डिप्टी कमिश्रर सस्पेंड, भतीजी से की थी लव मैरिज, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

Jitendra Shrivastava | Aug 23, 2024, 23:09 IST
Share
thesootr
thesootr

भतीजी से लव मैरिज करने वाले डिप्टी कमिश्नर को आखिरकार सस्पेंड कर दिया। नगर निगम के उपनगर आयुक्त शिव शक्ति ने भतीजी से लव मैरिज के मामले में लड़की के परिजनों ने 13 अगस्त को हाजीपुर सदर थाने में अपहरण की शिकायत की थी...

भतीजी से लव मैरिज करने वाले डिप्टी कमिश्नर को सस्पेंड कर दिया है। नगर निगम के उपनगर आयुक्त शिव शक्ति ने अपनी भतीजी से लव मैरिज की थी। इस मामले को लेकर लड़की के परिजन ने 13 अगस्त को वैशाली जिले के हाजीपुर सदर थाने में अपहरण की शिकायत लिखवाई थी। इसके बाद दोनों ने शादी करने के बाद वीडियो जारी कर बयान दिया था। बिहार के डिप्टी कमिश्नर पर आरोप है कि वे अपने कार्यालय से बिना सूचना के मौजूद नहीं रहे। इसके अलावा ऑफिस से वीडियो वायरल किया। डिप्टी कमिश्नर शिव शक्ति ने रिश्ते में भतीजी लगने वाली सजल सिंधु के साथ खगड़िया के कात्यायनी मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद दोनों ने वीडियो जारी कर दिया इस वीडियो में दोनों अपने रिश्ते पर खुलकर बोले।

मानवाधिकार आयोग और चीफ जस्टिस को मेल किया

नवविवाहित इस जोड़े ने वैशाली पुलिस से भी अनुरोध किया है कि अपहरण की शिकायत झूठी है। दोनों ने कहा हमने शादी की है। सजल ने इसके बाद मानवाधिकार आयोग, बार काउंसिल और चीफ जस्टिस को मेल कर दिया है। वहीं शिव शक्ति ने अपने लिये सुरक्षा की भी मांग की है। हालांकि, दोनों अभी सामने नहीं आए हैं। न तो शिव शक्ति अपने कार्यालय पहुंचे और न ही घर पहुंचे हैं। दोनों खगड़िया में रह रहे हैं। जो वीडियो इनके द्वारा जारी किया गया हैं उसमें डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि आप प्रेम करते हैं तो इसके प्रति समर्पण होना चाहिए और सामाजिक प्रतिष्ठा में नहीं पड़ना चाहिए।

वीडियो जारी कर दोनों ने कहा

वीडियो बनाकर शिव शक्ति ने कहा कि हमने प्रेम के प्रति समर्पण दिखाया और बगैर दहेज के शादी की है। लोग फंडामेंटल राइट नहीं जानते हैं, सामाजिक परंपरा को ही नैतिकता मानते हैं। इसी कारण प्रेम विवाह का विरोध करते हैं, यह गलत है। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि प्रेम में समर्पित होकर शादी करना फंडामेंटल राइट है। हमारे खिलाफ थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया है। हमने अपहरण या अनैतिक काम नहीं प्रेम विवाह किया है। हमारी सुरक्षा के लिए प्रशासन हमें सुरक्षा मुहैया कराए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • बिहार न्यूज
  • डिप्टी कमिश्रर सस्पेंड
  • भतीजी से लव मैरिज
  • हाजीपुर सदर थाने
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा