भाजपा सांसद डॉ. राधा मोहन दास के सरकारी आवास पर चोरी: सामान के साथ टोंटी-गटर का ढक्कन गायब, पुलिस जांच में जुटी
Arohi Raj | Sootr Assets | Oct 05, 2026, 17:42 IST
सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल और परिवार की गैर-मौजूदगी में उनके सरकारी आवास में चोरी हुई है।
नई दिल्ली के फिरोजशाह रोड स्थित कोठी नंबर 18 में चोरी की घटना हुई है। यह वारदात भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास पर हुई है। बताया जा रहा है कि चोर टैबलेट और अन्य सामान के साथ-साथ बाथरूम की टोंटियां भी चुरा ले गए। इसके अलावा चोर गटर का ढक्कन तक उखाड़ ले गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
समझें क्या है पूरा मामला
- फिरोजशाह रोड स्थित कोठी नंबर-18 में चोरी हुई।
- यह वारदात भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास पर हुई।
- घटना के समय सांसद और उनका परिवार दिल्ली में नहीं थे।
- चोर एक टैबलेट और कुछ अन्य सामान ले गए।
- इसके अलावा बाथरूम की टोंटियां और बाहर लगा गटर का ढक्कन भी चुरा ले गए।
पुलिस जांच में जुटी है
सूचना के बाद रविवार सुबह पुलिस टीम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट जांच शुरू की। शुरुआती जांच में पता चला है कि चोर एक टैबलेट समेत कुछ अन्य सामान ले गए। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ कि चोर ने कुल कितने का नुकसान किया है।
क्या वारदात से पहले रेकी की गई थी?
इसके अलावा पता लगाया जा रहा है कि चोरी की वारदात में कितने लोग शामिल थे। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या वारदात से पहले आवास की रेकी की गई थी।
टोंटी और गटर का ढक्कन क्यों उखाड़ा?
कौन हैं डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल
बता दें डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल पेशे से बाल रोग विशेषज्ञ (Pediatrician) हैं। वे आरएसएस बैकग्राउंड से हैं। साल 2002 में उन्होंने गोरखपुर नगर सीट से हिंदू महासभा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने तत्कालीन भाजपा नेता शिव प्रताप शुक्ल को हराया था। बाद में भाजपा में शामिल होने के बाद वे इसी सीट से 2002, 2007, 2012 और 2017 में लगातार चार बार विधायक चुने गए।
साल 2022 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी सीट से चुनाव लड़ने वाले थे। इसलिए उन्होंने अपनी पारंपरिक सीट छोड़ दी। इसके बाद जुलाई 2022 में भाजपा ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया। फिलहाल वे पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री हैं। वे कई राज्यों में संगठन की जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं।
यह खबर क्यों जरूरी है
FAQs
- इस चोरी की घटना किसके आवास में हुई है?
चोरी की घटना भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के आवास में हुई है। - चोरी की घटना के समय सांसद का परिवार कहाँ था?
चोरी की घटना के समय सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल और उनका परिवार दिल्ली में मौजूद नहीं था। - पुलिस ने इस मामले में अब तक क्या कार्रवाई की है?
पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मिलकर मौके से फिंगरप्रिंट और अन्य सबूत जुटाए हैं और आसपास के कैमरों की सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
By Umeshwari Baghel
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC
By Sandeep Kumar
राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज
By Atul Dwivedi
New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल
By Jageshwar prasad
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
By Umeshwari Baghel
त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे
By Manya Jain