Synopsis: नमस्कार! आप देख रहे हैं हमारा देश-दुनिया लाइव अपडेट, जहां आपको हर बड़ी और अहम खबर सबसे पहले मिलेगी। पल-पल के ताजा अपडेट, बड़ी ब्रेकिंग न्यूज और जरूरी जानकारी के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए।
मुंबई में गणेशोत्सव की तैयारियों के बीच शनिवार रात बड़ा हादसा हो गया। भुलेश्वर इलाके में गणेश प्रतिमा के आगमन के दौरान भुलेश्वर चा राजा की मूर्ति अचानक गिर गई।
हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों में 5 और 7 साल की दो बच्चियां भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब 10 बजे बलराम मर्चेंट रोड पर कबूतरखाना के पास जय अंबे चौक में हुआ। यहां गणेश प्रतिमा को आगमन समारोह के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान प्रतिमा गिर गई और उसकी चपेट में कई लोग आ गए।
हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, एंबुलेंस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
राहुल गांधी शुक्रवार को जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान घायल हुए छात्र साहिल को अपने साथ लेकर संसद मार्ग थाने पहुंचे। उन्होंने पैलेट गन के इस्तेमाल के मामले में पुलिस से FIR दर्ज करने की मांग की। लेकिन जब केस दर्ज नहीं हुआ तो राहुल गांधी थाने के बाहर ही धरने पर बैठ गए।
राहुल गांधी ने संसद के मानसून सत्र के दौरान CJP के संसद मार्च में पैलेट गन के इस्तेमाल का मुद्दा उठाया था। उन्होंने इस मामले में गृह मंत्री अमित शाह से जवाब भी मांगा था। हालांकि, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा था कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने गोली नहीं चलाई।
NEET पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ CJP का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन 20 जून से चल रहा था। इस दौरान एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल भी की थी। 20 जुलाई को प्रदर्शनकारियों ने ‘संसद चलो’ मार्च निकाला था, जहां पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई थी।
इसके बाद 25 जुलाई को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहा प्रदर्शन खत्म कर दिया गया था।
गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस पर वंदे मातरम को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पूरा वंदे मातरम न गाना तुष्टीकरण और राष्ट्रविरोधी सोच को दिखाता है।
शाह के मुताबिक, 1937 में कांग्रेस ने वंदे मातरम को लेकर जो फैसला लिया था, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब सुधार दिया है।
अमित शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 1937 में मुस्लिम तुष्टीकरण के लिए राष्ट्रगीत के हिस्से अलग कर दिए थे। उनका कहना है कि कांग्रेस के इसी फैसले ने आगे चलकर देश के बंटवारे की नींव रखी। उन्होंने कहा कि देश की जनता कांग्रेस के इस फैसले को स्वीकार नहीं करेगी।
दरअसल, कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने बुधवार को फैसला किया था कि पार्टी के कार्यक्रमों में वंदे मातरम के छह पैरा में से सिर्फ शुरुआती दो पैरा ही गाए जाएंगे।
सेंट्रल अफ्रीकी रिपब्लिक में एक बहुत ही दर्दनाक हादसा हो गया है। देश के पश्चिमी हिस्से में सोने की एक खदान में जब काम चल रहा था, तभी वो अचानक ढह गई।जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त खदान के अंदर कई मजदूर मौजूद थे, जिनमें से कम से कम 30 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।मलबे में अभी भी कई और मजदूरों के फंसे होने का डर है, हालांकि उनकी सही गिनती अभी पता नहीं चल पाई है। यह हादसा नाना-मांबेरे प्रांत के अब्बा इलाके में हुआ।वहां काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि अचानक खदान की जमीन धंस गई, जिसके बाद साथ काम करने वाले मजदूरों और आसपास के लोगों ने तुरंत राहत-बचाव का काम शुरू कर दिया।
इलाके के डिप्टी मेयर सुलेमाने बी ने बताया कि घंटों की मशक्कत के बाद अब तक 30 शवों को बाहर निकाला जा चुका है। जो मजदूर घायल हुए हैं, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी भी कई लोग अंदर दबे हो सकते हैं, इसलिए उन्हें निकालने की कोशिशें लगातार जारी हैं।हादसे के जो वीडियो और फोटो सामने आए हैं, उनमें वहां भारी अफरा-तफरी दिख रही है। कीचड़ में सने मजदूर मलबे से शव बाहर निकाल रहे हैं और लोग मदद के लिए चीख-पुकार रहे हैं।
हादसे में बाल-बाल बचे एक मजदूर ने बताया कि अब अंदर फंसे लोगों के जिंदा बचने की उम्मीद बहुत कम बची है, फिर भी बचाव दल हार नहीं मान रहा और काम में जुटा हुआ है।
RJD के लोकभवन मार्च के दौरान पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को हिरासत में ले लिया। मार्च को रोकने के लिए पुलिस ने डाक बंगला चौराहे पर बैरिकेडिंग की थी, लेकिन RJD कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की।
RJD छात्र समस्याओं, बेरोजगारी और सिवान में AK-47 से हुई फायरिंग के विरोध में यह मार्च निकाल रही है। कई कार्यकर्ता AK-47 का कटआउट लेकर भी पहुंचे। भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि यह सब सम्राट चौधरी के आदेश पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की ऐसी कार्रवाई से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। जनता सड़कों पर है, सब कुछ समझ रही है और सरकार के खिलाफ अपनी आवाज उठा रही है।
भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को 165 रन से हरा दिया। गॉल में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को जीत के लिए 372 रन का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में श्रीलंका की दूसरी पारी 206 रन पर ही सिमट गई।
भारत की जीत में मानव सुथार का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने दोनों पारियों में शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 10 विकेट लिए। पहली पारी में उन्होंने 4 विकेट और दूसरी पारी में 6 विकेट झटके।
पडिक्कल ने लगाया पहला टेस्ट शतक
देवदत्त पडिक्कल ने इस मैच में अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक वह 131 रन बनाकर नाबाद थे।
दूसरे दिन उन्होंने 36 रन और जोड़े और 230 गेंदों पर 167 रन की शानदार पारी खेलकर आउट हुए। उनकी पारी में 15 चौके और एक छक्का शामिल रहा।
पडिक्कल ने केएल राहुल के साथ मिलकर 162 रन की साझेदारी भी की। हालांकि, राहुल शतक से चूक गए और 82 रन बनाकर आउट हुए।
जडेजा ने पूरे किए 350 टेस्ट विकेट
मैच के तीसरे दिन रविंद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 350 विकेट पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले भारत के पांचवें गेंदबाज बन गए हैं।
जडेजा से पहले अनिल कुंबले, रविचंद्रन अश्विन, कपिल देव और हरभजन सिंह यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट अनिल कुंबले के नाम हैं। उन्होंने 619 विकेट लिए हैं। इसके बाद अश्विन के 537, कपिल देव के 434 और हरभजन सिंह के 417 विकेट हैं।
कोलकाता में आग की एक बड़ी घटना सामने आई है। न्यू मार्केट इलाके के फ्री स्कूल स्ट्रीट पर एक होटल में भीषण आग लग गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
शुरुआत में खबर थी कि होटल के अंदर कुछ लोग फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव का काम शुरू किया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। आग किस वजह से लगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
बिहार के लखीसराय के प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में सोमवार सुबह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई।
जानकारी के मुताबिक, हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए लखीसराय सदर अस्पताल भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। मंदिर परिसर और दर्शन वाले रास्ते पर काफी भीड़ जमा थी।
इसी दौरान अचानक बैरिकेडिंग टूट गई, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
भीड़ में कई लोग गिर गए। इसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों ने एक-दूसरे की मदद कर श्रद्धालुओं को बाहर निकालने की कोशिश की।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद राहत और बचाव का काम शुरू किया गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ उत्तर प्रदेश में चल रहे एक निजी आपराधिक मामले को खत्म कर दिया। यह मामला सावरकर को लेकर राहुल गांधी की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और उससे समाज में सांप्रदायिक तनाव फैलने के आरोपों से जुड़ा था।
सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार ने बताया कि इस मामले में राहुल गांधी पर मुकदमा चलाने के लिए जरूरी मंजूरी ही नहीं ली गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब मुकदमा चलाने की मंजूरी ही नहीं है, तो मामला आगे नहीं चल सकता।
इसके बाद कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ दायर शिकायत और इस मामले में मजिस्ट्रेट की ओर से दिए गए सभी संबंधित आदेशों को रद्द कर दिया।
उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में गुरुवार शाम करीब 7 बजे बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन टनल में अचानक पानी और मलबा भर गया। हादसे के वक्त टनल में 22 लोग काम कर रहे थे।
अब तक 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि 7 लोगों की मौत हो चुकी है। 3 लोग अभी भी टनल के अंदर फंसे हुए हैं। उन्हें बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।
बाहर निकाले गए लोगों में 12 घायल हैं। इनमें झारखंड के 6, छत्तीसगढ़ के 2 और पंजाब, हिमाचल प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल का एक-एक व्यक्ति शामिल है। वहीं, मरने वालों में उत्तर प्रदेश के 3, उत्तराखंड के 2 और छत्तीसगढ़ के 2 लोग शामिल हैं।
टनल के अंदर पानी और मलबा भरा होने की वजह से रेस्क्यू टीमों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। NDRF, SDRF, ITBP और प्रशासन की टीमें लगातार राहत और बचाव के काम में जुटी हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने टनल के अंदर जाकर रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। इसके बाद सीएम गोपेश्वर जिला अस्पताल पहुंचे और वहां भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
सीएम धामी ने बताया कि हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जांच में अगर किसी तरह की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रांची में छात्रों के विधानसभा मार्च के दौरान हुई झड़प के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में 600 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इनमें 100 प्रदर्शनकारियों के नाम दर्ज हैं, जबकि 500 छात्रों और अन्य लोगों को अज्ञात आरोपी बनाया गया है।
पुलिस के मुताबिक, आंदोलन की अगुवाई करने वाले 100 प्रमुख प्रदर्शनकारियों को नामजद किया गया है। वहीं, 500 अन्य छात्रों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।
दरअसल, 10 अगस्त को JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में छात्रों ने विधानसभा घेराव का ऐलान किया था। प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्रों ने पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झड़प हुई।
हालात बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। साथ ही वाटर कैनन और आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया गया।
कोलंबिया में सोमवार (10 अगस्त) को आए 7.4 तीव्रता के तेज भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप से मरने वालों की संख्या 111 हो गई है। कई इमारतें भी ढह गई हैं।
अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप सुबह करीब 7:34 बजे आया था। इसका केंद्र चोको विभाग में सैन जोस डेल पालमार से करीब 5 किलोमीटर पूर्व में था। भूकंप करीब 107 किलोमीटर की गहराई में आया।
पेरेरा के मेयर ने बताया कि शहर में 18 लोगों की मौत हुई है। वहीं, मनिजालेस में भी दो लोगों की जान गई है। भूकंप के झटके कोलंबिया के कई हिस्सों के साथ पड़ोसी देश वेनेजुएला में भी महसूस किए गए। हालांकि, अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की।
भूकंप के बाद अब तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं। कैली के मेयर अलेजांद्रो एदेर ने बताया कि शहर में कम से कम 20 इमारतें गिर गई हैं और कुछ जगहों पर लोग मलबे में फंसे हुए हैं। राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचकर लोगों को निकालने में जुटे हैं। बोगोटा और मेडेलिन से भी अतिरिक्त बचाव दल भेजने की अपील की गई है।
मेयर ने लोगों से घबराने के बजाय सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर किसी इमारत में बड़ी दरारें दिखाई दे रही हैं या लोग वहां खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं, तो तुरंत इमारत से बाहर निकल जाएं।
झारखंड के रांची में हजारों छात्र विधानसभा के करीब पहुंच गए। JPSC-JSSC परीक्षा में धांधली के खिलाफ यह प्रदर्शन हो रहा है। पुलिस और छात्रों के बीच कई बार झड़प हुई। पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े। इसी बीच CID ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते को गिरफ्तार कर लिया।रांची की सड़कों पर सोमवार को माहौल तनावपूर्ण रहा। हजारों छात्र सुबह से विधानसभा की ओर बढ़ते नजर आए। यह आंदोलन झारखंड लोक सेवा आयोग यानी JPSC और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग यानी JSSC (Jharkhand Staff Selection Commission) की परीक्षाओं में हुई धांधली के खिलाफ है। छात्र लंबे समय से परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं।सुबह करीब 10 बजे छात्र ओल्ड विधानसभा के पास जमा हुए। इसके बाद वे विधानसभा के घेराव के लिए आगे बढ़े। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि पूरा इलाका छात्रों से भर गया। कई छात्र हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते दिखे।पुलिस ने रोकने का प्रयास कियापुलिस प्रशासन ने पहले से ही सख्त इंतजाम कर रखे थे। विधानसभा के आसपास कंटीले तार की बैरिकेडिंग लगाई गई थी। छह लेयर की सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई थी। CCTV कैमरों से पूरे इलाके पर नजर रखी जा रही थी।जैसे ही छात्र बैरिकेडिंग के करीब पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। छात्रों ने बैरिकेड तोड़ने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल शुरू कर दिया।लाठीचार्ज और आंसू गैसपानी की बौछार के बावजूद छात्र पीछे नहीं हटे। कई छात्र बैरिकेडिंग पर चढ़कर डांस करने लगे। कुछ छात्रों ने वहीं खड़े होकर राष्ट्रगान गाना शुरू कर दिया। यह नजारा देखकर मौके पर मौजूद बाकी छात्र भी जोश में आ गए।स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने दो से तीन बार लाठीचार्ज किया। इसमें कुछ छात्रों के सिर पर चोटें आईं। जवाब में प्रदर्शनकारी छात्रों ने पुलिस पर पानी की बोतलें और चप्पलें फेंकीं। हालात काबू में लाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। पूर्व अध्यक्ष की गिरफ्तारीइसी बीच एक बड़ी कार्रवाई में CID ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी परीक्षा में गड़बड़ी की जांच के दौरान हुई है।21 जुलाई को JPSC कार्यालय में CID ने छापेमारी की थी। इसके बाद एल ख्यांगते ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के बाद से CID उनसे लगातार पूछताछ कर रही थी। अब जांच एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर सामने आई है। JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खांग्याते को CID ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई JPSC परीक्षाओं में कथित धांधली की जांच के मामले में हुई है।
इससे पहले सोमवार को CID ने खांग्याते से करीब 7 घंटे तक पूछताछ की थी। वह सुबह करीब 11 बजे CID ऑफिस पहुंचे थे और शाम करीब 6 बजे वहां से निकले। यह इस मामले में उनसे पूछताछ का चौथा दौर था। इसी दौरान CID ने राज्यभर में 18 जगहों पर छापेमारी भी की थी।
खांग्याते पर आरोप है कि उन्होंने JPSC की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा कराने के लिए ऐसी कंपनी को चुना, जिसे पहले ही ब्लैकलिस्ट किया जा चुका था। इस कंपनी का नाम TDPL है।
बता दें कि 22 जुलाई 2026 को खांग्याते ने JPSC चेयरमैन के पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, कल JPSC के तीन सदस्यों ने भी इस्तीफा दे दिया।
उधर, JPSC परीक्षा में कथित धांधली को लेकर छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों की मांग है कि ब्लैकलिस्टेड कंपनी TDPL से कराई गई सभी परीक्षाओं को रद्द किया जाए।
झारखंड के रांची में JPSC-JSSC की परीक्षाओं में धांधली के आरोपों को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है। हजारों छात्र विधानसभा के पास पहुंच गए और धरने पर बैठ गए।
छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की तरफ से पानी की बोतलें और चप्पलें भी फेंकी गईं।
पुलिस ने छात्रों को रोकने के लिए कंटीले तारों वाली बैरिकेडिंग लगाई और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके बावजूद कई छात्र बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और वहीं डांस करते नजर आए।
विधानसभा की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। पूरे इलाके में 6 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है और CCTV कैमरों से लगातार निगरानी हो रही है।
वहीं, पिछले 9 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्रनाथ महतो भी एंबुलेंस से विधानसभा मार्च में पहुंचे। दूसरी ओर, छात्रों के समर्थन में भाजपा विधायक भी मुख्यमंत्री आवास के सामने धरने पर बैठ गए। बाद में पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया।
छात्र JPSC-JSSC की परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर पिछले 17 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। इस समय 6 छात्र भूख हड़ताल पर भी बैठे हैं।
राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 719 पर शुक्रवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। गोहद चौराहा थाना इलाके के बिरखड़ी गांव के पास नेपाल से पुणे जा रही एक स्लीपर बस की सामने से आ रहे एलपीजी सिलेंडरों से भरे कैंटर से जोरदार टक्कर हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 36 से ज्यादा यात्री घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, बस नेपाल से यात्रियों को लेकर पुणे जा रही थी। बस में सवार सभी यात्री नेपाली बताए जा रहे हैं। सुबह जब बस बिरखड़ी गांव के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे सिलेंडरों से भरे कैंटर से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि बस और कैंटर दोनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में उस वक्त कुछ मिनटों के लिए हड़कंप मच गया, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ले जा रहा सैन्य हेलिकॉप्टर उड़ान के दौरान एक यात्री विमान के बेहद करीब पहुंच गया।
दोनों विमानों के बीच सिर्फ 1 मील की दूरी रह गई, जबकि सुरक्षा नियमों के मुताबिक कम से कम 1.5 मील का फासला होना जरूरी होता है। इस घटना के बाद कुछ देर के लिए अधिकारियों में भी हलचल मच गई।
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार को 19,246 वोटों से हराया। प्रशांत किशोर को 63,946 वोट मिले, जबकि भाजपा के नीरज कुमार को 44,700 वोट मिले।बांकीपुर सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की परंपरागत सीट रही है। नितिन नवीन यहां से लगातार पांच बार विधायक चुने गए थे। उनके राज्यसभा जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया।मतगणना के दौरान चुनाव आयोग की वेबसाइट पर कुछ तकनीकी गड़बड़ी भी देखने को मिली। सुबह से वेबसाइट पर 31 राउंड की जानकारी दिखाई जा रही थी। 31 राउंड पूरे होने के बाद पहले 32 और फिर 36 राउंड की गिनती दिखने लगी। बाद में इसे दोबारा 32 राउंड कर दिया गया।
बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में 32 वें राउंड की गिनती तक जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने निर्णायक बढ़त बना ली हैं। उन्हें अब तक 63946 वोट मिले हैं और वे भाजपा के नीरज कुमार से 19246 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा को 44700 वोट मिले हैं, जबकि राजद की रेखा कुमारी को 14241 वोट मिले हैं। कुल 36 राउंड में मतगणना पूरी होगी।
बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में 28 वें राउंड की गिनती तक जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें अब तक 63203 वोट मिले हैं और वे भाजपा के नीरज कुमार से 18953 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा को 44250 वोट मिले हैं, जबकि राजद की रेखा कुमारी को 14085 वोट मिले हैं। कुल 32 राउंड में मतगणना पूरी होगी।
बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में 28वें राउंड की गिनती तक जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें अब तक 59,213 वोट मिल चुके हैं और वे भाजपा के नीरज कुमार से 19,419 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार को 39,794 वोट मिले हैं, जबकि राजद की रेखा कुमारी को 13,260 वोट मिले हैं। बांकीपुर सीट पर कुल 31 राउंड में मतगणना पूरी होगी। अभी तीन राउंड की गिनती बाकी है।
बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में 27वें राउंड की गिनती तक जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें अब तक 55,780 वोट मिले हैं और वे भाजपा के नीरज कुमार से 16,887 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा को 38,893 वोट मिले हैं, जबकि राजद की रेखा कुमारी को 12,461 वोट मिले हैं। कुल 31 राउंड में मतगणना पूरी होगी।
बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में 23वें राउंड की मतगणना के बाद जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। अब वह भाजपा के नीरज कुमार से 13,269 वोटों से आगे चल रहे हैं।
अब तक की गिनती में प्रशांत किशोर को 46,377 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार को 33,108 वोट हासिल हुए हैं। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार रेखा कुमारी को 10,925 वोट मिले हैं।
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में कुल 31 राउंड में मतों की गिनती पूरी होगी।
बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में 22वें राउंड की मतगणना के बाद जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और बढ़ा ली है। अब वह भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार से 12,809 वोटों से आगे चल रहे हैं।
अब तक की गिनती में प्रशांत किशोर को 44,525 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के नीरज कुमार के खाते में 31,716 वोट आए हैं। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार रेखा कुमारी को 10,562 वोट मिले हैं।
बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में 20वें राउंड की मतगणना के बाद जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। अब वह भाजपा के नीरज कुमार से 11,621 वोटों से आगे चल रहे हैं।
अब तक की गिनती में प्रशांत किशोर को 40,169 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार को 28,548 वोट हासिल हुए हैं। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार रेखा कुमारी को 10,035 वोट मिले हैं।
बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में 19वें राउंड की मतगणना के बाद जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और बढ़ा ली है। अब वह भाजपा के नीरज कुमार से 11,289 वोटों से आगे चल रहे हैं।अब तक की गिनती में प्रशांत किशोर को 38,201 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार को 26,912 वोट हासिल हुए हैं। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार रेखा कुमारी के खाते में 9795 वोट आए हैं।बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में कुल 31 राउंड में मतों की गिनती पूरी की जाएगी।
बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में 18वें राउंड की मतगणना के बाद जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। अब वह भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार से 10,436 वोटों से आगे चल रहे हैं।
अब तक की गिनती में प्रशांत किशोर को 35,713 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के नीरज कुमार के खाते में 25,277 वोट आए हैं। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार रेखा कुमारी को 9316 वोट मिले हैं।
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में कुल 31 राउंड में मतों की गिनती पूरी होगी।
बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में 17वें राउंड की मतगणना के बाद जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने बढ़त बना ली है। वह भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार से 9581 वोटों से आगे चल रहे हैं।
अब तक की गिनती में प्रशांत किशोर को 33,538 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के नीरज कुमार को 23,957 वोट हासिल हुए हैं। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार रेखा कुमारी को 8272 वोट मिले हैं।
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में कुल 31 राउंड में मतों की गिनती पूरी होगी।
बिहार की बांकीपुर सीट से मतगणना के 14वें राउंड के नतीजे सामने आ गए हैं। गिनती के बाद जन सुराज पार्टी (JSP) के प्रत्याशी (प्रशांत किशोर) 7781 वोट से आगे चल रहे हैं। इस राउंड के अंत तक जन सुराज पार्टी को 28201 वोट मिले हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार 20420 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के खाते में 6142 मत आए हैं।
बिहार की बांकीपुर सीट से मतगणना के 13वें राउंड के नतीजे सामने आ गए हैं। गिनती के बाद जन सुराज पार्टी (JSP) के प्रत्याशी (प्रशांत किशोर) 7781 वोट से आगे चल रहे हैं। इस राउंड के अंत तक जन सुराज पार्टी को 28201 वोट मिले हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार 20420 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के खाते में 6142 मत आए हैं।
बिहार की बांकीपुर सीट से मतगणना के 12वें राउंड के नतीजे सामने आ गए हैं। गिनती के बाद जन सुराज पार्टी (JSP) के प्रत्याशी (प्रशांत किशोर) 6646 वोट से आगे चल रहे हैं। इस राउंड के अंत तक जन सुराज पार्टी को 23756 वोट मिले हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार 17110 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के खाते में 4850 मत आए हैं।
बिहार की बांकीपुर सीट से मतगणना के 11वें राउंड के नतीजे सामने आ गए हैं। गिनती के बाद जन सुराज पार्टी (JSP) के प्रत्याशी (प्रशांत किशोर) 6419 वोट से आगे चल रहे हैं। इस राउंड के अंत तक जन सुराज पार्टी को 21941 वोट मिले हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार 15522 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के खाते में 4223 मत आए हैं।
बिहार की बांकीपुर सीट से मतगणना के दसवें राउंड के नतीजे सामने आ गए हैं। दसवें चरण की गिनती के बाद जन सुराज पार्टी (JSP) के प्रत्याशी (प्रशांत किशोर) 6011 वोट से आगे चल रहे हैं। दसवें राउंड के अंत तक जन सुराज पार्टी को 20059 वोट मिले हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार 14048 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के खाते में 3983 मत आए हैं।
बिहार की बांकीपुर सीट से मतगणना के नौवें राउंड के नतीजे सामने आ गए हैं। नौवें चरण की गिनती के बाद जन सुराज पार्टी (JSP) के प्रत्याशी (प्रशांत किशोर) 5272 वोट से आगे चल रहे हैं। नौवें राउंड के अंत तक जन सुराज पार्टी को 17856 वोट मिले हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार 12584 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के खाते में 3449 मत आए हैं।
बिहार की बांकीपुर सीट से मतगणना के पांचवें राउंड के नतीजे सामने आ गए हैं। पांचवें चरण की गिनती के बाद जन सुराज पार्टी (JSP) के प्रत्याशी (प्रशांत किशोर) 3811 वोट से आगे चल रहे हैं। पांचवें राउंड के अंत तक जन सुराज पार्टी को 13500 वोट मिले हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार 9689 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के खाते में 2599 मत आए हैं।
बिहार की बांकीपुर सीट से मतगणना के पांचवें राउंड के नतीजे सामने आ गए हैं। पांचवें चरण की गिनती के बाद जन सुराज पार्टी (JSP) के प्रत्याशी (प्रशांत किशोर) 2319 वोट से आगे चल रहे हैं। पांचवें राउंड के अंत तक जन सुराज पार्टी को 8971 वोट मिले हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार 6652 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के खाते में 1534 मत आए हैं।
बिहार की बांकीपुर सीट से मतगणना के चौथे राउंड के नतीजे सामने आ गए हैं। चौथे चरण की गिनती के बाद जन सुराज पार्टी (JSP) के प्रत्याशी (प्रशांत किशोर) 1145 वोट से आगे चल रहे हैं। चौथे राउंड के अंत तक जन सुराज पार्टी को 6269 वोट मिले हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार 5124 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के खाते में 884 मत आए हैं।
बिहार की बांकीपुर सीट से मतगणना के तीसरे राउंड के नतीजे सामने आ गए हैं। तीसरे चरण की गिनती के बाद जन सुराज पार्टी (JSP) के प्रत्याशी (प्रशांत किशोर) आगे चल रहे हैं। तीसरे राउंड के अंत तक जन सुराज पार्टी को 5032 वोट मिले हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार 3870 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के खाते में 767 मत आए हैं।
बिहार की बांकीपुर सीट से मतगणना के पहले राउंड के नतीजे सामने आ गए हैं। प्रथम चरण की गिनती के बाद जन सुराज पार्टी (JSP) के प्रत्याशी (प्रशांत किशोर) आगे चल रहे हैं। पहले राउंड के अंत तक जन सुराज पार्टी को 2,220 वोट मिले हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार 1,423 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के खाते में 501 मत आए हैं।
बांकीपुर सीट बीजेपी के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। ऐसे में यहां 30 जुलाई को उपचुनाव के लिए मतदान कराए गए थे। आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी।
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। इस सीट पर 30 जुलाई 2026 को मतदान हुआ था। अब 3 अगस्त 2026 को नतीजों का दिन आ गया है। मतगणना पटना के बोरिंग रोड स्थित एएन कॉलेज में हो रही है। यह प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू हुई। चुनाव आयोग और जिला प्रशासन दोनों ने मिलकर खास तैयारी की है। मकसद यह है कि काउंटिंग निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो। पूरे इलाके में प्रशासनिक अमला सुबह से ही सतर्क है।
By Jitendra Shrivastava
By The Sootr

By Amresh Kushwaha
By Pooja Kumari
By Pratibha Rana
By Pooja Kumari
By Pratibha Rana