Delhi excise scam : के. कविता की न्यायिक हिरासत 3 जुलाई तक बढ़ी
Jitendra Shrivastava | Jun 03, 2024, 23:06 IST
THESOOTR
दिल्ली आबकारी घोटाले में ईडी और सीबीआई के दर्ज दो मामलों में के कविता न्यायिक हिरासत में हैं। यह घोटाला 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के निर्माण में कथित भ्रष्टाचार और मनी लांड्रिंग से संबंधित है...
Delhi excise scam : दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली आबकारी घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की आरोपी और बीआरएस नेता के. कविता की न्यायिक हिरासत 3 जुलाई तक बढ़ा दी है। आज के. कविता की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने के. कविता की न्यायिक हिरासत बढ़ाने का आदेश दिया।
29 मई को कोर्ट ने के. कविता के खिलाफ ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। कोर्ट ने के. कविता के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी कर आज कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया था। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने के. कविता की न्यायिक हिरासत बढ़ाने का आदेश दिया। कोर्ट ने के. कविता के अलावा चनप्रीत सिंह, दामोदर शर्मा, प्रिंस कुमार और अरविंद सिंह को भी कोर्ट में पेश होने के लिए समन जारी किया है। इन सभी को ईडी ने अपने छठे पूरक चार्जशीट में आरोपी बनाया था। 10 मई को ईडी ने छठी पूरक चार्जशीट दाखिल की थी। छठे पूरक चार्जशीट पर संज्ञान लेने के मामले पर कोर्ट ने 21 मई को फैसला सुरक्षित रख लिया था। बता दें कि ईडी ने 17 मई को सातवीं पूरक चार्जशीट दाखिल की थी। जिसमें आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आरोपी बनाया गया था।
दिल्ली आबकारी घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वाले लोगों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, बीआरएस नेता के. कविता शामिल हैं। इसमें अरविंद केजरीवाल ने अपनी अंतरिम जमानत अवधि पूरी होने पर 2 जून को सरेंडर कर दिया था। संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट नियमित जमानत दे चुकी है।
अदालत ने ईडी द्वारा दाखिल आरोप पत्र में शामिल तीन सह अभियुक्तों, प्रिंस, दामोदर और अरविंद सिंह को जमानत दे दी थी। अदालत ने एक लाख रुपए के निजी मुचलके पर तीनों आरोपियों को जमानत दे दी। वहीं, एक अन्य आरोपी चनप्रीत सिंह न्यायिक हिरासत में हैं। वहीं आबकारी घोटाला से जुड़े अरुण पिल्लई की जमानत पर दिल्ली हाई कोर्ट 10 जून को सुनवाई करेगी। पिल्लई ने मेडिकल ग्राउंड पर अंतरिम जमानत की मांग करते हुए जमानत याचिका दाखिल की है।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
कोर्ट ने 21 मई को फैसला सुरक्षित रख लिया था

अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया है
दिल्ली आबकारी घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वाले लोगों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, बीआरएस नेता के. कविता शामिल हैं। इसमें अरविंद केजरीवाल ने अपनी अंतरिम जमानत अवधि पूरी होने पर 2 जून को सरेंडर कर दिया था। संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट नियमित जमानत दे चुकी है।
तीन सह अभियुक्तों को मिली जमानत
अदालत ने ईडी द्वारा दाखिल आरोप पत्र में शामिल तीन सह अभियुक्तों, प्रिंस, दामोदर और अरविंद सिंह को जमानत दे दी थी। अदालत ने एक लाख रुपए के निजी मुचलके पर तीनों आरोपियों को जमानत दे दी। वहीं, एक अन्य आरोपी चनप्रीत सिंह न्यायिक हिरासत में हैं। वहीं आबकारी घोटाला से जुड़े अरुण पिल्लई की जमानत पर दिल्ली हाई कोर्ट 10 जून को सुनवाई करेगी। पिल्लई ने मेडिकल ग्राउंड पर अंतरिम जमानत की मांग करते हुए जमानत याचिका दाखिल की है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman