BJP सांसदों ने नेम प्लेट से हटाया तुगलक लेन, लिख दिया ये नया नाम
Rohit Sahu | Mar 07, 2025, 13:27 IST
tuglaq lane
दिल्ली में बीजेपी सांसद दिनेश शर्मा और केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने अपने सरकारी आवासों की नेम प्लेट में ‘तुगलक लेन’ के स्थान पर ‘स्वामी विवेकानंद मार्ग’ लिखवा दिया।
दिल्ली में मुगलकालीन नाम वाली सड़कों के बदले जाने की मांग तेज हो रही है। बीजेपी सांसद दिनेश शर्मा और केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने अपने सरकारी आवासों की नेम प्लेट में ‘तुगलक लेन’ के स्थान पर ‘स्वामी विवेकानंद मार्ग’ लिखवा दिया। हालांकि, अभी इस बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है, लेकिन गूगल मैप में भी नया नाम दिखने लगा है। बता दें यह यहां कई सड़कों के नाम मुगल काल के शासकों के नाम पर हैं। जिसमेंऔरंगजेब रोड समेत कई सड़कें शामिल हैं।
दिल्ली मेंलंबे समय से इन सड़कों के नाम बदलने की मांग उठती रही है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद और मंत्रियों ने अपने सरकारी आवासों के पते को बदलकर नया नाम लिख दिया है।बीजेपी सांसद डॉक्टर दिनेश शर्मा और केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने अपने आवास के पते में ‘तुगलक लेन’ की जगह ‘स्वामी विवेकानंद मार्ग’ लिखवा दिया है।
नेताओं ने अपने आवासों की नेम प्लेट बदल दी है, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से इस नाम परिवर्तन को लेकर कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है। इसके बावजूद, गूगल मैप्स पर ‘स्वामी विवेकानंद मार्ग’ सर्च करने पर लोकेशन दिख रही है।
सांसद दिनेश शर्मा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा की। उन्होंने बताया कि उन्होंने नई दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास ‘6-स्वामी विवेकानंद मार्ग (तुगलक लेन)’ में विधिपूर्वक गृह प्रवेश किया। इस खास मौके की तस्वीरें भी उन्होंने साझा कीं, जिनमें उनके घर के बाहर लगी नेमप्लेट पर ‘स्वामी विवेकानंद मार्ग’ लिखा साफ नजर आ रहा है।
दिनेश शर्मा का पता पहले ‘6, तुगलक लेन’ था, जिसे अब ‘6, स्वामी विवेकानंद मार्ग’ कर दिया गया है। वहीं, कृष्ण पाल गुर्जर के पते को ‘8, स्वामी विवेकानंद मार्ग’ लिखा गया है।तुगलक लेन में बीजेपी सांसदों के अलावा कई अधिकारियों और नेताओं ने भी अपने घर के पते को ‘स्वामी विवेकानंद मार्ग’ में बदल दिया है। राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा और वाइस एडमिरल किरण देशमुख ने भी अपने घर के पते पर नया नाम लिखवा लिया है।
राजधानी दिल्ली में कई मुगलकालीन नामों वाली सड़कों के बदले जाने की मांग लंबे समय से चल रही है। इससे पहले औरंगजेब रोड का नाम बदलकर एपीजे अब्दुल कलाम रोड कर दिया गया था। अब बीजेपी सांसदों द्वारा यह बदलाव देखने को मिल रहा है।
बीजेपी सांसद ने नेम प्लेट पर लिखा नया पता
tuglaq lane name changes
दिल्ली मेंलंबे समय से इन सड़कों के नाम बदलने की मांग उठती रही है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद और मंत्रियों ने अपने सरकारी आवासों के पते को बदलकर नया नाम लिख दिया है।बीजेपी सांसद डॉक्टर दिनेश शर्मा और केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने अपने आवास के पते में ‘तुगलक लेन’ की जगह ‘स्वामी विवेकानंद मार्ग’ लिखवा दिया है।
आधिकारिक आदेश अभी तक जारी नहीं
एक्स पोस्ट कर शेयर की तस्वीरें
आज नई दिल्ली स्थित नए आवास स्वामी विवेकानंद मार्ग (तुगलक लेन) में सपरिवार विधि विधानपूर्वक, पूजन-अर्चन कर गृह प्रवेश किया।@narendramodi @JPNadda @AmitShah @blsanthosh @myogiadityanath @idharampalsingh @pmoindia @BJP4India @BJP4UP pic.twitter.com/BayBC9JK9W
— Dr Dinesh Sharma BJP (@drdineshbjp) March 6, 2025
कई अधिकारियों और नेताओं ने बदला पता
ऐतिहासिक नाम बदलने की मांग तेज
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अब उज्जैन महाकाल मंदिर से खाली हाथ नहीं लौटेंगे श्रद्धालु, भक्तों को फ्री मिलेगा बाबा का प्रसाद और बेलपत्र
By Kaushiki
कामधेनु विश्वविद्यालय की भर्ती पर राजभवन ने लगाई रोक, कृषि मंत्री रामविचार नेताम बोले- सच्चाई आएगी सामने
By Harrison Masih
अब हर साल निकल रही आरएएस भर्ती, सीएम भजनलाल शर्मा बोले- ढाई साल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ
By Jageshwar prasad
डिंडौरी में रोज कट रहे 565 पेड़, 1.50 लाख पेड़ों की कटाई का टारगेट, सामने आई बड़ी वजह
By Amresh Kushwaha
CM Sai Singapore Visit: आज से सिंगापुर दौरे पर रहेंगे सीएम साय, निवेशकों से करेंगे सीधा संवाद
By Harrison Masih
गृह मंत्री अमित शाह के साथ भोपाल में सीएम मोहन यादव, कई नई विकास योजनाओं की करेंगे शुरुआत
By Kaushiki
गृह मंत्री अमित शाह आज एमपी के गोशालाओं को देंगे 101 करोड़ की सौगात, 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का भी करेंगे भूमिपूजन
By Amresh Kushwaha