पेट्रोल-डीजल की कीमत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, एक महीने में चौथी बार बढ़े दाम, जानें नई कीमत

Aman Vaishnav | May 25, 2026, 06:58 IST
Share
delhi-petrol-diesel-price-hike-may
delhi-petrol-diesel-price-hike-may

दिल्ली में आज 25 मई से पेट्रोल और डीजल के दाम फिर बढ़ गए हैं। इस महीने चौथी बार ईंधन महंगा होने से आम आदमी की जेब पर दबाव बढ़ गया है। एमपी के पांच बड़े शहरों में उज्जैन में तेल सबसे महंगा है। यहां डीजल 100.11 रुपए और पेट्रोल 115.03 रुपए में मिल रहा है।

दिल्ली में आज 25 मई से पेट्रोल और डीजल के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। अब पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपएहो गई है।

इस महीने ये चौथी बार है जब ईंधन महंगा हुआ है।

  • 25 मई को पेट्रोल 2.61 रुपए और डीजल 2.71 रुपए प्रति लीटर बढ़ा था।
  • 23 मई को पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ था।
  • 19 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में औसतन 90 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी।
  • 15 मई को कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हुआ था।
यानी इस महीने लगातार दाम बढ़ रहे हैं। इससे आम आदमी की जेब पर दबाव बढ़ा है।

एमपी में क्या है नई कीमतें?

मध्य प्रदेश में तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। 25 मई 2026 को तेल कंपनियों ने पेट्रोल 2.61 रुपए और डीजल 2.71 रुपए प्रति लीटर महंगा कर दिया है।

भोपाल में अब पेट्रोल की कीमत 114.65 रुपए और डीजल 99.74 रुपए प्रति लीटर हो गई है। एमपी के पांच बड़े शहरों में उज्जैन में तेल सबसे महंगा है। उज्जैन में डीजल 100.11 रुपए और पेट्रोल 115.03 रुपए में मिल रहा है।

bc9f22cc-651
bc9f22cc-651


महंगाई पर असर

  • पेट्रोल-डीजल कीमत बढ़ने से आम जनता पर सीधा असर होगा।
  • मालभाड़ा बढ़ेगा:ट्रक और टेम्पो का किराया बढ़ेगा, फल, सब्जी और राशन महंगे होंगे।
  • खेती की लागत बढ़ेगी:ट्रैक्टर और पंपिंग सेट चलाने में किसानों का खर्च बढ़ेगा।
  • बस-ऑटो का किराया बढ़ सकता है:सार्वजनिक परिवहन और स्कूल बस में भी महंगाई आएगी।

क्यों हुई बढ़ोतरी?-

इस बढ़ोतरी की सबसे बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी है। ईरान और अमेरिका की स्थिति के कारण क्रूड ऑयल का दाम 70 डॉलर से बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया।

तेल कंपनियां घाटे की भरपाई के लिए कीमतें बढ़ा रही हैं। अगर अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक उच्च बनीं, तो रेट और बढ़ सकते हैं।

कीमत कैसे तय होती है?

तेल की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं:

  • कच्चा तेल (Base Price):भारत अपनी जरूरत का करीब 90% क्रूड आयात करता है।
  • रिफाइनिंग और कंपनियों का चार्ज:कच्चे तेल को पेट्रोल-डीजल में बदलने का खर्च और कंपनियों का मार्जिन।
  • केंद्र सरकार का टैक्स:एक्साइज ड्यूटी और रोड सेस जो हर राज्य के लिए समान होती है।
  • डीलर कमीशन:पेट्रोल पंप मालिकों को मिलने वाला निश्चित कमीशन।
  • राज्य VAT:मध्यप्रदेश सरकारका वैट या सेल्स टैक्स, जो हर राज्य में अलग होता है।

राजनीतिक और आर्थिक संदर्भ-

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें मार्च 2024 से स्थिर थीं। चुनाव से पहले सरकार ने ₹2 प्रति लीटर की कटौती कर जनता को राहत दी थी।

सरकारी कंपनियों को हर महीने 30,000 करोड़ रुपए का घाटा हो रहा था। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम अंतरराष्ट्रीय तेल की बढ़ती कीमतों (पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े) के कारण घाटे में थीं।

ये खबरें भी पढ़िए...

MP में पेट्रोल 115 रुपए प्रति लीटर, डीजल ₹100 पार, जानिए आपके जिले में क्या है दाम

पेट्रोल-डीजल पर तंज कसकर फंसीं वीडी शर्मा की पत्नी स्तुति मिश्रा, विपक्ष ने घेरा तो ले लिया यू-टर्न

क्या पेट्रोल-डीजल के लिए बैंक देंगे लोन? सांसद वीडी शर्मा की पत्नी स्तुति मिश्रा का तंज

इंदौर से कम होने लगी फ्लाइट्स, 1 जून से अब दिल्ली की दो उड़ानें हो रही बंद, ईंधन महंगा

Tags:
  • केंद्र सरकार
  • पेट्रोल-डीजल
  • पेट्रोल-डीजल कीमत
  • इंडियन ऑयल
  • हिंदुस्तान पेट्रोलियम
  • पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच