Live Blog Updated 1 min ago
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट:11 मेट्रो स्टेशन बंद
Oct 02, 2026, 12:14 IST

Synopsis: दिल्ली के जंतर-मंतर पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है। AAP नेता सौरभ भारद्वाज को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इलाके में BNSS की धारा 163 लागू है। साथ ही 11 मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन से पहले सौरभ भारद्वाज हिरासत में, 11 मेट्रो स्टेशन बंद और सुरक्षा कड़ी की गई।
Oct 02, 2026, 12:07 IST
सौरभ भारद्वाज हिरासत में

AAP के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज जंतर-मंतर पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। भारद्वाज ने प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी। उनके साथ कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है।

Oct 02, 2026, 12:06 IST
जंतर-मंतर पर पुलिस का कड़ी नजर

इस प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस ने अनुमति नहीं दी है। इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों के पहुंचने के मद्देनजर जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में बैरिकेडिंग और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। नई दिल्ली जिले में BNSS की धारा 163 के तहत प्रतिबंध लागू हैं।

Oct 02, 2026, 12:05 IST
11 मेट्रो स्टेशन के एंट्री-एग्जिट बंद

सुरक्षा व्यवस्था के चलते दिल्ली मेट्रो ने 11 स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद कर दिए हैं। इनमें जनपथ, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, INA, चावड़ी बाजार, रामकृष्ण आश्रम मार्ग और नई दिल्ली शामिल हैं। कुछ स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी है।

Oct 02, 2026, 12:05 IST
जंतर-मंतर में ट्रैफिक पर भी असर

जंतर-मंतर, टॉल्स्टॉय मार्ग, संसद मार्ग, अशोक रोड और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक को नियंत्रित और डायवर्ट किया जा रहा है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से इन रास्तों से बचने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।

Oct 02, 2026, 12:03 IST
CEC के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान

जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन का आयोजन AISA, राज्यसभा सांसद मनोज झा और सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रशांत भूषण समेत अन्य संगठन की ओर से किया गया है। प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और SIR व चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठाए गए सवालों को मुद्दा बनाया गया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं दी गई है।

ममता बनर्जी गुट को एक और झटका, नंदीग्राम उपचुनाव से प्रत्याशी ने शुभेंदु अधिकारी से मिलने के बाद छोड़ा मैदान

By Jitendra Shrivastava

ममता बनर्जी गुट को एक और झटका, नंदीग्राम उपचुनाव से प्रत्याशी ने शुभेंदु अधिकारी से मिलने के बाद छोड़ा मैदान
IAS शैलबाला मार्टिन ने फ्लाइंग किस मामले में राहुल की शिकायत पर बीजेपी महिला सांसदों पर कसा तंज, जानिए क्या किया ट्वीट

By The Sootr

IAS शैलबाला मार्टिन ने फ्लाइंग किस मामले में राहुल की शिकायत पर बीजेपी महिला सांसदों पर कसा तंज, जानिए क्या किया ट्वीट
खुले बोरबेल की दें सूचना और पाएं इनाम, रीवा बोरबेल हादसे के बाद प्रशासन सख्त, दो सस्पेंड

By Amresh Kushwaha

खुले बोरबेल की दें सूचना और पाएं इनाम, रीवा बोरबेल हादसे के बाद प्रशासन सख्त, दो सस्पेंड
पटवारी परीक्षा: 74 पन्नों की जांच रिपोर्ट सतही, फेल उम्मीदवार मांग रहे CBI जांच

By Pooja Kumari

पटवारी परीक्षा: 74 पन्नों की जांच रिपोर्ट सतही, फेल उम्मीदवार मांग रहे CBI जांच
MPPSC दफ्तर के बाहर इंदौर स्टूडेंट का घेराव, रातभर धरने पर बैठे रहे

By Pratibha Rana

MPPSC दफ्तर के बाहर इंदौर स्टूडेंट का घेराव, रातभर धरने पर बैठे रहे
दमोह में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 40 पर केस, एक गिरफ्तार, CM मोहन यादव देंगे सम्मान

By Pooja Kumari

दमोह में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 40 पर केस, एक गिरफ्तार, CM मोहन यादव देंगे सम्मान
इंदौर हुकमचंद मिल मजदूरों को भुगतान तीन दिन में शुरू करने निर्देश, हाईकोर्ट ने 26 फरवरी को मांगी फाइनल कम्पलायंस रिपोर्ट

By Pratibha Rana

इंदौर हुकमचंद मिल मजदूरों को भुगतान तीन दिन में शुरू करने निर्देश, हाईकोर्ट ने 26 फरवरी को मांगी फाइनल कम्पलायंस रिपोर्ट