डोडा आतंकी हमले पर राजनाथ सिंह और एलजी ने कहा- जल्द लेंगे शहादत का बदला, मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी
Vikram Jain | Jul 16, 2024, 14:55 IST
Doda terrorist attack Defense Minister Rajnath Singh Rahul Gandhi Statement
जम्मू-कश्मीर के डोडा आतंकी हमले में पांच जवानों की शहादत पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शोक जताया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है।
NEW DELHI. जम्मू-कश्मीर के डोडा में आंतवादियों और सेना के बीच मुठभेड़ में सेना के अधिकारी सहित चार जवान शहीद हो गए। पूरे इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। डोडा में 34 दिन में यह पांचवां एनकाउंटर है। आतंकी हमलों में जवानों की शहादत से देश भर के लोगों में खासा आक्रोश और गम है। हमले की निंदा करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस सांसद राहुल समेत कई नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी से मुठभेड़ की जानकारी ली है। रक्षामंत्री ने कहा कि आतंकवाद के अभिशाप को खत्म करने और क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वहीं बीते कुछ समय से लगातार हो रहे आतंकी हमलों को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सत्ताधारी बीजेपी की सरकार और उसकी नीतियों पर सवाल उठाए हैं।
वहीं पूरे घटनाक्रम को लेकर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि डोडा जिले में हमारी सेना के जवानों और जेकेपी कर्मियों पर हुए कायरतापूर्ण हमले के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। हमारे राष्ट्र की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि। शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। हम अपने सैनिकों की मौत का बदला लेंगे और आतंकवादियों और उनके सहयोगियों के नापाक मंसूबों को विफल कर देंगे।
ये खबर भी पढ़ें... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सैन्य अफसर समेत 5 जवान शहीद, जैश से जुड़े कश्मीर टाइगर्स ने ली जिम्मेदारी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि डोडा (जम्मू-कश्मीर) में आतंकवाद विरोधी अभियान में हमारे बहादुर और साहसी भारतीय सेना के जवानों के शहीद होने पर मुझे गहरा दुख हुआ है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। राष्ट्र हमारे उन सैनिकों के परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। आतंकवाद विरोधी अभियान जारी हैं और हमारे सैनिक आतंकवाद के अभिशाप को खत्म करने और क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है कि
'आज जम्मू कश्मीर में फिर से एक आतंकी मुठभेड़ में हमारे जवान शहीद हो गए। शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों को गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। एक के बाद एक ऐसी भयानक घटनाएं बेहद दुखद और चिंताजनक हैं।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि लगातार हो रहे ये आतंकी हमले जम्मू कश्मीर की जर्जर स्थिति बयान कर रहे हैं, बीजेपी की गलत नीतियों का खामियाजा हमारे जवान और उनके परिवार भुगत रहे हैं, हर देशभक्त भारतीय की यह मांग है कि सरकार बार-बार हो रही सुरक्षा चूकों की पूरी जवाबदेही लेकर देश और जवानों के गुनहगारों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे, दुख की इस घड़ी में पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता से खड़ा है।
जवानों की शहादत पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कि मेरे लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में डोडा जिले के डेसा क्षेत्र में सशस्त्र मुठभेड़ की खबरों से बहुत परेशान हूं। हमारे बहादुरों की शहादत पर शोक व्यक्त करने और निंदा करने के लिए शब्द कम हैं। हम सभी मिलकर दुश्मन के नापाक मंसूबों को हराएं और शांति और सद्भाव बनाए रखें, जिसके लिए डोडा हमेशा से जाना जाता है।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आर्मी चीफ से की बात
हम अपने सैनिकों की मौत का बदला लेंगे : एलजी
ये खबर भी पढ़ें... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सैन्य अफसर समेत 5 जवान शहीद, जैश से जुड़े कश्मीर टाइगर्स ने ली जिम्मेदारी
आतंकवाद के अभिशाप को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध
शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि : राहुल गांधी
'आज जम्मू कश्मीर में फिर से एक आतंकी मुठभेड़ में हमारे जवान शहीद हो गए। शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों को गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। एक के बाद एक ऐसी भयानक घटनाएं बेहद दुखद और चिंताजनक हैं।
आज जम्मू कश्मीर में फिर से एक आतंकी मुठभेड़ में हमारे जवान शहीद हो गए। शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों को गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
एक के बाद एक ऐसी भयानक घटनाएं बेहद दुखद और चिंताजनक है।
लगातार हो रहे ये आतंकी हमले जम्मू कश्मीर की जर्जर…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 16, 2024
यह बीजेपी की गलत नीतियों का खामियाजा
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने की घटना की निंदा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी
By Ramanand Tiwari
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
By Ramanand Tiwari
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
By Sandeep Kumar
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
By Umeshwari Baghel
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
By Sandeep Kumar
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
By VINAY VERMA
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
By Sandeep Kumar