वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ( Nirmala Sitaraman ) ने आज लोकसभा में Economic Survey 2024 की रिपोर्ट पेश की है। इसमें साल 2025 के लिए GDP ग्रोथ 6.5 से 7 परसेंट के बीच रहने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा सर्वे में साल 2024 में रिटेल इन्फ्लेशन ( मुद्रा स्फ़ीति ) कम होने की बात कही गई है।
आर्थिक सर्वे रिपोर्ट की बड़ी बातें
Economic Survey 2024 की रिपोर्ट में GDP ग्रोथ के अलावा अन्य कई महत्वपूर्ण खुलासे हुए। सर्वे रिपोर्ट की ये मुख्य बातें हैं-
- सर्वे रिपोर्ट के अनुसार बढ़ती वर्कफोर्स की जरूरतों को पूरा करने के लिए भारत को नॉन-एग्रीकल्चर सेक्टर में 78.5 लाख नौकरियां पैदा करने की जरूरत हैं। यह नौकरियां 2030 तक पैदा करनी होगी।
- सर्वे में कहा गया है कि मौजूदा वित्त वर्ष में IT सेक्टर में ज्यादा हायरिंग की उम्मीद नहीं है।
- वित्त वर्ष 2024 में भारत का रियल GDP 2020 में आए कोरोना काल के मुकाबले 20 प्रतिशत बढ़ा है।
- साल 2023 में रिटेल इन्फ्लेशन औसत 6.7 परसेंट था। 2024 में यह घटकर 5.4 परसेंट हुआ है।
- भारत का सर्विस एक्सपोर्ट 4.9 परसेंट बढ़कर 341.1 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। इसमें आइटी और सॉफ्टवेयर सर्विस का बड़ा योगदान है।
ये खबर भी पढ़िए...
बजट 2024 : NPS और आयुष्मान भारत पर हो सकती हैं जरूरी घोषणाएं, टैक्स पर मिलेगी छूट ?
क्या होता है इकोनॉमिक सर्वे ?
हर साल केंद्रीय बजट से पहले Economic Survey पेश किया जाता है। यह सर्वे एक प्रकार से पिछले 1 साल में देश की अर्थव्यवस्था में हुए विकास का रिव्यू रहता है। इस सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर बजट से उम्मीद की जाती है। आर्थिक सर्वे रिपोर्ट संसद के दोनों सदनों में पेश की जाती है।
कल पेश होगा बजट
आज इकोनॉमिक सर्वे 2024 की रिपोर्ट पेश होने के बाद केंद्रीय बजट 2024 ( Union Budget 2024 ) कल प्रस्तुत होगा। वित्त मंत्री निर्मला सितारमण 23 जुलाई को लोकसभा में बजट प्रस्तुत करेगी। यह निर्मला सितारमण का 7वां बजट होगा। इस बजट में NPS और आयुष्मान भारत को लेकर खास अनाउंसमेंट की जाने की उम्मीद है।
ये खबर भी पढ़िए...
thesootr links