धीरेंद्र शास्त्री को धमकी- बागेश्वर बाबा तेरी उल्टी गिनती शुरू हो गई
Siddhi Tamrakar | Published:
pandit dhirendra shastri 33
पंडित धीरेंद्र शास्त्री को पंजाब के कट्टरपंथी बरजिंदर परवाना ने जान से मारने की धमकी दी है। एंटी टेररिस्ट फ्रंट ने इस मामले को लेकर कार्रवाई की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में...
बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री को पंजाब के कट्टरपंथी बरजिंदर परवाना ने जान से मारने की धमकी दी है। परवाना ने कादराबाद (Kadabad) में आयोजित समागम में मंच से कहा कि "बागेश्वर वाला बाबा तेरी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। तुझे भी मार डालेंगे।"
धीरेंद्र शास्त्री ने हरिहर मंदिर को लेकर एक बयान दिया था, जिसे परवाना ने हरमंदिर साहिब (Golden Temple) से जोड़ दिया। हालांकि शास्त्री के समर्थकों का कहना है कि यह बयान कलकी धाम (Kalki Dham) के संदर्भ में था, न कि गोल्डन टेम्पल के लिए।
एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया और विश्व हिन्दू तख्त के प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने परवाना की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने पंजाब और हरियाणा पुलिस को शिकायत भेजते हुए 48 घंटे में कार्रवाई की चेतावनी दी है। शांडिल्य ने आरोप लगाया कि परवाना हिंदू-सिख भाईचारे को तोड़ने की साजिश कर रहा है। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि अगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो वह पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का रुख करेंगे।
बरजिंदर परवाना पटियाला हिंसा (Patiala Violence) का आरोपी रह चुका है। साल 2022 में किसान आंदोलन (Farmers’ Protest) के दौरान भी वह विवादों में रहा। सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान देना उसकी पहचान बन चुकी है।
शास्त्री ने अपने बयान में स्पष्ट किया था कि हरिहर मंदिर में रुद्राभिषेक (Rudrabhishek) शुरू होना चाहिए। उन्होंने कहा, "रामलला अयोध्या में विराजमान हैं, काशी में नंदी भगवान प्रकट हो गए। अब हरिहर मंदिर में भी पूजा आरंभ होनी चाहिए।"
एक बयान से हुई शुरुआत
कट्टरपंथी के बयान का वीडियो वायरल
कपूरथला (Kapurthala) के कादराबाद में 26-30 नवंबर को आयोजित समागम में परवाना ने मंच से कहा कि "हमने इंदिरा गांधी और बेअंत सिंह को मारा। बागेश्वर वाला बाबा पंजाब में आए तो उसे भी मार देंगे।
धमकी के खिलाफ विरोध भी शुरू
परवाना का विवादित इतिहास
धीरेंद्र शास्त्री का स्पष्टीकरण
FAQ
- पंडित धीरेंद्र शास्त्री को किसने धमकी दी?
पंजाब के कट्टरपंथी बरजिंदर परवाना ने। - धीरेंद्र शास्त्री का विवाद किस बयान से जुड़ा है?
हरिहर मंदिर में रुद्राभिषेक के बयान से। - बरजिंदर परवाना का इतिहास क्या है?
पटियाला हिंसा और किसान आंदोलन में उसकी भागीदारी विवादित रही है। - वीरेश शांडिल्य ने क्या मांग की?
परवाना की गिरफ्तारी और हिंदू-सिख भाईचारे की सुरक्षा। - धीरेंद्र शास्त्री ने क्या स्पष्टीकरण दिया?
उनका बयान गोल्डन टेम्पल के लिए नहीं, बल्कि कलकी धाम के लिए था।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari