Live Blog
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी में कांग्रेस

Synopsis: नमस्कार! आप देख रहे हैं हमारा देश-दुनिया लाइव अपडेट, जहां आपको हर बड़ी और अहम खबर सबसे पहले मिलेगी। पल-पल के ताजा अपडेट, बड़ी ब्रेकिंग न्यूज और जरूरी जानकारी के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए।

Sept 25, 2026, 08:30 IST
वेलकम फेम एक्टर मुश्ताक खान का 56 की उम्र में निधन, कैंसर से हार गए जंग

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मुश्ताक खान का 56 साल की उम्र में निधन हो गया है। वो काफी टाइम से कैंसर से लड़ रहे थे। उनके बिजनेस पार्टनर शिवम ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 7 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। पहले लंग कैंसर से ठीक होने के बाद, हाल ही में बीमारी फिर बढ़ गई थी जिसके कारण वो अस्पताल में भर्ती थे।

फिल्म 'वेलकम' में अपने कॉमिक रोल से दिल जीतने वाले मुश्ताक खान ने 'आशिकी', 'मुझसे शादी करोगी' और हालिया फिल्म 'स्त्री 2' में यादगार रोल निभाए। शुक्रवार को यारी रोड कब्रिस्तान में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Sept 24, 2026, 17:10 IST
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी

स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) विवाद के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद के दोनों सदनों में महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी तेज हो गई है। इस सिलसिले में कांग्रेस ने विपक्षी दलों से संपर्क साधा है, जिसे अगले दो हफ्तों के भीतर पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही, पार्टी ने 25 सितंबर को देश भर के राज्य चुनाव आयोग कार्यालयों तक विरोध मार्च निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है।

Sept 24, 2026, 08:06 IST
नोएडा में AC बस में आग लगने से 9 यात्री जिंदा जले

यूपी के नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार रात एक प्राइवेट स्लीपर AC बस में अचानक आग लग गई। हादसे में 9 यात्री जिंदा जल गए। बस में कुल 35 यात्री सवार थे। आग लगते ही कई यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर बस से छलांग लगा दी और अपनी जान बचाई।

हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। बस नोएडा से महोबा जा रही थी और राज कल्पना ट्रैवल्स की थी। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।

फिलहाल आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों की पहचान भी अभी नहीं हो पाई है।

Sept 23, 2026, 13:44 IST
भारत को एशियन गेम्स में 28 साल बाद वेटलिफ्टिंग में मेडल

भारत को एशियन गेम्स में 28 साल बाद वेटलिफ्टिंग में मेडल मिला है। मीराबाई चानू ने बुधवार को महिलाओं की 49 किलो वेट कैटेगरी में 198 किलो वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता।

उन्होंने स्नैच में 87 किलो और क्लीन एंड जर्क में 111 किलो वजन उठाया। इससे पहले 1998 में कर्णम मल्लेश्वरी ने वेटलिफ्टिंग में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता था।

32 साल की मीराबाई ने एशियन गेम्स में पहली बार मेडल अपने नाम किया है। इससे पहले वे ओलिंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं में भी मेडल जीत चुकी हैं।

Sept 22, 2026, 13:36 IST
एशियन गेम्स में भारतीय महिला टीम ने जीता गोल्ड

एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट फाइनल में भारतीय महिला टीम ने एक बार फिर अपना जलवा दिखाया है। मंगलवार, 22 सितंबर को खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 148 रनों के बड़े अंतर से हराकर लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।

इस जीत के साथ भारत ने एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट का अपना स्वर्णिम सफर जारी रखा है। वहीं, श्रीलंका को सिल्वर और पाकिस्तान को ब्रॉन्ज मेडल मिला। इस तरह महिला क्रिकेट स्पर्धा का पूरा पोडियम भी तय हो गया है।

Sept 22, 2026, 12:20 IST
अस्पताल में AC में आग लगने की 3 मासूम की मौत

तेलंगाना के आदिलाबाद स्थित राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) में लगी आग के बाद अब तक 3 नवजात बच्चों की मौत हो चुकी है।

इनमें एक बच्चा सिर्फ 5 दिन का था। हादसे के बाद कई बच्चों को इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों में भेजा गया था। इलाज के दौरान निजामाबाद में एक और बच्चे की मौत हो गई, जिसके बाद मरने वाले बच्चों की संख्या 3 हो गई।

यह हादसा सोमवार देर रात करीब 11:40 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि SNCU वार्ड के AC में खराबी आने के बाद अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरे वार्ड में धुआं भर गया। उस समय वार्ड में 24 नवजात बच्चे भर्ती थे।

आग की खबर मिलते ही अस्पताल के स्टाफ, फायर ब्रिगेड, पुलिस और मेडिकल टीम ने बच्चों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। 20 से ज्यादा बच्चों को तुरंत इलाज के लिए सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और आसपास के दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया।

Sept 21, 2026, 14:08 IST
भारत ने एशियन गेम्स में अब तक 6 मेडल जीते

भारत ने जापान के नगोया में चल रहे एशियन गेम्स में अब तक 6 मेडल जीत लिए हैं। इनमें 5 मेडल शूटिंग में आए हैं, जबकि एक मेडल सुचिका तारियाल ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में दिलाया है।

सोमवार को मेंस 10 मीटर एयर राइफल में भारत ने दो और मेडल जीते। हिमांशु ढिल्लों ने 252.4 अंक के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि रुद्रांश पाटिल ने 230.9 अंक के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। चीन के शेंग लिहाओ ने 254.2 अंक के साथ गोल्ड जीता।

टीम इवेंट में भी भारत ने सिल्वर मेडल जीता। भारतीय टीम में पार्थ माने, रुद्रांक्ष पाटिल और हिमांशु ढिल्लों शामिल थे। टीम ने कुल 1890.1 अंक हासिल किए। चीन 1899.9 अंक के साथ पहले और कोरिया 1884.2 अंक के साथ तीसरे नंबर पर रहा।

इस तरह शूटिंग में भारत का प्रदर्शन लगातार मजबूत बना हुआ है और टीम ने एक ही इवेंट में व्यक्तिगत और टीम दोनों मुकाबलों में मेडल हासिल किए हैं।

Sept 20, 2026, 14:48 IST
यूक्रेन ने मॉस्को पर एक हजार से ज्यादा ड्रोन दागे

रूस में संसदीय चुनाव के आखिरी दिन मॉस्को पर बड़ा ड्रोन हमला हुआ। यूक्रेन की तरफ से मॉस्को पर एक हजार से ज्यादा ड्रोन दागे जाने का दावा किया गया है।

हमले में मॉस्को की एक ऑयल रिफाइनरी को नुकसान पहुंचा और वहां आग लग गई। दूर से आग की लपटें और धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दिया। धमाकों की आवाजें भी सुनाई दीं।

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने रविवार को टेलीग्राम पर बताया कि ड्रोन ने शहर की ऑयल रिफाइनरी को निशाना बनाया। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास ने भी मेयर के हवाले से रिफाइनरी में नुकसान की जानकारी दी है। इस हमले में दो लोगों की मौत होने की भी खबर है।

हमले के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए। न्यूज एजेंसियों ने इन वीडियो की जगह की पुष्टि की है। वीडियो में दूर एक जगह आग लगी दिखाई दे रही है और आसमान में धुएं का गुबार उठता नजर आ रहा है।

उधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि बीती रात मॉस्को क्षेत्र में यूक्रेन की लंबी दूरी की कार्रवाई का रूस पर बड़ा असर हुआ। उन्होंने दावा किया कि यूक्रेन ने रूस के एक अहम तेल उद्योग ठिकाने और एक लॉजिस्टिक्स सेंटर को निशाना बनाया।

Sept 17, 2026, 10:24 IST
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में दो आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बुधवार रात सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में दो आतंकियों को मार गिराया। आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने मजालता इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान आतंकियों से मुठभेड़ हो गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मारे गए दोनों आतंकियों के पाकिस्तानी होने की आशंका है। इनके कश्मीर टाइगर्स (KT) या जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े होने की भी बात सामने आ रही है। हालांकि, आतंकियों की पहचान और उनके संगठन से जुड़े होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

इस साल जम्मू-कश्मीर में अब तक 15 आतंकी घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं में 15 आतंकी मारे गए हैं, जबकि 2 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए हैं। वहीं, 3 नागरिकों की भी मौत हुई है। उधमपुर में इस साल सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच दो बार एनकाउंटर हो चुका है।

Sept 17, 2026, 08:56 IST
अमेरिका का भारत पर 100% टैरिफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भारत पर 100% तक टैरिफ लगा सकते हैं। दरअसल अमेरिकी संसद के निचले सदन यानी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने रूस से तेल खरीदने वाले 5 देशों पर कार्रवाई से जुड़ा एक बिल पास कर दिया है। इन देशों में भारत और चीन भी शामिल हैं।

बिल के पक्ष में 262 वोट पड़े, जबकि 159 सांसदों ने इसके खिलाफ वोट किया। अब यह बिल व्हाइट हाउस जाएगा। अगर ट्रम्प इस पर साइन कर देते हैं तो यह कानून बन जाएगा। इस बिल का आधिकारिक नाम लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026 है।

भारत रूस से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल खरीदता है। इसलिए वह इस कानून के दायरे में आ सकता है। हालांकि फिलहाल भारत पर 100% टैरिफ नहीं लगाया गया है। अगर बिल कानून बन जाता है, तो ट्रम्प के पास भारत जैसे देशों पर ऐसा टैरिफ लगाने का कानूनी अधिकार होगा।

इससे पहले मंगलवार को हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने 214-211 वोट से बिल को अंतिम वोटिंग के लिए आगे बढ़ाया था। वहीं अमेरिकी सीनेट अगस्त में ही इसे 86-11 वोट से पास कर चुकी है।

Sept 17, 2026, 08:53 IST
सूडान में सोने की खदान धंसी

सूडान के पश्चिमी कोर्दोफान प्रांत में सोने की एक खदान धंसने से कम से कम 67 लोगों की मौत हो गई। हादसा नुहुद शहर की अल-जारा सोने की खदान में हुआ।

स्थानीय मेडिकल ग्रुप और हादसे से बच निकले लोगों के मुताबिक मंगलवार देर रात खदान का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। इसके बाद कई लोग मलबे के नीचे दब गए। आशंका है कि अभी भी कुछ लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं। फिलहाल राहत और बचाव का काम जारी है।

जिस इलाके में हादसा हुआ है, वह सूडान के अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) के कब्जे में है। RSF और सूडानी सेना के बीच तीन साल से ज्यादा समय से लड़ाई चल रही है। ऐसे में दूरदराज के इलाकों में राहत और बचाव टीमों का पहुंचना भी मुश्किल हो रहा है।

Sept 11, 2026, 07:34 IST
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहुंचे भारत

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन BRICS समिट में शामिल होने के लिए भारत पहुंच गए हैं। पुतिन का विमान रात करीब 3 बजे नई दिल्ली पहुंचा। एयरपोर्ट पर विदेश राज्य मंत्री केवी सिंह ने उनका स्वागत किया।

रेड कार्पेट और गार्ड ऑफ ऑनर के बाद पुतिन का काफिला एयरपोर्ट से रवाना हो गया। रूसी राष्ट्रपति दिल्ली के मौर्या शेरटन होटल में ठहरेंगे।

फरवरी 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह पहली बार है, जब पुतिन रूस के बाहर होने वाली किसी BRICS समिट में व्यक्तिगत रूप से शामिल हो रहे हैं।

BRICS समिट से पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुतिन के बीच मुलाकात होगी। दोनों के बीच Su-57 फाइटर जेट, अपडेटेड ब्रह्मोस समेत कई डिफेंस डील पर चर्चा होने की संभावना है।

Sept 09, 2026, 10:29 IST
अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। मंगलवार 8 सितंबर को अमेरिकी सेना ने ईरान से जुड़े 5 तेल टैंकरों पर हमला किया। इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकाने की तरफ 20 बैलिस्टिक मिसाइलें दाग दीं।

जॉर्डन की सेना के मुताबिक उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने इनमें से 18 मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया। वहीं, 2 मिसाइलें आबादी से दूर इलाकों में जाकर गिरीं।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड यानी CENTCOM ने बताया कि ईरान ने पिछले दो दिनों में अमेरिकी नौसेना के एक युद्धपोत को दो बार बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाने की कोशिश की थी। इसके जवाब में अमेरिका ने ईरान के रेवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स यानी IRGC से जुड़े तेल टैंकरों पर हमला किया।

अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने भी पलटवार का दावा किया है। ईरान का कहना है कि उसने होर्मुज स्ट्रेट में 10 जहाजों को निशाना बनाया। इनमें 2 अमेरिकी जहाज और 8 तेल टैंकर शामिल हैं। ईरान के मुताबिक ये जहाज प्रतिबंधित इलाके से गुजर रहे थे।

ईरान ने यह भी दावा किया है कि उसने अमेरिका के एक सब-मरीन ड्रोन को पकड़ लिया है। यानी दोनों देशों के बीच तनाव अब और ज्यादा बढ़ता नजर आ रहा है और होर्मुज स्ट्रेट भी इस टकराव का बड़ा केंद्र बन गया है।

Sept 07, 2026, 14:56 IST
दिल्ली पीजी हादसा: हॉस्टल मालिक गिरफ्तार

दिल्ली के सत्य निकेतन हॉस्टल हादसे में पुलिस ने हॉस्टल के मालिक हरिराम बंसल को राजस्थान के भिवाड़ी से हिरासत में लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था।

हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार सुबह रेस्क्यू टीम ने मलबे से एक और शव बाहर निकाला। वहीं 12 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

इनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। अभी भी कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू टीम डॉग स्क्वायड और कैमरों की मदद से लगातार लोगों की तलाश कर रही है।

हादसा रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन इलाके में हुआ था। जिस 5 मंजिला इमारत में हॉस्टल चल रहा था वह करीब 40 साल पुरानी थी। हालांकि दिल्ली नगर निगम यानी MCD के रिकॉर्ड में इस इमारत को खतरनाक घोषित नहीं किया गया था।

स्थानीय लोगों के मुताबिक इमारत के बेसमेंट में पिछले 7 दिनों से तोड़फोड़ का काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि बेसमेंट पहले से ही कमजोर था और उसमें पानी भी भरा हुआ था। इसी दौरान खुदाई करते समय एक पिलर खिसक गया और देखते ही देखते पूरी इमारत भरभराकर गिर गई।

हादसे के वक्त बेसमेंट में काम कर रहे कुछ मजदूर भी मलबे में दब गए। इसके बाद से रेस्क्यू टीम लगातार मलबा हटाकर लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

Sept 07, 2026, 09:12 IST
दिल्ली पीजी हादसा, अब तक छह की मौत

दिल्ली में रविवार दोपहर गिरी इमारत का मलबा अभी भी हटाया जा रहा है। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं अभी भी कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। उन्हें खोजने के लिए रेस्क्यू डॉग और कैमरों की मदद ली जा रही है।

हादसा दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि जो इमारत गिरी, वह करीब 40 साल पुरानी थी। हालांकि दिल्ली नगर निगम यानी MCD के रिकॉर्ड में इसे खतरनाक इमारत घोषित नहीं किया गया था।

स्थानीय लोगों के मुताबिक इमारत के बेसमेंट में पिछले 7 दिनों से तोड़फोड़ का काम चल रहा था। बेसमेंट पहले से ही कमजोर था और उसमें पानी भी भरा हुआ था। बताया जा रहा है कि खुदाई के दौरान एक पिलर खिसक गया, जिसके बाद पूरी इमारत भरभराकर गिर गई।

हादसे के वक्त वहां काम कर रहे कुछ मजदूर भी मलबे में दब गए। फिलहाल रेस्क्यू टीम मलबा हटाकर अंदर फंसे लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

Sept 06, 2026, 15:09 IST
दिल्ली में तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिरी

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक तीन मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। इस बिल्डिंग में पीजी चलता था, जहां छात्र रहते थे। हादसे के बाद कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

हादसा दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ। इमारत गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और हथौड़ों की मदद से मलबा हटाने में जुट गए। मलबे में कुछ गाड़ियां भी दब गई हैं।

बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में पीजी होने की वजह से अंदर छात्र मौजूद हो सकते थे। उन्हें बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि मलबे में कितने लोग फंसे हुए हैं।

सुरक्षा को देखते हुए आसपास की कुछ दूसरी इमारतों को भी खाली करा लिया गया है। रेस्क्यू टीम मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रही है।

ममता बनर्जी गुट को एक और झटका, नंदीग्राम उपचुनाव से प्रत्याशी ने शुभेंदु अधिकारी से मिलने के बाद छोड़ा मैदान

By Jitendra Shrivastava

ममता बनर्जी गुट को एक और झटका, नंदीग्राम उपचुनाव से प्रत्याशी ने शुभेंदु अधिकारी से मिलने के बाद छोड़ा मैदान
IAS शैलबाला मार्टिन ने फ्लाइंग किस मामले में राहुल की शिकायत पर बीजेपी महिला सांसदों पर कसा तंज, जानिए क्या किया ट्वीट

By The Sootr

IAS शैलबाला मार्टिन ने फ्लाइंग किस मामले में राहुल की शिकायत पर बीजेपी महिला सांसदों पर कसा तंज, जानिए क्या किया ट्वीट
खुले बोरबेल की दें सूचना और पाएं इनाम, रीवा बोरबेल हादसे के बाद प्रशासन सख्त, दो सस्पेंड

By Amresh Kushwaha

खुले बोरबेल की दें सूचना और पाएं इनाम, रीवा बोरबेल हादसे के बाद प्रशासन सख्त, दो सस्पेंड
पटवारी परीक्षा: 74 पन्नों की जांच रिपोर्ट सतही, फेल उम्मीदवार मांग रहे CBI जांच

By Pooja Kumari

पटवारी परीक्षा: 74 पन्नों की जांच रिपोर्ट सतही, फेल उम्मीदवार मांग रहे CBI जांच
MPPSC दफ्तर के बाहर इंदौर स्टूडेंट का घेराव, रातभर धरने पर बैठे रहे

By Pratibha Rana

MPPSC दफ्तर के बाहर इंदौर स्टूडेंट का घेराव, रातभर धरने पर बैठे रहे
दमोह में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 40 पर केस, एक गिरफ्तार, CM मोहन यादव देंगे सम्मान

By Pooja Kumari

दमोह में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 40 पर केस, एक गिरफ्तार, CM मोहन यादव देंगे सम्मान
इंदौर हुकमचंद मिल मजदूरों को भुगतान तीन दिन में शुरू करने निर्देश, हाईकोर्ट ने 26 फरवरी को मांगी फाइनल कम्पलायंस रिपोर्ट

By Pratibha Rana

इंदौर हुकमचंद मिल मजदूरों को भुगतान तीन दिन में शुरू करने निर्देश, हाईकोर्ट ने 26 फरवरी को मांगी फाइनल कम्पलायंस रिपोर्ट