दिवाली और छठ त्योहारों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन

देश-दुनिया। रेल प्रशासन त्योहार सीजन में यात्रियों के लिए स्पेशन ट्रेन के फेरों में बढ़ोतरी करेगा। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे के स्टेशनों से भी गुजरेगी। जानिए कहां से कहां तक जाएगी और कहां हॉल्ट करेंगी ये ट्रेनें...

Advertisment
author-image
Jitendra Shrivastava
New Update
thesootr
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

रेलवे ने आने वाले त्योहारी सीजन के लिए भारत के उत्तरी भागों की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए दिवाली और छठ त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे के स्टेशनों से गुजरेंगी।

लोकमान्य तिलक मुंबई-बनारस साप्ताहिक ( 4 फेरे )

  1. 01053 साप्ताहिक विशेष बुधवार 30 अक्टूबर और 6 नवंबर को एलटीटी मुंबई से 12.15 बजे चलेगी और अगले दिन 16.05 बजे बनारस पहुंचेगी। ये 2 चक्कर चलेगी।
  2. 01054 साप्ताहिक विशेष गुरुवार 31 अक्टूबर और 7 नवंबर को 20.30 बजे बनारस से चलेगी और अगले दिन 23.55 बजे एलटीटी मुंबई पहुंचेगी। ये 2 चक्कर चलेगी। 
गर्भकाल …

मोहन यादव सरकार के नौ माह और आपका आंकलन…

कैसी रही सरकार की दशा और दिशा…

आप भी बताएं मोहन कौन सी तान बजाएं…. 

इस लिंक पर क्लिक करके जानें सबकुछ…

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867

हॉल्ट

कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी और वाराणसी।

कोच कंपोजिशन

6 वातानुकूलित-III टियर, 10 शयनयान श्रेणी, 3 द्वितीय श्रेणी इसमें 1 गार्ड ब्रेक वैन और 1 जेनरेटर कार (20 एलएचबी कोच) शामिल हैं।

एलटीटी-दानापुर द्वि-साप्ताहिक विशेष ( 8 फेरे )

  1. 01009 द्वि-साप्ताहिक विशेष 26.10.2024, 28.10.2024, 02.11.2024 और 04.11.2024 को सोमवार और शनिवार को 12.15 बजे एलटीटी मुंबई से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 17.00 बजे दानापुर पहुंचेगी। ये 4 चक्कर चलेगी।
  2. 01010 द्वि-साप्ताहिक विशेष दिनांक 27.10.2024, 29.10.2024, 03.11.2024 और 05.11.2024 को प्रत्येक मंगलवार और रविवार को 18.15 बजे दानापुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 23.55 बजे एलटीटी मुंबई पहुंचेगी। ये 4 चक्कर चलेगी।

हॉल्ट

कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छेवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं.,बक्सर एवं आरा।

कोच कंपोजिशन

6 वातानुकूलित-III टियर, 10 शयनयान श्रेणी, 3 द्वितीय श्रेणी जिसमें 1 गार्ड ब्रेक वैन और 1 जेनरेटर कार (20 एलएचबी कोच) शामिल हैं।

एलटीटी-समस्तीपुर साप्ताहिक विशेष ( 4 फेरे )

  1. 01043 साप्ताहिक विशेष गुरुवार 31.10.2024 और 07.11.2024 को एलटीटी मुंबई से 12.15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 21.15 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। 2 चक्कर चलेगी।

  2. 01044 साप्ताहिक विशेष 01.11.2024 और 08.11.2024 तक शुक्रवार को 23.20 बजे समस्तीपुर से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 07.40 बजे एलटीटी मुंबई पहुंचेगी। 2 चक्कर चलेगी।

हॉल्ट

कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छेवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर।

कोच कंपोजिशन

6 वातानुकूलित-III टियर, 10 शयनयान श्रेणी, 3 द्वितीय श्रेणी जिसमें 1 गार्ड ब्रेक वैन और 1 जेनरेटर कार (20 एलएचबी कोच) शामिल हैं।

एलटीटी-प्रयागराज साप्ताहिक विशेष ( 4 फेरे )

  1. 01045 साप्ताहिक विशेष मंगलवार 29.10.2024 और 05.11.2024 को 12.15 बजे एलटीटी मुंबई से चलेगी और अगले दिन 11.20 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। 2 चक्कर चलेगी।
  2. 01046 वातानुकूलित साप्ताहिक विशेष बुधवार 30.10.2024 और 06.11.2024 को 18.50 बजे प्रयागराज से चलेगी और अगले दिन 16.05 बजे एलटीटी मुंबई पहुंचेगी। 2 चक्कर चलेगी।

हॉल्ट

कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर और शंकरगढ़।

कोच कंपोजिशन

2 वातानुकूलित-III टियर, 8 शयनयान श्रेणी, 8 द्वितीय श्रेणी जिसमें 2 गार्ड ब्रेक वैन (18 आईसीएफ कोच) शामिल हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

स्पेशल ट्रेन रेल प्रशासन एमपी न्यूज पश्चिम मध्य रेलवे दिवाली और छठ त्योहार