Exit Poll 2026 : आखिर क्या होता है एग्जिट पोल, ओपिनियन पोल से कितना अलग होता है

Sandeep Kumar | Apr 29, 2026, 17:09 IST
Share
Exit Polls
Exit Polls

29 अप्रैल 2026 को 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे। मतदाताओं का रुझान किस पार्टी के पक्ष में हैं, इसका अनुमान एग्जिट पोल से लगता है। आज हम आपको एग्जिट पोल से जुड़ी कुछ अहम बातें बताने जा रहे हैं...

29 अप्रैल 2026 की शाम को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के एक्जिट पोल जारी होंगे। इससे यह अनुमान लगता है कि किसकी सरकार बनने वाली है। हालांकि कई बार एग्जिट पोल फेल भी साबित होते हैं, लेकिन कई बार एकदम सटीक भी साबित हो चुके हैं।

एग्जिट पोल होते क्या हैं

एग्जिट पोल ( Exit Poll )एक चुनावी सर्वे है। मतदान के दिन न्यूज चैनल और एग्जिट पोल करने वाली एजेंसियों के प्रतिनिधि मतदान केंद्रों पर मौजूद होते हैं। मतदान करने के बाद मतदाताओं से चुनाव से जुड़े कुछ सवाल पूछते हैं। उनके जवाब के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की जाती है। इस रिपोर्ट के आकलन से पता चलता है कि मतदाताओं का रुझान किस पार्टी की ओर है। खास बात ये है कि एग्जिट पोल सर्वे में सिर्फ मतदाताओं को ही शामिल किया जाता है।

अंतिम चरण के मतदान के बाद होते हैं एग्जिट पोल

दरअसल चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद कोई भी एग्जिट पोल या सर्वे जारी नहीं किया जा सकता है। अंतिम चरण के मतदान के बाद शाम को वोटिंग खत्म होने के आधे घंटे बाद ही एग्जिट पोल जारी किया जाता है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा 126 ए के तहत अंतिम चरण की वोटिंग खत्म होने के आधे घंटे बाद तक एग्जिट पोल जारी करने पर रोक है। उल्लंघन करने पर दो साल कारावास, जुर्माना या फिर दोनों से दंडित किया जा सकता है।

क्या होते हैं ओपिनियन पोल

जानकारी के मुताबिक ओपिनियन पोल भी एक चुनावी सर्वे है। मगर इसे चुनाव से पहले किया जाता है। इसमें सभी लोगों को शामिल किया जाता है। हालांकि इसमें मतदाता होने की शर्त अनिवार्य नहीं है। इस सर्वे में विभिन्न मुद्दों के आधार पर क्षेत्रवार जनता के मूड का अनुमान लगाया जाता है। इसके बाद जनता को कौन सी योजना पसंद है या नापसंद है। किस पार्टी से कितना खुश है, इसका अनुमान ओपिनियन पोल से लगाया जाता है।

ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल में क्या अंतर है

ओपिनियन पोल चुनाव से पहले कराया जाता है। इसमें सभी लोगों को शामिल किया जाता है। इसमें मतदाता और गैर-मतदाता दोनों होते हैं। इसका उद्देश्य जनता की राय जानना होता है। यह सरकार की नीतियों और कामों पर जनता की संतुष्टि या असंतुष्टि को मापता है।

एग्जिट पोल मतदान के बाद होता है। इसमें केवल वे लोग शामिल होते हैं, जिन्होंने मतदान किया है। यह पोल चुनाव के परिणाम का अनुमान लगाता है। एग्जिट पोल का प्रसारण मतदान के खत्म होने के बाद किया जाता है।

कब बनी थी गाइडलाइन ?

भारत निर्वाचन आयोग ( Election Commission of India ) ने पहली बार 1998 में एग्जिट पोल की गाइडलाइंस जारी की थी। 2010 में छह राष्ट्रीय और 18 क्षेत्रीय दलों के समर्थन के बाद धारा 126 ए के तहत मतदान के दौरान सिर्फ एग्जिट पोल जारी करने पर रोक लगाई गई थी। हालांकि चुनाव आयोग चाहता था कि ओपिनियन और एग्जिट पोल दोनों पर रोक लगे। बता दें कि ओपिनियन और एग्जिट पोल जारी करते वक्त सर्वे एजेंसी का नाम, कितने मतदाताओं से और क्या सवाल पूछे, यह बताने का भी निर्देश है।

ये भी पढ़ें...

विधानसभा चुनाव 2026 : किसकी बनेगी सरकार? द सूत्र पर देखें पांचों राज्यों के सटीक एग्जिट पोल

विधानसभा चुनाव में बंगाल में 92% और तमिलनाडु में 85% रिकॉर्ड वोटिंग, जानें किसे होगा फायदा

महिलाओं को टिकट देने में कंजूस है बीजेपी, विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में 16 तो एमपी में 11 फीसदी को ही मिली उम्मीदवारी

पश्चिम बंगाल में दीदी का दबदबा या खेला होवे? जानें फलोदी के भावों का पूरा गणित

Tags:
  • Election Commission of India
  • भारत निर्वाचन आयोग
  • एग्जिट पोल
  • ओपिनियन पोल
  • exit poll
  • क्या होते हैं ओपिनियन पोल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग