दिल्ली वक्फ बोर्ड केस में AAP विधायक अमानतुल्ला को ED ने किया गिरफ्तार

Marut raj | Apr 18, 2024, 22:43 IST
Share
ED arrested AAP MLA Amanatullah in Waqf Board case द सूत्र
ED arrested AAP MLA Amanatullah in Waqf Board case द सूत्र

दिल्ली वक्फ बोर्ड के फंड का गलत इस्तेमाल, वक्फ बोर्ड में अवैध नियुक्तियां करने के आरोप में AAP विधायक अमानतुल्ला को ईडी की ओर से गिरफ्तार किया गया है।

ED arrested AAP MLA Amanatullah in Waqf Board case

भोपाल. दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में 32 लोगों को अवैध रूप से भर्ती किए जाने के मामले में AAP विधायक अमानतुल्ला को ED ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने से पहले प्रवर्तन निदेशालय ( ED) ने गुरुवार 18 अप्रैल हो ही उनसे 9 घंटे पूछताछ की थी। अवैध भर्ती के साथ ही उन पर अवैध रूप से दिल्ली वक्फ बोर्ड की कई संपत्तियों को किराए पर देने का भी आरोप है।

बरामद हुआ था कैश

AAP विधायक अमानतुल्ला पर ये भी आरोप है कि उन्होंने दिल्ली वक्फ बोर्ड के फंड का गलत इस्तेमाल किया। दिल्ली वक्फ बोर्ड के तत्कालीन CEO ने इस तरह की अवैध भर्ती को लेकर बयान दिया था। जांच के दौरान अमानतुल्ला के करीबियों के ठिकानों से कैश बरामद हुआ था। अमानतुल्ला के करीबियों के घर पर रेड के दौरान एक डायरी भी मिली थी, जिसमें अमानतुल्ला का देश-विदेश में करोड़ों रुपए के लेन-देन का जिक्र भी था।

करीबी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

दिल्ली वफ्फ बोर्ड मामले से जुड़े भ्रष्ट्राचार मामले में ED ने 12 नवंबर को 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों के नाम जिशान हैदर, जावेद इमाम, दाऊद नसीर हैं। ये सभी AAP विधायक अमानतुल्ला खान के करीबी बताए गए थे।

अरविंद केजरीवाल समेत तीन नेता जेल में

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस समय तिहाड़ जेल में हैं। इनके अलावा दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को 31 मई 2022 को गिरफ्तार किया था। वो भी जेल में हैं। आप सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया को ED ने 10 मार्च 2023 को गिरफ्तार किया था। इस तरह आप के तीन बड़े नेता जेल में हैं।

Tags:
  • ED
  • मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
  • विधायक अमानतुल्ला
  • AAP MLA Amanatullah
  • ED arrested AAP MLA Amanatullah in Waqf Board case
  • दिल्ली वक्फ बोर्ड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच