आज और कल बंद रहेंगे बैंक, मार्च में कुल 18 दिन रहेगी छुट्टी, यहां देखें लिस्ट

Anjali Dwivedi | Published:
Share
bank holidays march
bank holidays march

मार्च 2026 में होली और रामनवमी जैसे त्योहारों के कारण कुल 18 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। RBI के कैलेंडर के अनुसार, छुट्टियों की लंबी लिस्ट के बीच ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी।

News In Short

  • मार्च 2026 में रविवार और शनिवार मिलाकर कुल 18 दिन बैंक बंद रहेंगे।
  • होली, ईद और रामनवमी के कारण देश के अधिकांश हिस्सों में कामकाज प्रभावित होगा।
  • स्टॉक मार्केट में भी मार्च के दौरान कुल 12 दिन कोई ट्रेडिंग नहीं होगी।
  • ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम सेवाएं छुट्टियों के दौरान भी काम करती रहेंगी।
  • कई छुट्टियां राज्यों के स्थानीय त्योहारों के आधार पर अलग-अलग होंगी।

News In Detail

साल 2026 का तीसरा महीना यानी मार्च खुशियां और त्योहार लेकर आ गया है। इतना ही नहीं यह बैंकों के कामकाज पर भी ब्रेक लगाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से जारी कैलेंडर के अनुसार, मार्च महीने में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 18 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इसमें 5 रविवार और 2 शनिवार के अलावा होली, रामनवमी और ईद जैसे बड़े त्योहारों की छुट्टियां शामिल हैं।

त्योहारों का रहेगा दबदबा

मार्च महीने की शुरुआत ही छुट्टी के साथ हो रही है। तीन और चार मार्च को होली के अवसर पर देश के अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद चैत्र नवरात्र, गुड़ी पड़वा, ईद-उल-फितर और रामनवमी जैसे प्रमुख पर्वों पर भी अलग-अलग राज्यों में बैंककर्मियों की छुट्टी रहेगी। ऐसे में कैश की कमी या चेक क्लियरेंस जैसे कामों के लिए आपको पहले से योजना बनानी होगी।

शेयर बाजार पर भी दिखेगा असर

सिर्फ बैंक ही नहीं, निवेश करने वालों के लिए भी मार्च का महीना थोड़ा सुस्त रहेगा। शेयर बाजार में मार्च 2026 के दौरान कुल 12 दिन कारोबार नहीं होगा। इनमें 9 दिन तो शनिवार और रविवार की साप्ताहिक बंदी है। इसके अलावा 3 मार्च (होली), 26 मार्च (रामनवमी) और 31 मार्च (महावीर जयंती) को भी शेयर बाजार में ट्रेडिंग बंद रहेगी।

ऑनलाइन सेवाओं का लें सहारा

बैंकों के भौतिक रूप से बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और UPI के जरिए अपने डिजिटल ट्रांजेक्शन जारी रख सकते हैं। एटीएम (ATM) सेवाएं भी चालू रहेंगी। हालांकि लंबी छुट्टियों के दौरान कैश की किल्लत से बचने के लिए समय पर नकदी का इंतजाम कर लेना ही समझदारी होगी।

मार्च 2026: बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट

तारीखबंद रहने का कारणकहां बंद रहेंगे
1, 8, 15, 22, 29 मार्चरविवार (Weekly Off)सभी जगह
2 मार्चहोलिका दहनउत्तर प्रदेश
3 मार्चहोली15 राज्यों में
14 व 28 मार्चदूसरा व चौथा शनिवारसभी जगह
17 मार्चशब-ए-कद्रजम्मू व श्रीनगर
19 मार्चगुड़ी पड़वा/उगादी11 राज्यों में
20 मार्चईद-उल-फितर5 राज्यों में
21 मार्चरमजान ईद/सरहुलसभी जगह
26 मार्च
रामनवमी
13 राज्यों में
27 मार्चरामनवमी6 राज्यों में
31 मार्चमहावीर जयंती15 राज्यों में
ये खबरें भी पढ़ें...

डिजिटल दुनिया के सुपरपावर बने PM मोदी, इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ का आंकड़ा पार

रील के लिए खर्च कर दिए 12 लाख रुपए, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कहा हाई रोलर

एक बार फिर इस चीनी कंपनी ने बाटें करोड़ो रूपए, अपने एम्प्लाइज को दिया तगड़ा बोनस

NCERT का विवादित चैप्टर अब पूरी तरह बैन, CJI बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई

Tags:
  • रामनवमी
  • RBI
  • भारतीय रिजर्व बैंक
  • होलिका दहन
  • बैंक हॉलिडे
  • बैंक बंद
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर