बाबा रामदेव के गले की फांस बनी COVID की कोरोनिल टेबलेट, नकली कपूर बनाने पर चार करोड़ जुर्माना

Deeksha Nandini Mehra | Jul 30, 2024, 08:30 IST
Share
delhi high court verdict
delhi high court verdict

दिल्ली हाईकोर्ट ने बाबा रामदेव को COVID-19 की आयुर्वेदिक दवा कोरोनिल का दावा वापस लेने का आदेश दिया है। इसके अलावा बॉम्बे हाई कोर्ट ने अन्य मामले में पतंजलि पर चार करोड़ का जुर्माना लगाया है।

Delhi Highcourt Verdict on Coronil Tablet : COVID-19 की आयुर्वेदिक दवा कोरोनिल टेबलेट योगगुरु बाबा रामदेव ( Baba Ramdev ) के गले की फांस बन गई है। इस दवा को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट से बाबा रामदेव को जोरदार फटकार मिली है। हाईकोर्ट ने बाबा रामदेव को आदेश दिया कि वे पतंजलि आयुर्वेद की कोरोनिल टैबलेट को कोविड 19 की दवा बताने का दावा 3 दिन के अंदर वापस लें। यह आदेश HC ने पतंजलि और बाबा रामदेव के खिलाफ डॉक्टरों की कई एसोसिएशन की तरफ से दाखिल याचिका पर यह आदेश दिया।

यह है पूरा मामला

दरअसल, कोरोना महामारी के दौरान बाबा रामदेव ने एक दवा यह कहते हुए लांच की थी कि यह पतंजलि आयुर्वेद की कोरोनिल सिर्फ इम्यूनिटी बूस्टर नहीं, बल्कि कोविड-19 ठीक करने की दवा है। इसके खिलाफ डॉक्टर्स की एसोसिएशन ने 2021 में रामदेव बालकृष्ण और पतंजलि आयुर्वेद के खिलाफ याचिका दाखिल की थी।

याचिका में डॉक्टरों ने पतंजलि के दावे के संबंध में अलग-अलग मीडिया प्लेटफॉर्म्स से कोरोनिल से जुड़े बयानों को हटाने की मांग की थी। इस पर दिल्ली हाईकोर्ट ने 21 मई को फैसला सुरक्षित रख लिया था।

हाई कोर्ट से मिला अल्टीमेटम

जस्टिस अनूप भंभानी की बेंच ने बाबा रामदेव को अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि रामदेव वह टिप्पणी वापस लें, जिसमें उन्होंने कहा है कि कोरोनिल सिर्फ इम्यूनिटी बूस्टर नहीं, बल्कि कोविड-19 ठीक करने की दवा है। बाबा रामदेव और उनके प्रमोटरों को 3 दिनों में इससे जुड़े ट्वीट हटाने होंगे। अगर वे ऐसा करने में विफल रहते हैं, तो सोशल मीडिया मीडिएटर इन ट्वीट्स को हटा देंगे।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने लगाया 4.5 करोड़ का जुर्माना

इसके अलावा अन्य मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने पतंजलि पतंजलि आयुर्वेद पर​​​​​​​ 4.5 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना पतंजलि पर हाई कोर्ट के अंतरिम आदेश का उल्लंघन करने के लिए लगाया गया है।

दरअसल, बॉम्बे हाईकोर्ट ने 30 अगस्त 2023 को पतंजलि आयुर्वेद पर कपूर उत्पाद बेचने पर रोक लगाने का आदेश दिया था। पतंजलि ने बिना शर्त माफी मांगी और अदालत के आदेशों का पालन करने की बात कही थी, लेकिन कपूर उत्पाद बेचने पर रोक नहीं लगाई थी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Baba Ramdev
  • बाबा रामदेव
  • Bombay High Court
  • Delhi Highcourt Verdict
  • दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला
  • पतंजलि पर चार करोड़ का जुर्माना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई