दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस की तैयारी के आगे पस्त हुए कॉकरोच, किले में तब्दील राजधानी!
Atul Dwivedi | Sootr Assets | Oct 10, 2026, 13:33 IST
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में दिल्ली की सड़कों पर नजर आया कड़ा सुरक्षा पहरा
दिल्ली की सड़कों पर 10 अक्टूबर को वो सब देखने को मिला जिसकी कल्पना की गई थी। कॉकरोच जनता पार्टी के पुराने प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस ने बहुत कुछ सीखा है। दिल्ली के अंदर और बाहर के रास्तों पर ऐसी बैरीकेडिंग है जिससे निकलना मुश्किल है। चाहे कोई पैदल जा रहा हो, कार हो या रिक्शा , किसी को भी जंतर मंतर की तरफ जाने ही नहीं दिया जा रहा।
जमा नहीं हो सकते लोग
मीडिया के लोगों को भी बैरीकेडिंग से आगे जाने की परमिशन नहीं है। द सूत्र ने जब पुलिस से कहा कि मीडिया को क्यों रोका जा रहा है। तब पुलिस ने कहा कि हमें ऊपर से ऑर्डर है, किसी को आगे नहीं जाने देना है।
रात से इंटरनेट बंद
स्टेशन पर काम करने वाले कुली, ऑटो ड्राइवर, टैक्सी वाले भी परेशान दिखाई दिए। इनका कहना है कि पहले एक दिन में 800-1000 कमाते थे, आज एक रुपए की कमाई नहीं हुई है।
CJP वाले हिरासत में
CJP समर्थक इसे तानाशाही और अघोषित आपातकाल बता रहे हैं। उनका कहना है कि क्या देश में शांतिपूर्ण प्रदर्शन भी अब नहीं किया जा सकता ?
क्यों हो रहा है ये प्रदर्शन
वहीं, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं दी और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। इस दौरान सड़कों पर बैरिकेडिंग की गई और कई नेताओं व प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।
FAQ
- दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लोगों को क्यों रोका?
दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा कारणों से तीन चार लोगों को भी एक साथ खड़े होने की अनुमति नहीं दी, और स्थानीय लोगों को दुकान खोलने से लौटाया गया। - सीजेपी के प्रदर्शन का मुख्य कारण क्या है?
सीजेपी के प्रदर्शन का मुख्य कारण मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों की जांच की मांग है। - दिल्ली में इंटरनेट बंद होने का कारण और प्रभाव क्या है?
दिल्ली में इंटरनेट 9 अक्टूबर से बंद है, जो सीजेपी के विरोध को देखते हुए सुरक्षा के तहत किया गया है। इससे स्थानीय लोगों को मोबाइल डेटा सेवाओं का उपयोग करने में परेशानी हो रही है और व्यवसायों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस की तैयारी के आगे पस्त हुए कॉकरोच, किले में तब्दील राजधानी!
By Atul Dwivedi
MP की मानसिक सेहत पर संकट! हर 100 में 14 लोग प्रभावित, इलाज के लिए डॉक्टरों की कमी
By Anshika Singh Chauhan
जयपुर में अनुभव प्रमाणपत्र को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, भर्ती से पहले नगर निगम में विवाद
By Raghvendra Singh Rathore
विधायक प्रीतम लोधी के प्रदर्शन में बवाल: समर्थकों ने युवक को पीटा, लगे भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे
By Amresh Kushwaha
जल जीवन मिशन: इंजीनियर के 30 से ज्यादा बैंक खाते, तनख्वाह से 253 फीसदी ज्यादा प्रॉपर्टी
By Ashish Bhardwaj
मुंबई की करोड़ों की हेरिटेज प्रॉपर्टी बेचेगी MP सरकार, एक सौ सत्रह साल पुरानी इमारत भी शामिल
By Anshika Singh Chauhan
राजस्थान निकाय चुनाव: कांग्रेस ने लगाए पार्षद खरीद-फरोख्त के आरोप, डीजीपी ने दिए विजिलेंस जांच के आदेश
By Ashish Bhardwaj