Delhi news : दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में ताबड़तोड़ फायरिंग, सर्जरी वार्ड में भर्ती मरीज की गोली मार कर हत्या
Vikram Jain | Jul 14, 2024, 21:07 IST
Delhi GTB hospital Firing patient shot dead
दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में दिनदहाड़े घुस बदमाशों ने गोली मारकर मरीज की हत्या कर दी गई। फायरिंग के अस्पताल में हड़कंप मच गया। बड़े सरकारी अस्पताल में हुई वारदात के बाद सुरक्षा-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
NEW DELHI. देश की राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं। अपराध का ग्राफ तेजी बढ़ रहा है। दिल्ली के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में शामिल गुरु तेज बहादुर अस्पताल (GTB Hospital) में दिल दहला देने वाली वारदात से हड़कंप मच गया। रविवार को दिनदहाड़े जीटीबी हॉस्पिटल में घुसे बदमाशों ने सर्जरी वार्ड में भर्ती मरीज की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड ने अस्पतालों की सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर सवाल उठे है।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक जीटीबी एनक्लेव पुलिस स्टेशन को पीसीआर के जरिए सूचना मिली थी कि जीटीबी अस्पताल के वार्ड क्रमांक 24 में फायरिंग की घटना हुई है। जिसके बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तो यह पता चला कि यहां पेट में संक्रमण की शिकायत के बाद 32 साल का रियाजुद्दीन नाम के एक शख्स को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। शाम 4 बजे के आसपास 18 साल का एक युवक वार्ड में घुसा और उसने रियाजुद्दीन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से रियाजुद्दीन की मौके पर मौत हो गई है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान रियासदुद्दीन के रूप में हुई है, रियासदुद्दीन खजूरी का रहने वाला है। पुलिस को घटना स्थल से पांच खाली गोली के खोखे मिले हैं। इनमें से मृतक को तीन गोलियां लगी हैं। कोई रंजिश थी या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। सीसीटीवी खंगालकर आरोपी की पहचान की जा रही है। जिस वार्ड में वारदात हुई है, वह सर्जरी वार्ड है। अभी इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें.. MP NEWS : मंदसौर में दिल दहला देने वाली घटना , 4 मासूम बच्चों को लेकर कुएं में कूदी मां , चारों की मौत , महिला सुरक्षित
जीटीबी अस्पताल में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। वार्ड में भर्ती मरीज की हत्या के बाद अस्पताल में एडमिट अन्य मरीजों और तीमारदारों की टेंशन बढ़ गई है। वारदात के बाद से लोग काफी डरे हुए हैं। मामले को लेकर पुलिस ने अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मृतक रियाजुद्दीन का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।
अस्पताल में फायरिंग की घटना पर दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इस तरह की लापरवाहियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी इसके लिए दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। अस्पतालों की सुरक्षा की समीक्षा की जाएगी।
अस्पताल के वार्ड क्रमांक 24 में फायरिंग
केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी पुलिस
ये खबर भी पढ़ें.. MP NEWS : मंदसौर में दिल दहला देने वाली घटना , 4 मासूम बच्चों को लेकर कुएं में कूदी मां , चारों की मौत , महिला सुरक्षित
वारदात से खौफ में मरीज और तीमारदार
दोषी को बख्शा नहीं जाएगा : मंत्री भारद्वाज
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari