हिंद महासागर में भारत आ रहे जहाज पर ड्रोन अटैक, हमले के बाद जहाज में लगी आग, इस पर 20 भारतीय क्रू मेंबर मौजूद

Jitendra Shrivastava | Dec 23, 2023, 24:00 IST
Share
हिंद महासागर में भारत आ रहे जहाज पर ड्रोन अटैक, हमले के बाद जहाज में लगी आग, इस पर 20 भारतीय क्रू मेंबर मौजूद
हिंद महासागर में भारत आ रहे जहाज पर ड्रोन अटैक, हमले के बाद जहाज में लगी आग, इस पर 20 भारतीय क्रू मेंबर मौजूद

भारतीय तट के पास हिंद महासागर में एक मर्चेंट शिप पर ड्रोन हमले के कारण विस्फोट हुआ और आग लग गई।

NEW DELHI. भारतीय तट के पास हिंद महासागर में एक मर्चेंट शिप पर ड्रोन हमले के कारण विस्फोट हुआ और आग लग गई। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक जहाज के चालक दल में 20 भारतीय शामिल हैं। एक भारतीय तटरक्षक मर्चेंट जहाज एमवी केम प्लूटो की ओर बढ़ रहा है। वह पोरबंदर तट से 217 समुद्री मील दूर है। यह जानकारी मिलने के बाद नौसेना अलर्ट पर है।

तटरक्षक पोत ने सहायता के लिए जहाजों को सतर्क किया

कच्चा तेल ले जा रहा यह जहाज सऊदी अरब के एक बंदरगाह से चला था और मंगलुरु की ओर जा रहा था। रक्षा अधिकारियों ने कहा कि भारतीय विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र में गश्त कर रहे तटरक्षक जहाज आईसीजीएस विक्रम को संकट में फंसे मर्चेंट शिप की ओर जाने के निर्देश दिए गए। तटरक्षक पोत ने क्षेत्र के सभी जहाजों को सहायता करने के लिए सतर्क कर दिया है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक जहाज पर लगी आग बुझ गई है, लेकिन इससे जहाज के कामकाज पर असर पड़ा है। क्रू के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। लाइबेरिया के झंडे वाला यह जहाज इजराइल से संबंधित बताया जा रहा है।

जहाजों को निशाना बनाने दी थी चेतावनी

गौरतलब है कि सोमवार को अपहृत माल्टा के झंडे वाले मालवाहक जहाज से एक घायल नाविक को निकालने में भारतीय नौसेना ने मदद की थी। इसके कुछ दिनों बाद यह घटना हुई है। करीब एक महीने पहले हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में एक कार्गो शिप गैलेक्सी लीडर को हाईजैक कर लिया था। यह जहाज तुर्किये से भारत आ रहा था। हूती विद्रोहियों ने इसे इजराइली जहाज समझ कर हाईजैक किया था। बताया गया था कि अरब सागर में छह "समुद्री डाकू" अवैध रूप से जहाज एमवी रुएन पर सवार हो गए थे। वारदात से पहले हूती समूह ने इजराइली जहाजों पर हमले की चेतावनी दी थी। हूती विद्रोहियों के एक स्पोक्सपर्सन ने कहा कि इजराइल की तरफ से चलने वाले सभी जहाजों को निशाना बनाया जाएगा।

भारतीय नौसेना बचाया था माल्टा का जहाज

वहीं एक हफ्ते पहले समुद्री लुटेरों ने भी माल्टा के एक जहाज पर हमला कर दिया था। इसके बाद भारतीय नौसेना ने अपना एक युद्धपोत अदन की खाड़ी में हाईजैक हुए जहाज MV रुएन की मदद के लिए भेजा था। एक रिपोर्ट के मुताबिक हाईजैक हुआ जहाज कोरिया से तुर्किये की तरफ जा रहा था। तभी सोमालिया के समुद्री लुटेरों ने उस पर हमला कर दिया। जहाज से जब आखिरी बारी कॉन्टेक्ट हुआ, तब वो अरब सागर में सोकोट्रा आइलैंड से यमन की तरफ 380 नॉटिकल मील की दूरी पर था।

Tags:
  • Indian Ocean
  • drone attack near the Indian coast
  • drone attack on a ship
  • fire on a ship coming to India
  • 20 Indian crew members on the ship
  • हिंद महासागर
  • भारतीय तट के पास ड्रोन हमला
  • जहाज पर ड्रोन अटैक
  • भारत आ रहे जहाज में लगी आग
  • जहाज पर 20 भारतीय क्रू मेंबर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज