा तंज, जानिए क्या किया ट्वीट

By The Sootr

IAS शैलबाला मार्टिन ने फ्लाइंग किस मामले में राहुल की शिकायत पर बीजेपी महिला सांसदों पर कसा तंज, जानिए क्या किया ट्वीट
खुले बोरबेल की दें सूचना और पाएं इनाम, रीवा बोरबेल हादसे के बाद प्रशासन सख्त, दो सस्पेंड

By Amresh Kushwaha

खुले बोरबेल की दें सूचना और पाएं इनाम, रीवा बोरबेल हादसे के बाद प्रशासन सख्त, दो सस्पेंड
पटवारी परीक्षा: 74 पन्नों की जांच रिपोर्ट सतही, फेल उम्मीदवार मांग रहे CBI जांच

By Pooja Kumari

पटवारी परीक्षा: 74 पन्नों की जांच रिपोर्ट सतही, फेल उम्मीदवार मांग रहे CBI जांच
MPPSC दफ्तर के बाहर इंदौर स्टूडेंट का घेराव, रातभर धरने पर बैठे रहे

By Pratibha Rana

MPPSC दफ्तर के बाहर इंदौर स्टूडेंट का घेराव, रातभर धरने पर बैठे रहे
दमोह में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 40 पर केस, एक गिरफ्तार, CM मोहन यादव देंगे सम्मान

By Pooja Kumari

दमोह में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 40 पर केस, एक गिरफ्तार, CM मोहन यादव देंगे सम्मान
इंदौर हुकमचंद मिल मजदूरों को भुगतान तीन दिन में शुरू करने निर्देश, हाईकोर्ट ने 26 फरवरी को मांगी फाइनल कम्पलायंस रिपोर्ट

By Pratibha Rana

इंदौर हुकमचंद मिल मजदूरों को भुगतान तीन दिन में शुरू करने निर्देश, हाईकोर्ट ने 26 फरवरी को मांगी फाइनल कम्पलायंस रिपोर्ट