रैली हुई तो 10 हजार करोड़ का होगा नुकसान, दिल्ली के व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, कहा- दिवाली तक टाल दें रैली
Aman Vaishnav | Oct 25, 2026, 07:59 IST
दिल्ली के व्यापारियों ने राहुल गांधी से रैली टालने की अपील की, कहापहले ही 3 हजार करोड़ का घाटा झेल चुके हैं।
कांग्रेस पार्टी ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ी महारैली रखी है। दूसरी ओर व्यापारियों के संगठन CTI ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चिट्ठी लिखकर इस रैली को 10 नवंबर के बाद करने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि 6 से 10 नवंबर तक धनतेरस, दिवाली और भैया दूज के चलते 25 हजार करोड़ रुपए का मुख्य कारोबार होना है।
दिल्ली के व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखा पत्र
25 हजार करोड़ रुपए के कारोबार पर संकट
इस दौरान इन प्रमुख सामानों और क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिक्री होती है।
- सोना-चांदी और आभूषण
- नए बर्तन और क्रॉकरी
- इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट्स
- रेडीमेड कपड़े और साड़ियां
- मेवे और मिठाइयां
- गाड़ियां और ऑटोमोबाइल
- प्रॉपर्टी और रियल एस्टेट
- गिफ्ट आइटम्स और घर की सजावट का सामान
3 हजार करोड़ रुपए का नुकसान पहले ही झेल चुके व्यापारी
जब मुख्य रास्ते बंद हो जाते हैं, तो दूसरे राज्यों से थोक बाजारों में आने वाला माल अटक जाता है। वहीं, आम ग्राहक भी खुदरा दुकानों तक नहीं पहुंच पाते हैं। इससे पूरी सप्लाई चेन प्रभावित होती है।
रामलीला मैदान के 5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले प्रमुख बाजार
- चांदनी चौक और भागीरथ पैलेस
- सदर बाजार और आजाद मार्केट
- चावड़ी बाजार, दरीबा और किनारी बाजार
- खारी बावली और नया बाजार
- कश्मीरी गेट और मोरी गेट
- दरियागंज, अजमेरी गेट और जामा मस्जिद
- झंडेवालान, करोल बाग और नबी करीम
- लाजपत राय मार्केट
रैली से बाजारों का काम थमने का डर
अगर 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली होती है, तो सुरक्षा कारणों से पुलिस कई रास्तों पर बैरिकेडिंग कर सकती है। ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकता है और आसपास के कुछ मेट्रो स्टेशन भी बंद किए जा सकते हैं। ऐसी स्थिति में कारोबारियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
- बाहर से आने वाले ग्राहक भीड़ और जाम के डर से दिल्ली आने से बच सकते हैं।
- स्थानीय खरीदार भी बाजार जाने से बच सकते हैं।
- माल से लदे ट्रकों और अन्य मालवाहक गाड़ियों को बाजारों तक पहुंचने में परेशानी हो सकती है।
इसी वजह से CTI ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे 6 नवंबर से 10 नवंबर तक दिल्ली के प्रमुख कारोबारी इलाकों में कोई बड़ी रैली न करें। साथ ही, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से भी व्यापारियों की परेशानी समझने और रैली की तारीख आगे बढ़ाने की अपील की गई है।
MP में कोचिंग सेंटरों पर सख्ती! वेबसाइट पर बतानी होगी फीस, CCTV और काउंसलिंग भी जरूरी
By Amresh Kushwaha
मध्य प्रदेश में महंगे डामर ने रोकी सड़कों की रफ्तार! करोड़ों के टेंडर अटके, अधूरे निर्माण से बढ़ी परेशानी
By Ramanand Tiwari
भाजपा में गए कांग्रेसियों की घर वापसी पर पहरा, पद और सम्मान की सियासत में उलझे दलबदलू नेता
By Ramanand Tiwari
छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: नदी में नहाने गए एक ही परिवार के 4 लोगों की डूबने से मौत, बचाने उतरे पिता की भी गई जान
By Umeshwari Baghel
Rajasthan Top News; राजस्थान पंचायत चुनाव: कहीं लाठी-डंडे चले, कहीं फर्जी वोटिंग पर हंगामा
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : धान खरीदी में अंगूठा अनिवार्य, 50 ट्रेनें रद्द; रायपुर में टैक्स छूट समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
डिप्टी CM के पूर्व OSD पर FIR, 2.75 करोड़ की फर्जी FDR से शराब ठेका लेने का आरोप
By Sumit Kumar