40-50 की उम्र में तलाक: क्या करना चाहिए महिलाओं को आर्थिक रूप से सेफ रहने के लिए
Anjali Dwivedi | Mar 03, 2026, 18:03 IST
divorce-at-40-50-financial-checklist-for-women
40-50 की उम्र में तलाक लेने वाली महिलाओं को वित्तीय स्वतंत्रता, दस्तावेज संग्रहण, और आर्थिक योजनाओं की चेकलिस्ट की आवश्यकता होती है। तलाक से पहले इन कदमों पर ध्यान दें।
जब 40 या 50 की उम्र में महिलाएं तलाक का फैसला करती हैं, तो यह एक बड़ा जीवन परिवर्तन होता है। इस दौरान वित्तीय रूप से खुद को तैयार करना सबसे जरूरी कदम होता है। खासकर आपके पास स्थिर आय नहीं है तो तलाक के बाद अपनी जीवनशैली को बनाए रखना मुश्किल हो सकता है।
महिलाओं के लिए तलाक के बाद आर्थिक स्वतंत्रता अत्यंत जरूरी है। यदि आपके पास कोई आय स्रोत नहीं है तो आपको अपनी वित्तीय सुरक्षा के लिए पहले से तैयारी करनी चाहिए। महिलाओं को अपने पति की संपत्ति, आय, निवेश और बैंक खाता की पूरी जानकारी होनी चाहिए। इस तरह तलाक के बाद वे अपनी दावेदारी सही तरीके से पेश कर सकती हैं।
विवाह के दौरान महिलाओं को दिए गए गहनों और दहेज के सारे दस्तावेज सुरक्षित रखें। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि कोर्ट में महिला के योगदान को मान्यता दी जाती है। गहनों का गोल्ड रजिस्टर तैयार करें और उसकी तस्वीरें और चालान रखें। इन्हें बैंक लॉकर में सुरक्षित रखें।
5nance के सीईओ डिनेश रोहिरा कहते हैं- तलाक (divorce) से पहले महिलाओं को एक स्थिर आय का स्रोत बनाना चाहिए। चाहे वह पार्ट-टाइम नौकरी हो, अपना खुद का व्यापार हो या किसी नए कौशल को सीखकर काम करना हो। यह आपको आर्थिक निर्भरता से बचाता है। मान लीजिए कि आपके पास कोई अलिमनी नहीं है तो आपको अपनी रोजमर्रा के खर्चे खुद उठाने के लिए किसी स्रोत से पैसे कमाने चाहिए।
यदि आपकी आय है तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप तलाक के बाद अपने सभी खर्चे उठा पाएंगी। अक्सर महिलाएं घर के बड़े खर्चों की जिम्मेदारी अपने पति पर छोड़ देती हैं और घर के छोटे खर्चों का ध्यान रखती हैं। तलाक के बाद महिलाओं को अपने वित्तीय योजनाओं को बेहतर ढंग से एडजस्ट करने की जरूरत होती है।
तलाक के बाद महिलाओं को जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा की जरूरत होती है। विशेषकर अगर आपके बच्चे छोटे हैं और उनकी देखभाल आपके पास है। तलाक के बाद स्वास्थ्य खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए उचित स्वास्थ्य बीमा जरूरी है। जीवनशैली में बदलाव
Lawrato के संस्थापक रोहन महाजन कहते हैं- तलाक के दौरान यदि आप दोनों पति-पत्नी आपसी सहमति से निर्णय लेते हैं तो यह समय और पैसे दोनों की बचत करेगा। विवादित तलाक में कोर्ट में कई साल लग सकते हैं और महिलाओं को भारी लागत का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा आपको अपने पति की संपत्ति का निश्चित प्रतिशत नहीं मिलता है। अदालतें महिला की आय, वर्तमान संपत्ति, और जीवन स्तर को ध्यान में रखते हुए अलिमनी तय करती हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
यूजर्स क्यों कर रहे हैं ChatGPT को अनइंस्टॉल? पेंटागन डील और प्राइवेसी का डर बढ़ा रहे हैं चिंता
कैसे पहचानें घर का पानी सुरक्षित है या खतरनाक?
आज और कल बंद रहेंगे बैंक, मार्च में कुल 18 दिन रहेगी छुट्टी, यहां देखें लिस्ट
डिजिटल दुनिया के सुपरपावर बनें PM मोदी, इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ और यूट्यूब पर 3 करोड़ का आंकड़ा पार
तलाक के बाद आर्थिक स्वतंत्रता जरूरी
जरूरी डाक्यूमेंट्स रखना चाहिए
5nance के सीईओ डिनेश रोहिरा कहते हैं- तलाक (divorce) से पहले महिलाओं को एक स्थिर आय का स्रोत बनाना चाहिए। चाहे वह पार्ट-टाइम नौकरी हो, अपना खुद का व्यापार हो या किसी नए कौशल को सीखकर काम करना हो। यह आपको आर्थिक निर्भरता से बचाता है। मान लीजिए कि आपके पास कोई अलिमनी नहीं है तो आपको अपनी रोजमर्रा के खर्चे खुद उठाने के लिए किसी स्रोत से पैसे कमाने चाहिए।
अगर आपके पास आय है तो...
स्वास्थ्य और जीवन बीमा की जरूरत
तलाक की प्रक्रिया का बातचीत से हल ढूंढें
ये खबरें भी पढ़ें...
यूजर्स क्यों कर रहे हैं ChatGPT को अनइंस्टॉल? पेंटागन डील और प्राइवेसी का डर बढ़ा रहे हैं चिंता
कैसे पहचानें घर का पानी सुरक्षित है या खतरनाक?
आज और कल बंद रहेंगे बैंक, मार्च में कुल 18 दिन रहेगी छुट्टी, यहां देखें लिस्ट
डिजिटल दुनिया के सुपरपावर बनें PM मोदी, इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ और यूट्यूब पर 3 करोड़ का आंकड़ा पार
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA