अब बैंक में जमा पैसे पर मिलेगी दोगुनी सुरक्षा! सरकार बढ़ा सकती है बीमा सीमा ₹10 लाख तक
Abhilasha Saksena Chakraborty | May 27, 2025, 11:23 IST
Bank deopsit insurance limit may be increased to 10 lakh rupees
सरकार बैंक खातों में जमा धनराशि पर मिलने वाली बीमा सुरक्षा की सीमा को मौजूदा ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹10 लाख करने पर विचार कर रही है। वित्त मंत्रालय इस दिशा में सक्रिय पहल कर रहा है। आने वाले छह महीनों में इस प्रस्ताव पर कोई ठोस निर्णय लिया जा सकता है।
बैंक ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर आई है। सरकार बैंक ग्राहकों की जमा राशि पर बीमा की सीमा को मौजूदा ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹10 लाख तक करने पर विचार कर रही है। इससे देश के करोड़ों खाताधारकों को सुरक्षा कवच और मजबूत वित्तीय भरोसा मिलेगा। आने वाले 6 महीनों में इस सीमा को बढ़ाने पर फैसला लिया जा सकता है। वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस प्रस्ताव पर सक्रियता से कार्य किया जा रहा है। सरकार इससे पहले यह देख रही है कि कितने खाताधारक इस बढ़ी हुई सीमा से लाभान्वित होंगे? RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि इस पर औपचारिक प्रस्ताव फिलहाल मौजूद नहीं है, लेकिन सरकार और वित्त मंत्रालय इसकी संभावनाएं तलाश रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में 97% खाताधारक ₹5 लाख सीमा के अंतर्गत कवर हो जाते हैं। ये भी पढ़ें: पैसों की जरूरत है और लोन चाहिए तो ध्यान दें | वरना हो जाएंगे बर्बाद | MP NEWS
वर्तमान में भारत में यदि कोई बैंक दिवालिया हो जाए, तो डिपॉजिटर को अधिकतम ₹5 लाख तक की बीमित राशि मिलती है। यह राशि DICGC (Deposit Insurance and Credit Guarantee Corporation) द्वारा दी जाती है, जो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई है। RBI की सहायक संस्था है जो देश के वाणिज्यिक, ग्रामीण और सहकारी बैंकों में जमा बीमा की सुविधा देती है।
6 महीनों में बढ़ सकती है सीमा
जमा बीमा सीमा
- 1962: 1,500 रुपए
- 1976:20,000 रुपए
- 1980: 30,000 रुपए
- 1993: 1 लाख रुपए
- 2020: 5 लाख रुपए
संभावनाएं तलाश रहे हैं
बीमा सीमा बढ़ने से मिलेंगे ये लाभ
- आम जनता को अधिक वित्तीय सुरक्षा
- बैंकिंग सिस्टम में विश्वास बढ़ेगा
- छोटे निवेशकों और ग्रामीण खाताधारकों को संतोषजनक गारंटी
- किसे लाभ मिलेगा?
FAQ
- 1. बैंक जमा बीमा (Deposit
Insurance ) क्या होता है?
बैंक जमा बीमा, वह सुरक्षा राशि है जो बैंक के दिवालिया होने पर खाताधारकों को DICGC के माध्यम से ₹5 लाख तक मिलती है। सरकार इस सीमा को ₹10 लाख करने पर विचार कर रही है। - 2. जमा बीमा सीमा बढ़ने से कौन लाभान्वित होगा?
यदि सीमा ₹10 लाख हो जाती है, तो ज्यादा संख्या में खाताधारक और अधिक राशि बीमा सुरक्षा के अंतर्गत आ जाएगी, जिससे निवेशक का भरोसा बढ़ेगा। - 3. क्या यह नई सीमा तत्काल लागू हो जाएगी?
फिलहाल यह प्रस्ताव विचाराधीन है। इसे लागू करने से पहले वित्त मंत्रालय कई आर्थिक और सामाजिक पहलुओं का आकलन करेगा। कैबिनेट की मंजूरी और अधिसूचना के बाद ही इसे लागू किया जाएगा।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman