MP NEWS : मंदसौर में दिल दहला देने वाली घटना , 4 मासूम बच्चों को लेकर कुएं में कूदी मां , चारों की मौत , महिला सुरक्षित

Vikram Jain | Published:
Share
MP Mandsaur mother jumped into well with 4 children
MP Mandsaur mother jumped into well with 4 children

मध्‍य प्रदेश के मंदसौर में हृदय विदारक घटना हुई है। यहां मां ने अपने बच्चों को लेकर कुएं में छलांग लगा दी। डूबने से चारों बच्चों की मौत हो गई। मां को बचा लिया गया है। इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में मां अपने चार मासूम बच्चों को लेकर कुएं में कूद गई। जिसके बाद किसी तरह मां को बचा लिया गया। लेकिन चारों बच्चों की डूबने से मौत हो गई। दिल दहला देने वाली यह घटना गरोठ थाना क्षेत्र के पिपलखेड़ा हुई। इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया है। इस घटना का कारण पति-पत्नी का विवाद सामने आया है।

जानें पूरा मामला

बताया जा रहा है घटना रविवार सुबह करीब 6 बजे हुई। पति से विवाद के बाद महिला अपने चार बच्‍चों के साथ कुएं में कूद गई। जैसे ही महिला के बच्‍चों के साथ कुएं में कूदने की खबर लोगों को लगी हड़कंप और बड़ी संख्‍या में लोग मौके पर जमा हो गए। इसके बाद कुछ लोगों ने महिला को तो कुएं से सकुशल निकाल लिया, लेकिन वे बच्‍चों को नहीं बचा पाए। और बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्चों में 3 बेटियां और 1 बेटा शामिल है। बच्चों की उम्र 2 से 9 वर्ष के बीच बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों ने शवों को बाहर निकाला।

यह खबर भी पढ़ें... 46 साल बाद आज खोला जाएगा पुरी जगन्नाथ मंदिर का खजाना 'रत्न भंडार' , यहां है सांपों का डेरा, जानें खजाने में क्या-क्या

पति से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम

ग्रामीणों के मुताबिक महिला का उसके पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। शनिवार को पति ने जब पत्नी के साथ मारपीट की तो महिला अपने बच्‍चों को लेकर आंगनवाड़ी केंद्र चली गई थी। रात भर आंगनवाड़ी में रहने के बाद महिला सुबह बच्‍चों के साथ खेत पर बने कुएं में कूद गई। मां ने अपने चारों बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगाई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि महिला शादी के बाद ही अपने पति से प्रताड़ित थी। पति-पत्‍नी के बीच अक्सर झगड़ा होते रहता था। पुलिस के अनुसार महिला का नाम सुगनबाई उम्र 40 वर्ष पति रोडू सिंग बंजारा निवासी सुगनखेड़ा है। बच्‍चों के नाम बंटी उम्र 9 वर्ष, अनुष्‍का 7 वर्ष, मुस्‍कान 4 वर्ष और कार्तिक 2 वर्ष पता चले हैं। फिलहाल गरोठ थाना पुलिस मामले की जांच और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। बच्चों के शवों को कुएं निकाल लिया गया है। शवों को पीएम को लिए अस्पताल भेजा गया है। इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। पूरे गांव में सिर्फ इस घटना की चर्चा हो रही है।

thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Mandsaur News
  • मंदसौर न्यूज
  • मंदसौर हादसा
  • बच्चों के साथ कुएं में कूदी मां
  • कुएं में डूबने से बच्चों की मौत
  • मंदसौर में हृदय विदारक घटना
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर