सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस की सौगात
Raj Singh | Oct 15, 2024, 15:20 IST
the sootr
केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस का ऐलान कर दिया है। वित्त मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए गैर-उत्पादकता से जुड़ा बोनस घोषित किया है।
केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस का ऐलान कर दिया है। वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए गैर-उत्पादकता से जुड़ा बोनस घोषित किया है। इस योजना के तहत कर्मचारियों को 30 दिनों के वेतन के बराबर बोनस दिया जाएगा।
इस योजना के तहत ग्रुप 'C' और ग्रुप 'B' के गैर-राजपत्रित कर्मचारी शामिल होंगे, जो किसी उत्पादकता-लिंक्ड बोनस योजना का हिस्सा नहीं हैं। बोनस की गणना के लिए अधिकतम मासिक वेतन सीमा 7,000 रुपए तय की गई है। यह बोनस केंद्रीय अर्धसैनिक बलों, सशस्त्र बलों और केंद्र शासित प्रदेशों के कर्मचारियों को भी मिलेगा, जो केंद्र सरकार के वेतन ढांचे का पालन करते हैं।
बोनस पाने के लिए कर्मचारी 31 मार्च 2024 तक सेवा में होने चाहिए और कम से कम छह महीने की निरंतर सेवा पूरी करनी चाहिए। जिन कर्मचारियों ने पूरे एक साल से कम सेवा की है, उन्हें उनके काम के महीनों के आधार पर अनुपातिक बोनस मिलेगा।
ये भी खबर पढ़िए... MP में दिवाली के लिए 31 अक्टूबर को अवकाश, सिर्फ 4 जिलों की राय अलग, जानें रामनगरी में कब मनाया जाएगा दीपोत्सव?
बोनस की गणना औसत वेतन को 30.4 से भाग कर, फिर उसे 30 से गुणा करके की जाएगी। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी कर्मचारी का मासिक वेतन 7,000 रुपए है, तो उसे लगभग 6,908 रुपए बोनस के रूप में मिलेंगे। तीन वर्षों तक लगातार 240 दिन काम करने वाले आकस्मिक मजदूरों को भी 1,200 रुपए प्रति माह की दर से बोनस मिलेगा।
किसे मिलेगा बोनस?
कैसे मिलेंगे बोनस?
ये भी खबर पढ़िए... MP में दिवाली के लिए 31 अक्टूबर को अवकाश, सिर्फ 4 जिलों की राय अलग, जानें रामनगरी में कब मनाया जाएगा दीपोत्सव?
बोनस की गणना कैसे की जाएगी?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari