Delhi LG : सीएम अरविंद केजरीवाल के आतंकी कनेक्शन की NIA करे जांच
Marut raj | Updated:
Delhi LG CM Arvind Kejriwal terrorist connection NIA investigation द सूत्र
खालिस्तानी आतंकी समर्थकों से 133 करोड़ रुपए लेने के कथित सबूत दिल्ली के उप राज्यपाल को भेजे गए थे। इसमें यह भी बताया गया है कि केजरीवाल ने अमेरिका में आतंकी संगठनों से मुलाकात की थी।
नई दिल्ली. शराब घोटाला केस में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की परेशानी और बढ़ सकती है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ( Lieutenant Governor VK Saxena ) ने सीएम केजरीवाल के खिलाफ एनआईए ( NIA ) जांच की सिफारिश की है। उन्होंने कहा है कि केजरीवाल ने प्रतिंधित आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) से पॉलिटिकल फंडिंग ली है।
LG के पास वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन राष्ट्रीय महासचिव आशू मोंगिया की शिकायत आई थी। इसमें कहा गया था कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी AAP ने 2014 से 2022 के बीच खालिस्तानी आतंकी समूहों से 1.6 करोड़ डॉलर यानी 133 करोड़ रुपए लिए थे, ताकि आतंकी देवेंद्र पाल भुल्लर की रिहाई कराई जा सके। इस शिकायत के आधार पर LG ने यह सिफारिश की है।
शिकायत में लिखा है कि 1 मई को LG के पास वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव आशू मोंगिया ने एक शिकायत भेजी थी। इसमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आम आदमी पार्टी के पूर्व कार्यकर्ता डॉ. मुनीष कुमार रायजादा के कुछ पोस्ट का प्रिंटआउट, एक लेटर और एक पेनड्राइव भी थी। अपनी शिकायत में आशू मोंगिया ने पेनड्राइव के एक वीडियो का जिक्र किया था। इसमें खालिस्तानी आतंकी और सिख फॉर जस्टिस के फाउंडर गुरपतवंत सिंह पन्नू ने यह दावा किया था कि अरविंद केजरीवाल ( CM Arvind Kejriwal ) की पार्टी AAP ने 2014 से 2022 के बीच खालिस्तानी समूहों से 1.6 करोड़ डॉलर यानी 133.60 करोड़ रुपए की फंडिंग ली है।
शिकायत में यह दावा भी किया गया था कि 2014 में केजरीवाल ने न्यूयॉर्क के गुरुद्वारा रिचमंड हिल में खालिस्तान समर्थक सिखों से मुलाकात की थी। इस मीटिंग में केजरीवाल ने वादा किया था कि अगर आम आदमी पार्टी को खालिस्तानी समूहों से फंडिंग मिलती रहेगी तो वे देवेंद्र पाल भुल्लर की रिहाई में मदद करेंगे।
सिख फॉर जस्टिस के बारे में जानें
सिख फॉर जस्टिस यानी SFJ सिखों के लिए अलग खालिस्तान की मांग करने वाला एक संगठन है। 2007 में अमेरिका में इसकी स्थापना की गई थी। गुरपतवंत सिंह पन्नू SFJ के संस्थापकों में से एक है। SFJ अपने अलगाववादी अभियान 'रेफरेंडम 2020' के तहत पंजाब को भारतीय से मुक्त कराने की बात करता है।
आतंकी भुल्लर की रिहाई के लिए रकम ली
LG के पास वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन राष्ट्रीय महासचिव आशू मोंगिया की शिकायत आई थी। इसमें कहा गया था कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी AAP ने 2014 से 2022 के बीच खालिस्तानी आतंकी समूहों से 1.6 करोड़ डॉलर यानी 133 करोड़ रुपए लिए थे, ताकि आतंकी देवेंद्र पाल भुल्लर की रिहाई कराई जा सके। इस शिकायत के आधार पर LG ने यह सिफारिश की है।
133 करोड़ रुपए लेने के दावा
शिकायत में लिखा है कि 1 मई को LG के पास वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव आशू मोंगिया ने एक शिकायत भेजी थी। इसमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आम आदमी पार्टी के पूर्व कार्यकर्ता डॉ. मुनीष कुमार रायजादा के कुछ पोस्ट का प्रिंटआउट, एक लेटर और एक पेनड्राइव भी थी। अपनी शिकायत में आशू मोंगिया ने पेनड्राइव के एक वीडियो का जिक्र किया था। इसमें खालिस्तानी आतंकी और सिख फॉर जस्टिस के फाउंडर गुरपतवंत सिंह पन्नू ने यह दावा किया था कि अरविंद केजरीवाल ( CM Arvind Kejriwal ) की पार्टी AAP ने 2014 से 2022 के बीच खालिस्तानी समूहों से 1.6 करोड़ डॉलर यानी 133.60 करोड़ रुपए की फंडिंग ली है।
खालिस्तान समर्थकों से अमेरिका में मिले केजरीवाल
शिकायत में यह दावा भी किया गया था कि 2014 में केजरीवाल ने न्यूयॉर्क के गुरुद्वारा रिचमंड हिल में खालिस्तान समर्थक सिखों से मुलाकात की थी। इस मीटिंग में केजरीवाल ने वादा किया था कि अगर आम आदमी पार्टी को खालिस्तानी समूहों से फंडिंग मिलती रहेगी तो वे देवेंद्र पाल भुल्लर की रिहाई में मदद करेंगे।
सिख फॉर जस्टिस के बारे में जानें
सिख फॉर जस्टिस यानी SFJ सिखों के लिए अलग खालिस्तान की मांग करने वाला एक संगठन है। 2007 में अमेरिका में इसकी स्थापना की गई थी। गुरपतवंत सिंह पन्नू SFJ के संस्थापकों में से एक है। SFJ अपने अलगाववादी अभियान 'रेफरेंडम 2020' के तहत पंजाब को भारतीय से मुक्त कराने की बात करता है।
हथेली में वायरिंग, घुटने की कटोरी का रिप्लेसमेंट और जांघ की हड्डी टूटी: कोटा में चुनावी दुश्मनी ने ली खूनी शक्ल, 8 आरोपी गिरफ्तार
By Jageshwar Prasad
अब सात समंदर पार तक पहुंचेगी एमपी के पशुपतिनाथ की महिमा, घर बैठे होंगे दर्शन और ऑनलाइन चढ़ावा भेज सकेंगे भक्त
By Kaushiki
सीएम विष्णुदेव साय का आज जशपुर दौरा, सोलर ऑन-ग्रिड पावर प्लांट का करेंगे लोकार्पण
By Harrison Masih
बाल विवाह पर लगेगी लगाम! मध्य प्रदेश की हर पंचायत में अब शादी का पंजीयन जरूरी, नियमों में होगा बदलाव
By Aman Vaishnav
ग्रामीण सत्ता में भी राजनीतिक घरानों का राज, सांसद की जेठानी से लेकर मंत्री व विधायकों की बेटियां बनीं प्रधान
By Jageshwar Prasad
आज रीवा दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, पदयात्रा के बाद एशियाई हॉकी चैंपियनशिप के अवार्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी में होंगे शामिल
By Kaushiki
मंत्रियों के गढ़ में सेंध: राज्यवर्धन सिंह राठौड़ व प्रेमचंद बैरवा के क्षेत्रों में पिछड़ी भाजपा, 1-1 वोट से पलटी बाजी
By Jageshwar Prasad